logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूरौठ पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में 36 घंटे में चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, कार और मोबाइलों की बरामदगी के साथ चोरों को किया गिरफ्तार...... हिंडौन सिटी। सूरौठ पुलिस ने करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में चोरी की बड़ी वारदात का महज 36 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई में एक कार और तीन मोबाइल की बरामदगी के साथ चोरी के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सोनवाल ने बताया कि फर्नीचर की दुकान पर काम करने वाला मथुरा के जंघावली शेरगढ़ निवासी मिस्त्री इमरान उर्फ इरफान ने अपने साथी नसीम और जलीस के साथ मिलकर मकान मालिक और उसके परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूरौठ पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार और तीन मोबाइल को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि धंधावली निवासी विश्वेंद्र जौनवाल ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 मई की रात उनके घर के बाहर खड़ी कार सहित तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जागने पर कार और मोबाइल गायब मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित के घर में फर्नीचर का काम करने वाला मिस्त्री इमरान उर्फ इरफान ही वारदात का मास्टरमाइंड है।। आरोपी को परिवार की दिनचर्या, घर में रखे सामान और मोबाइल की पूरी जानकारी थी। आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उसने अपने साथी नसीम और जलीस के साथ चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले परिवार का विश्वास जीता और फिर कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से मोबाइल फोन और कार लेकर फरार हो गए।

2 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

सूरौठ पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में 36 घंटे में चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, कार और मोबाइलों की बरामदगी के साथ चोरों को किया गिरफ्तार...... हिंडौन सिटी। सूरौठ पुलिस ने करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में चोरी की बड़ी वारदात का महज 36 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई में एक कार और तीन मोबाइल की बरामदगी के साथ चोरी के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सोनवाल ने बताया कि फर्नीचर की दुकान पर काम करने वाला मथुरा के जंघावली शेरगढ़ निवासी मिस्त्री इमरान उर्फ इरफान ने अपने साथी नसीम और जलीस के साथ मिलकर मकान मालिक और उसके परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूरौठ पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार और तीन मोबाइल को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि धंधावली निवासी विश्वेंद्र जौनवाल ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 मई की रात उनके घर के बाहर खड़ी कार सहित तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जागने पर कार और मोबाइल गायब मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित के घर में फर्नीचर का काम करने वाला मिस्त्री इमरान उर्फ इरफान ही वारदात का मास्टरमाइंड है।। आरोपी को परिवार की दिनचर्या, घर में रखे सामान और मोबाइल की पूरी जानकारी थी। आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उसने अपने साथी नसीम और जलीस के साथ चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले परिवार का विश्वास जीता और फिर कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से मोबाइल फोन और कार लेकर फरार हो गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा की जानकारी बढ़ाने, तैयारी करने और अग्नि सुरक्षा के मानकों की पालना के लिए फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन 10 मई तक किया जाएगा, जिसमें आगजनिक की रोकथाम के लिए एक साथ थीम पर गतिविधियों का आयोजन संचालित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.सतीश चंद मीना ने बताया कि जन समुदाय में फायर सेफ्टी की जागरूकता हेतु राजकीय और प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों में मॉक ड्रिल द्वारा अग्नि सुरक्षा की तैयारियों की परख की  जा रही हैं। जिसके लिए सभी चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि अस्पतालों, क्लीनिकों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें। अग्नि सुरक्षा के संसाधनों को मॉक ड्रिल के माध्यम से जांच-परख लें। उन्होंने कहा जिन चिकित्सा संस्थानों पर फायर सेफ्टी की गतिविधियां नहीं की जाएंगी, वहां कार्यालय से टीमें बनाकर निरीक्षण कराया जाएगा जिसमें अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की जांच की जाएगी, संस्थानों पर फायर सेफ्टी में कमियां पाई जाने पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि  गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रत्येक अस्पताल कर्मी का फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग,आपातकालीन निकासी प्रक्रिया, फायर एग्जिट प्लान और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के तरीकों से अवगत होने की आवश्यकता जताई।
    2
    आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा की जानकारी बढ़ाने, तैयारी करने और अग्नि सुरक्षा के मानकों की पालना के लिए फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन 10 मई तक किया जाएगा, जिसमें आगजनिक की रोकथाम के लिए एक साथ थीम पर गतिविधियों का आयोजन संचालित किया जा रहा है। 
सीएमएचओ डॉ.सतीश चंद मीना ने बताया कि जन समुदाय में फायर सेफ्टी की जागरूकता हेतु राजकीय और प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों में मॉक ड्रिल द्वारा
