मुजफ्फरनगर: शांति और सौहार्द के साथ मनाएं ईद, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई मुजफ्फरनगर: शांति और सौहार्द के साथ मनाएं ईद, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई शाहपुर (मुजफ्फरनगर): आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर को जनपद में शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज थाना शाहपुर परिसर में एक शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्यार और मिठास का पर्व है ईद: सीओ बुढ़ाना बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना, गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी प्रेम, सद्भाव और मेल-मिलाप का त्यौहार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "यह त्यौहार एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर खुशियां बांटने का दिन है। हम सभी को मिलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।" साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान यदि किसी ने भी कानून व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो पुलिस उसके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। प्रशासनिक सतर्कता और जनसहयोग पर जोर थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक में नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष अकरम कुरैशी और पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान और क्षेत्र के अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में त्यौहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

- Post by SONU DISH TV = 📡1
- देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता का जीवन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की बढ़ोतरी ने आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े हजारों छोटे कारोबारी इस बढ़ती लागत के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुंबई में करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि लगभग 50 प्रतिशत के बंद होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तमिलनाडु में करीब 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर बताए जा रहे हैं। पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भी हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। गुजरात के मोरबी में लगभग 650 उद्योगों में से करीब 170 उद्योग बंद हो चुके हैं, जिसके चलते लगभग एक लाख लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो देशभर में करीब एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों, ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए और एलपीजी गैस की कीमतों में राहत देकर आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत प्रदान करे।1
- Post by राष्ट्रीय महिला एकता संगठन1
- मुजफ्फरनगर में सनसनी! — विधवा महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, पति की हत्या का मामला गहराया। 2️⃣ पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल! —1
- संभल में नमाज़ को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। Kuldeep Kumar के बयान पर नगीना सांसद Chandrashekhar Azad Ravan ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा कि बाकी धर्मों के धार्मिक उत्सव सड़कों पर हो जाते हैं, लेकिन मस्जिद से बाहर कदम रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बांग्लादेश या पाकिस्तान की घटनाओं पर यहां हंगामा होता है तब सरकार कुछ नहीं कहती, लेकिन ईरान के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।1
- पिकनिक की असली शुरुआत तो बस से ही हो जाती है, जहाँ अंताक्षरी के नाम पर इतना शोर मचता है कि ड्राइवर अंकल भी अपना रास्ता भूल जाएँ। घर पर जो टिफ़िन 'बोरिंग' लगता है, पिकनिक वाले दिन वही परांठा और अचार दुनिया का सबसे स्वादिष्ट खाना बन जाता हैपिकनिक ही वो इकलौता दिन है जब सख़्त से सख़्त टीचर भी मुस्कुराते हुए दिखते हैं और कभी-कभी हमारे साथ डांस भी कर लेते हैं। आधे बच्चे तो पिकनिक का आनंद लेने जाते हैं और बाकी आधे सिर्फ इस ताक में रहते हैं कि कब 'कैंडिड' फोटो खिंचवाई जाए। अगर पिकनिक किसी पहाड़ या पार्क में हो, तो आधे रास्ते में ही सबकी सांसें फूल जाती हैं, लेकिन 'मस्ती' का जोश कम नहीं होता।1
- गैस सिलेंडर पर मची हा हा कार आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन1
- Post by Vijay rathi1
- मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत झपटमारी करने वाले अभियुक्त की मय माल सहित की गिरफ्तारी I1