कालोता के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में मानव सेवा विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली सहायक कर्मचारी संतरा देवी मीणा ने किया वाटर कूलर भेंट दौसा। जिले के कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालोता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में मानव सेवा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। वहीं विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ सहायक कर्मचारी संतरा देवी मीणा ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर भेंट किया। भीषण गर्मी के दौर में अब विद्यालय के बच्चों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने संतरा देवी मीणा के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। विद्यालय स्टाफ ने कहा कि आमतौर पर लोग बड़े पदों पर रहकर समाज सेवा करते हैं, लेकिन संतरा देवी मीणा ने अपने छोटे पद पर रहते हुए भी बड़ा दिल दिखाकर विद्यार्थियों के हित में प्रेरणादायक कार्य किया है। उनका यह योगदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किया गया यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडा पानी मिलना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक रहेगा। विद्यालय परिवार ने संतरा देवी मीणा का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे ग्रामीण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे ग्रामीण परंपरागत नृत्य कर मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं1
- रामगढ़ पचवारा में संत रामसिंह महाराज के सानिध्य में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सीतारामजी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कथा वाचक रामबाबू शास्त्री ने विधि-विधान से कलश पूजन और ध्वज पूजन कराया। मुख्य यजमान दयाचंद सत्तावन ने ध्वज धारण किया, जबकि रुक्मणि देवी ने प्रधान कलश उठाया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश, पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज, डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते श्रद्धालु। मुख्य बाजार, कटारा मोहल्ला और मां सावित्रीबाई सर्किल से गुजरती यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। कथा वाचक रामबाबू शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा को मोक्षदायिनी बताते हुए धर्म और सदाचार का संदेश दिया। आयोजक रामखिलाड़ी सत्तावन ने बताया कि यह कथा 17 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी, जबकि 18 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।1
- दौसा के अनंतवाड़ा में राशन डीलर की मनमानी सामने आई है, जहाँ गरीबों को राशन के बजाय विधायक कार्यालय भेजा गया। भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी गेहूं न मिलने और राजनीतिक दफ्तर के चक्कर कटवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह डीलर पर कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके।4
- दौसा के सैंथल उपखंड में बोरोदा बांध अच्छी बारिश के कारण लबालब भरा हुआ है, जिससे सावा नदी गर्मी में भी लगातार बह रही है। इसके चलते ग्रामीणों को पीने, खेती और पशुओं के लिए पानी की कोई समस्या नहीं है। लोग बांध के नीचे बने एनिकटों में नहाने का आनंद ले रहे हैं, जिससे यह मनमोहक दृश्य बन गया है।2
- is pupm ko sahi kar na ha village garh bassi jaipur rajasthan pin code 3033022
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पर अत्याचार1
- इंडिया न्यूज़ संवाददाता मुकेश सैनी को समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जयपुर इंडिया न्यूज़ समाचार मुकेश सैनी को समग्र विकास संस्थान द्वारा आयोजित “समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 सीजन-4” में सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुआ, इंडिया न्यूज़ संवाददाता मुकेश सैनी को समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जयपुर इंडिया न्यूज़ समाचार मुकेश सैनी को समग्र विकास संस्थान द्वारा आयोजित “समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 सीजन-4” में सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर की 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों के कार्य प्रेरणादायक हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। संस्थान की संस्थापक निदेशक एडवोकेट दया शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से बालिका शिक्षा, नारी उत्थान, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मदर्स डे सेलिब्रेशन और रैंप वॉक ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।4
- दौसा की आशीर्वाद गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एजेंसी सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज भेज देती है, जबकि असल में उन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। शिकायत करने पर ग्राहकों से बदतमीजी की जा रही है, जिस पर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग हुई है।1