logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिले में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खबर है जालौन औरैया हाइवे से जुड़ी हुई नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो करोड़ों रुपए खर्च कर बने पुल में हुए गड़बड़झाले से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ

8 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जालौन जिले में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खबर है जालौन औरैया हाइवे से जुड़ी हुई नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो करोड़ों रुपए खर्च कर बने पुल में हुए गड़बड़झाले से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ किन्नरों के बीच मारपीट हुई है और मामला कोतवाली पहुंचा है पुलिस मामले की जांच में जुटी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ किन्नरों के बीच मारपीट हुई है और मामला कोतवाली पहुंचा है 
पुलिस मामले की जांच में जुटी है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।” वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।” विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही। इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    4
    आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।”
वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।”
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही।
इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन की ओर बढ़ता जनपद स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और सशक्त नियंत्रण रीयल-टाइम खपत, आसान रिचार्ज और 2% छूट के साथ नई व्यवस्था लागू घर बैठे रिचार्ज की सुविधा, बीसी सखी व विभाग में विशेष काउंटरों से भी आसान भुगतान व्यवस्था जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर प्रणाली की विशेषताओं, लाभों एवं उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जानकारियों को विस्तार से साझा किया गया। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक आधुनिक तकनीक आधारित प्रणाली है, जो उपभोक्ताओं को रीयल-टाइम में बिजली खपत एवं भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराती है। यह मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करता है, जिसमें मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर बिजली का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, यह मीटर सटीकता, डेटा सुरक्षा एवं सौर ऊर्जा (सोलर) के लिए भी पूर्णतः तैयार है।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी नए कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जा रहे हैं तथा पुराने मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अनेक लाभ प्राप्त होंगे, जिनमें बिजली खपत की दैनिक एवं प्रति घंटे निगरानी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, कम बैलेंस की पूर्व सूचना, ऑटोमैटिक रीकनेक्शन तथा प्रीपेड पर 2 प्रतिशत की छूट शामिल है। साथ ही, पहले जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित अथवा क्रेडिट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे बिजली उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा UPI, Paytm, GPay आदि माध्यमों से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, रिचार्ज इतिहास देखने एवं मासिक विवरण प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन के लक्ष्य के तहत उपभोक्ताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान की जा रही है। अब उपभोक्ता स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीसी सखी के माध्यम से भी रिचार्ज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता जाकर आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना आरडीएसएस योजना के अंतर्गत निःशुल्क की जा रही है। मीटर स्थापना के समय उपभोक्ताओं को इंस्टॉलर की पहचान सुनिश्चित करने, सही मोबाइल नंबर पंजीकरण एवं सीलिंग प्रमाण पत्र की जांच करने की सलाह दी गई।उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रिचार्ज के बाद सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल हो जाती है। इसके अतिरिक्त ग्रेस पीरियड, इमरजेंसी क्रेडिट तथा नो-डिस्कनेक्ट जोन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को अपनाकर पारदर्शी, आधुनिक एवं उपभोक्ता-अनुकूल विद्युत प्रणाली के निर्माण में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोग UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आपकी बिजली, आपका नियंत्रण की भावना के साथ यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को सशक्त बनाते हुए विद्युत सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ अधिशासी अभियंत महेंद्र भारती आदि मौजूद रहे
    1
    स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन की ओर बढ़ता जनपद
स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और सशक्त नियंत्रण
रीयल-टाइम खपत, आसान रिचार्ज और 2% छूट के साथ नई व्यवस्था लागू
घर बैठे रिचार्ज की सुविधा, बीसी सखी व विभाग में विशेष काउंटरों से भी आसान भुगतान व्यवस्था
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर प्रणाली की विशेषताओं, लाभों एवं उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जानकारियों को विस्तार से साझा किया गया।
प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक आधुनिक तकनीक आधारित प्रणाली है, जो उपभोक्ताओं को रीयल-टाइम में बिजली खपत एवं भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराती है। यह मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करता है, जिसमें मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर बिजली का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, यह मीटर सटीकता, डेटा सुरक्षा एवं सौर ऊर्जा (सोलर) के लिए भी पूर्णतः तैयार है।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी नए कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जा रहे हैं तथा पुराने मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अनेक लाभ प्राप्त होंगे, जिनमें बिजली खपत की दैनिक एवं प्रति घंटे निगरानी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, कम बैलेंस की पूर्व सूचना, ऑटोमैटिक रीकनेक्शन तथा प्रीपेड पर 2 प्रतिशत की छूट शामिल है। साथ ही, पहले जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित अथवा क्रेडिट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे बिजली उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा UPI, Paytm, GPay आदि माध्यमों से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, रिचार्ज इतिहास देखने एवं मासिक विवरण प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन के लक्ष्य के तहत उपभोक्ताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान की जा रही है। अब उपभोक्ता स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीसी सखी के माध्यम से भी रिचार्ज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता जाकर आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना आरडीएसएस योजना के अंतर्गत निःशुल्क की जा रही है। मीटर स्थापना के समय उपभोक्ताओं को इंस्टॉलर की पहचान सुनिश्चित करने, सही मोबाइल नंबर पंजीकरण एवं सीलिंग प्रमाण पत्र की जांच करने की सलाह दी गई।उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रिचार्ज के बाद सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल हो जाती है। इसके अतिरिक्त ग्रेस पीरियड, इमरजेंसी क्रेडिट तथा नो-डिस्कनेक्ट जोन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को अपनाकर पारदर्शी, आधुनिक एवं उपभोक्ता-अनुकूल विद्युत प्रणाली के निर्माण में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोग UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आपकी बिजली, आपका नियंत्रण की भावना के साथ यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को सशक्त बनाते हुए विद्युत सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ अधिशासी अभियंत महेंद्र भारती आदि मौजूद रहे
