पटवारी की हुई धुनाई- नाबालिग छात्रा का पटवारी ने नहाते समय बनाया विडियो, परिवार और ग्रामीणों ने तबीयत से की आरोपी पटवारी की पिटाई। पटवारी की हुई धुनाई- नाबालिग छात्रा का पटवारी ने नहाते समय बनाया विडियो, परिवार और ग्रामीणों ने तबीयत से की आरोपी पटवारी की पिटाई। खिलचीपुर - मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के खिलचीपुर से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी पर नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। 📌 घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए से रहती थीं। शनिवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देने से पहले नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम के गेट के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 2 से 3 वीडियो बनाए। छात्रा ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में देख लिया, लेकिन परीक्षा और डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। ✍️मोबाइल में मिला डिलीट वीडियो: रिसाइकल बिन मै मिला। शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं को पूरी घटना बताई और परिजनों को सूचना दी। रात करीब 9 बजे गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। जब मोबाइल की जांच की गई तो डिलीट किए गए वीडियो रीसाइकल बिन में मिल गए। इसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की पिटाई कर दी गई। 📌 पुलिस ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। आरोपी को फटी बनियान से पता चलता है कि परिजनों ने आरोपी की सेवा पूजा तरीके से ही की है। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस को आरोपी को पैदल और फिर बाइक से थाने पहुंचाना पड़ा। देर रात तक थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही। फिलहाल क्या कार्रवाई? पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है। यह घटना समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। जरूरत है सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
पटवारी की हुई धुनाई- नाबालिग छात्रा का पटवारी ने नहाते समय बनाया विडियो, परिवार और ग्रामीणों ने तबीयत से की आरोपी पटवारी की पिटाई। पटवारी की हुई धुनाई- नाबालिग छात्रा का पटवारी ने नहाते समय बनाया विडियो, परिवार और ग्रामीणों ने तबीयत से की आरोपी पटवारी की पिटाई। खिलचीपुर - मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के खिलचीपुर से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी पर नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। 📌 घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए से रहती थीं। शनिवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देने से पहले
नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम के गेट के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 2 से 3 वीडियो बनाए। छात्रा ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में देख लिया, लेकिन परीक्षा और डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। ✍️मोबाइल में मिला डिलीट वीडियो: रिसाइकल बिन मै मिला। शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं को पूरी घटना बताई और परिजनों को सूचना दी। रात करीब 9 बजे गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। जब मोबाइल की जांच की गई तो डिलीट किए गए वीडियो रीसाइकल बिन में मिल गए। इसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी
की पिटाई कर दी गई। 📌 पुलिस ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। आरोपी को फटी बनियान से पता चलता है कि परिजनों ने आरोपी की सेवा पूजा तरीके से ही की है। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस को आरोपी को पैदल और फिर बाइक से थाने पहुंचाना पड़ा। देर रात तक थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही। फिलहाल क्या कार्रवाई? पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है। यह घटना समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। जरूरत है सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
- Post by Banwari katariya1
- bahut sari go mata bhukh se bi Mr rhi h or unki dekh dekh jaruri h is post ko jada se jada aage phuchaye jisse in govmata ki raksha ki ja sake🚩🚩🚩🙏🏽🙏🏽🙏🏽1
- आगर मालवा मध्यप्रदेश- जिले के कानड़ कस्बे में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब माता मंदिर के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट के कारण अस्पताल भवन का एक मंजिला हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद अस्पताल के भीतर के दो कमरे और एक बाथरूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा गिरने से अस्पताल का बड़ा हिस्सा क्षति का शिकार हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पास स्थित एक मकान की दीवार और गैलरी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें दरारें आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही कानड़ थाना प्रभारी राजेश दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा गैस गीजर के फटने से हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। राहत एवं बचाव कार्य भी तत्काल शुरू किया गया. गनीमत रही की इस हादसे मे कोई जनहानि नहीं हुई3
- मोहन बड़ोदिया। होली और रमजान के त्योहारो के मद्देनजर रविवार को मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल एवं संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौमा एवं बुरलाय गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर सहित गांव में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने सभी ग्रामीणों से अपील कि हे कि त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए,गई इसी क्रम में रविवार शाम करीब 6:00 बजे गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- बंदूक लेकर रील बनाने वाला रामपाल गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पहले देशी बंदूक लेकर बनाई थी रील, गिरफ्तार होते ही कान पकड़कर मांगी मांफी।महुआ निवासी रामपाल गुर्जर से बरामद की गई देशी 315 बोर की अवैध बंदूक।ऑपरेशन प्रहार के तहत रील बनाने वालों पर शुरु हुई सख़्ती। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक वैभव गुप्ता की कार्यवाही1
- आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शाजापुर पुलिस द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च* आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 मार्च 2026 को शाजापुर पुलिस द्वारा कस्बा शाजापुर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन शाजापुर से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, नई सड़क, पोस्ट ऑफिस चौराहा, भूतेश्वर क्षेत्र, महाराजा होटल, बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया होते हुए पुनः फव्वारा चौक से पुलिस लाइन शाजापुर में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर नागरिकों को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में *पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत,* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय*, अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, थाना प्रभारी लालघाटी श्री अर्जुन सिंह मुजाल्दे, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती आशा सोलंकी, थाना प्रभारी आजाक श्री रामचंद्र नागर सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। शाजापुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में त्योहार मनाएं।2
- Post by Banwari katariya1
- मोहन बड़ोदिया । मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र में संतरे का भाव नहीं मिलने से किसान नाराज, किसानों ने मीडिया से चर्चा कर नाराजगी जताई1
- रंगों का यह पावन पर्व होली हमारे जीवन में केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से रंगने का अवसर लेकर आता है। यह दिन है मन के मैल को मिटाने का, गिले-शिकवे भुलाने का और एक-दूसरे को अपनाने का त्योहार है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि होली शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, पानी की बचत करें तथा स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि यह उत्सव सभी के लिए सुखद, सुरक्षित रहे। आइए, हम सभी मिलकर अपने जिले में सकारात्मकता का रंग और गहरा करें, ताकि हर घर में खुशियाँ और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। ✨ आप सभी को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। — श्री स्वप्निल वानखड़े कलेक्टर, दतिया1