अग्नि सुरक्षा की तैयारियों की परख की  जा रही हैं। जिसके लिए सभी चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
सीएमएचओ ने बताया कि अस्पतालों, क्लीनिकों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें। अग्नि सुरक्षा के संसाधनों को मॉक ड्रिल के माध्यम से जांच-परख लें।
उन्होंने कहा जिन चिकित्सा संस्थानों पर फायर सेफ्टी की गतिविधियां नहीं की जाएंगी, वहां कार्यालय से टीमें बनाकर निरीक्षण कराया जाएगा जिसमें अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की जांच की जाएगी, संस्थानों पर फायर सेफ्टी में कमियां पाई जाने पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि  गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रत्येक अस्पताल कर्मी का फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग,आपातकालीन निकासी प्रक्रिया, फायर एग्जिट प्लान और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के तरीकों से अवगत होने की आवश्यकता जताई।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • करौली के देवलेन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकान पर देर रात हमला हुआ। लाठी, कुल्हाड़ी और रॉड से हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    करौली के देवलेन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकान पर देर रात हमला हुआ। लाठी, कुल्हाड़ी और रॉड से हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय ने सवाई माधोपुर जिले में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कोतवाली थाने का निरीक्षण कर लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बन सके।
    1
    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय ने सवाई माधोपुर जिले में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कोतवाली थाने का निरीक्षण कर लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बन सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर जिले के सरमथुरा में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पार्टी के सदस्यों ने आगामी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
    1
    धौलपुर जिले के सरमथुरा में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पार्टी के सदस्यों ने आगामी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सवाई माधोपुर के ज़िला कलक्टर काना राम ने वज़ीरपुर उपखंड का दौरा कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पेयजल, सड़क मरम्मत और जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों को फील्ड में जाकर आमजन से संवाद करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।
    1
    सवाई माधोपुर के ज़िला कलक्टर काना राम ने वज़ीरपुर उपखंड का दौरा कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पेयजल, सड़क मरम्मत और जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों को फील्ड में जाकर आमजन से संवाद करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • राजस्थान जिला धौलपुर तहसील बाड़ी के गांव जिला चंद पेट्रोल पंप के सामने एक्सीडेंट हुआ एक भैंस का देहांत हुआ गाड़ी में मार्बल भरी हुई थी गाड़ी पलट गई ड्राइवर मरते मरते बच गया 🤣🤣🤣🤣🤣
    3
    राजस्थान जिला धौलपुर तहसील बाड़ी के गांव जिला चंद पेट्रोल पंप के सामने एक्सीडेंट हुआ एक भैंस का देहांत हुआ गाड़ी में मार्बल भरी हुई थी गाड़ी पलट गई ड्राइवर मरते मरते बच गया 🤣🤣🤣🤣🤣
    user_Ram Lakhan RamlKhn
    Ram Lakhan RamlKhn
    बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    58 min ago
  • राजस्थान के करौली जिले के जाट की सराय निवासी धर्मवीर बेनीवाल को भारतीय सेना ने सम्मानित किया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफल संचालन में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और साहस के लिए प्रशस्ति पत्र मिला।
    1
    राजस्थान के करौली जिले के जाट की सराय निवासी धर्मवीर बेनीवाल को भारतीय सेना ने सम्मानित किया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफल संचालन में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और साहस के लिए प्रशस्ति पत्र मिला।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गंगापुर के अग्रसेन कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में जेसीबी ने पानी की मुख्य राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। इस कारण पिछले चार दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा, जिससे भीषण गर्मी में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। निवासियों ने जलदाय विभाग से जल्द मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    1
    गंगापुर के अग्रसेन कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में जेसीबी ने पानी की मुख्य राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। इस कारण पिछले चार दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा, जिससे भीषण गर्मी में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। निवासियों ने जलदाय विभाग से जल्द मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से भटककर एक चीता पहुंचा है, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। इस 'शाही मेहमान' की दस्तक से स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग में उत्सुकता के साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
    1
    धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से भटककर एक चीता पहुंचा है, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। इस 'शाही मेहमान' की दस्तक से स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग में उत्सुकता के साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.