शिक्षा से चिकित्सा और प्रशासन से खेल तक की प्रतिभाओं का सम्मान सिद्धार्थनगर जिले में समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में बुधवार देर रात शहर के एक होटल में ‘रक्षा सूत्र-नारी सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार की सेवानिवृत्त उप निदेशक साधना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की पत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। नारी परिवार की धुरी होने के साथ समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत आधारशिला भी है। प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान अन्य महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रेणु मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में असीम क्षमता है। दृढ़ संकल्प के साथ वे हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। एसडीओ वन वीना तिवारी ने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर समाजहित में अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का आह्वान किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने की बात कही। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमिता, समाजसेवा, प्रशासन, न्याय, साहित्य, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण शुभम श्रीवास्तव ने दिया। संचालन पंकज सिद्धार्थ ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शिक्षा से चिकित्सा और प्रशासन से खेल तक की प्रतिभाओं का सम्मान सिद्धार्थनगर जिले में समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में बुधवार देर रात शहर के एक होटल में ‘रक्षा सूत्र-नारी सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं के
चेहरे खिल उठे। नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार की सेवानिवृत्त उप निदेशक साधना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की पत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। नारी परिवार की धुरी होने के साथ समाज और राष्ट्र के विकास की
मजबूत आधारशिला भी है। प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान अन्य महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रेणु मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में असीम क्षमता है। दृढ़ संकल्प के साथ वे हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। एसडीओ वन वीना तिवारी ने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर समाजहित में अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का आह्वान किया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने की बात कही। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमिता, समाजसेवा, प्रशासन, न्याय, साहित्य, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण शुभम श्रीवास्तव ने दिया। संचालन पंकज सिद्धार्थ ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।3
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1
- *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे। *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।1