फलसूंड-भणियाणा ग्राम विकास अधिकारी संघ चुनाव सम्पन्न: भीमदान चारण बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने ली जिम्मेदारी की शपथ फलसूंड-भणियाणा पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें वीडीओ भीमदान चारण को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी में वीडीओ गुलाब सिंह को जिला प्रतिनिधि, वीडीओ ललिता मीणा को उपाध्यक्ष, वीडीओ आवड़ सिंह भाटी को मंत्री तथा वीडीओ ओमप्रकाश चौधरी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं वीडीओ निशार खान और वीडीओ सुरेश पालीवाल को सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा ग्राम विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय चुनावों में भी यह कार्यकारिणी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।

- जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।1
- *काणोद में विकास रथ का ग्रामीणों ने किया विरोध:* पानी की गंभीर समस्या पर सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग *काणोद में विकास रथ का ग्रामीणों ने किया विरोध:* पानी की गंभीर समस्या पर सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग1
- राजस्थान के पोकरण स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के गेट पर खड़ी एक इको वैन में अचानक धमाके के साथ भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां दूसरी घटना में व्यस्त होने के कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।1
- बाड़मेर के भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे 35 वर्षीय मृतक घमंडाराम प्रजापत का शव SDRF टीम ने 150 फीट गहरे कुएं से निकाला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।1
- विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बालोतरा में हो सकता है बड़ा हादसा बालोतरा बालोतरा जिला मुख्यालय की वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफर में अक्षर चिंगारियां उड़ती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- शिव के भियाड़ गांव में एक मानसिक बीमार युवक 150 फीट गहरे कुएं में गिर गया। 15 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय पुलिस और जोधपुर की SDRF टीम ने युवक का शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।1
- पश्चिमी राजस्थान के सात जिलों को जल्द ही पानी की बड़ी सौगात मिलने वाली है। यह पहल गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करेगी और लाखों लोगों को राहत प्रदान करेगी। इससे इस क्षेत्र में पानी की किल्लत कम होने की उम्मीद है।1
- *पोकरण में खड़ी वैन में लगी आग पुलिस ने पानी के टैंकर से पाया काबू, बड़ा हादसा टला *पोकरण में खड़ी वैन में लगी आग पुलिस ने पानी के टैंकर से पाया काबू, बड़ा हादसा टला1