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उरई (जालौन)। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले का कैलिया थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमिका, उसके पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 24 मार्च की रात ब्यौना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान अमित नरवरिया निवासी ग्राम ऊमरी का पुरा (थाना रेंढर) के रूप में हुई थी। मृतक के पिता गिरजाशंकर ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में थाना कैलिया, सर्विलांस और एसओजी टीमों को लगाया गया था। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपी कुलदीप दोहरे, अमित दोहरे, शीतला और मिथलेशी को जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी कुलदीप दोहरे ने बताया कि मृतक अमित का उसकी पत्नी शीतला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी से आक्रोशित होकर उसने हत्या की साजिश रची। 24 मार्च की शाम शीतला ने फोन कर अमित को घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर डंडे और हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बेडशीट व कंबल में लपेटकर तिरपाल से ढका और बाइक से सुनसान स्थान पर ले जाकर आग लगा दी, ताकि साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा, दो बाइक, हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है । खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।
    3
    उरई (जालौन)। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले का कैलिया थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमिका, उसके पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
24 मार्च की रात ब्यौना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान अमित नरवरिया निवासी ग्राम ऊमरी का पुरा (थाना रेंढर) के रूप में हुई थी। मृतक के पिता गिरजाशंकर ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में थाना कैलिया, सर्विलांस और एसओजी टीमों को लगाया गया था। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपी कुलदीप दोहरे, अमित दोहरे, शीतला और मिथलेशी को जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी कुलदीप दोहरे ने बताया कि मृतक अमित का उसकी पत्नी शीतला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी से आक्रोशित होकर उसने हत्या की साजिश रची। 24 मार्च की शाम शीतला ने फोन कर अमित को घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर डंडे और हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बेडशीट व कंबल में लपेटकर तिरपाल से ढका और बाइक से सुनसान स्थान पर ले जाकर आग लगा दी, ताकि साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा, दो बाइक, हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है । खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद जालौन के कालपी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—रश्मि पाल। समाजवादी पार्टी की सक्रिय युवा नेत्री के रूप में पहचान बना चुकी रश्मि पाल अब अपनी लगातार सक्रियता और जनसंपर्क के चलते क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही हैं। रश्मि पाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उठाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह कार्यशैली आम जनता के बीच उन्हें एक जमीनी और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित कर रही है। खासतौर पर युवा और महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रश्मि पाल शिक्षित, सरल और सहज स्वभाव की नेता हैं, जो हर समय जनता के बीच मौजूद रहती हैं। यही कारण है कि कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। रश्मि पाल ने कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से चुनाव लड़ूंगी। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है।" पार्टी में भी रश्मि पाल लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती दिख रही है। वर्तमान समय में कालपी की सियासत में वह एक उभरते हुए और सकारात्मक विकल्प के रूप में देखी जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता को नई उम्मीदें जुड़ी हैं। वाइट-रश्मि पाल। रिपोर्ट–जनपद जालौन से के लिए अमित कुमार।
    2
    जनपद जालौन के कालपी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—रश्मि पाल।
समाजवादी पार्टी की सक्रिय युवा नेत्री के रूप में पहचान बना चुकी रश्मि पाल अब अपनी लगातार सक्रियता और जनसंपर्क के चलते क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही हैं।
रश्मि पाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उठाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह कार्यशैली आम जनता के बीच उन्हें एक जमीनी और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित कर रही है।
खासतौर पर युवा और महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि रश्मि पाल शिक्षित, सरल और सहज स्वभाव की नेता हैं, जो हर समय जनता के बीच मौजूद रहती हैं।
यही कारण है कि कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
रश्मि पाल ने कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से चुनाव लड़ूंगी। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है।"
पार्टी में भी रश्मि पाल लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती दिख रही है। वर्तमान समय में कालपी की सियासत में वह एक उभरते हुए और सकारात्मक विकल्प के रूप में देखी जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता को नई उम्मीदें जुड़ी हैं।
वाइट-रश्मि पाल।
रिपोर्ट–जनपद जालौन से  के लिए अमित कुमार।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद के कोंच कस्बे में पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है, आरोप है कि पशुओं के इलाज और आपात सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभागीय वैन का इस्तेमाल निजी कार्यों और सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पशुओं का इलाज करना और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन कोंच कस्बे में इस वैन का उपयोग निजी सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार इस वैन को पशुओं के इलाज के बजाय निजी कार्यों में उपयोग करते हुए देखा गया है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में ही वाहन से निजी सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे पशुपालकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जरूरत पड़ती है, तब मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध नहीं होती, जबकि वही वाहन अन्य निजी कार्यों में व्यस्त दिखाई देता है। इससे पशुपालकों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में जब संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित न हों। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पशुपालन विभाग की इस मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के दुरुपयोग पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    जनपद के कोंच कस्बे में पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है, आरोप है कि पशुओं के इलाज और आपात सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभागीय वैन का इस्तेमाल निजी कार्यों और सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पशुओं का इलाज करना और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन कोंच कस्बे में इस वैन का उपयोग निजी सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार इस वैन को पशुओं के इलाज के बजाय निजी कार्यों में उपयोग करते हुए देखा गया है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में ही वाहन से निजी सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे पशुपालकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब जरूरत पड़ती है, तब मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध नहीं होती, जबकि वही वाहन अन्य निजी कार्यों में व्यस्त दिखाई देता है। इससे पशुपालकों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
इस मामले में जब संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित न हों।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पशुपालन विभाग की इस मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के दुरुपयोग पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.