logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर शहर का यह महत्वपूर्ण रेलवे फाटक 12 मई को 10 घंटे रहेगा बंद, यातायात होगा प्रभावित जयपुर Traffic Advisory: जयपुर शहर का यह महत्वपूर्ण रेलवे फाटक 12 मई को 10 घंटे रहेगा बंद, यातायात होगा प्रभावित North Western Railway: रेलवे ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद फाटक को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मरम्मत कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। Railway Update: जयपुर. रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण जयपुर-गांधीनगर रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 219 (इमली फाटक) दिनांक 12 मई 2026 को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवरोध आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते लगाया जा रहा है, जिससे रेल संचालन की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। रेलवे ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद फाटक को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मरम्मत कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ट्रेन में टीटीई की सतर्कता से बची एक भटके हुए बच्चे की जान, मिला सुरक्षित सहारा जयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल में ड्यूटी पर तैनात टीटीई स्टाफ की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता से दो महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई। गाड़ी संख्या 12986 डबल डेकर एक्सप्रेस में टीटीई अंकित महर और नरेंद्र वर्मा की ड्यूटी कोच C-3 से C-10 तक थी। टिकट जांच के दौरान लगभग 13 वर्षीय एक बालक बिना टिकट यात्रा करते हुए मिला। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल आया है। जयपुर मामले की गंभीरता को समझते हुए टीटीई अंकित महर ने तुरंत सीएमआई कंट्रोल जयपुर को सूचना दी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। बालक के पिता से संपर्क स्थापित किया गया तथा स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई। जांच में पता चला कि मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने से नाराज होकर बालक घर छोड़कर चला आया था। रेलवे स्टाफ ने उसे समझाया और सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल अलवर को सुपुर्द कर दिया। ट्रेन से पकड़ा फर्जी टीटी इसी ट्रेन में टिकट जांच के दौरान यात्रियों ने शिकायत की कि एक युवक खुद को टीटीई बताकर बिना रसीद दिए पैसे वसूल रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीटीई स्टाफ ने तत्काल जांच शुरू की और सीएमआई कंट्रोल को सूचित किया। पूछताछ में युवक फर्जी टीटीई निकला, जो यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। तत्पर कार्रवाई के बाद उसे मौके पर पकड़कर विधिवत मेमो तैयार कर आरपीएफ अलवर को सौंप दिया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दोनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या बिना पहचान वाले कर्मचारी को धनराशि न दें और ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना रेलवे हेल्पलाइन या स्टाफ को दें।

1 hr ago
user_Vijendra jangid
Vijendra jangid
IT support and services जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
1 hr ago
cb2e11d8-e16a-4916-9c7c-d5656252a288

More news from Rajasthan and nearby areas
  • महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया “हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला” जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है। बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।” उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए। आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    1
    महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया
महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया
“हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला”
जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है।
बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।”
उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए।
आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • युवा उदय सम्मेलन में NSUI President विनोद जाखड़ ने क्या कहा!
    1
    युवा उदय सम्मेलन में NSUI President 
विनोद जाखड़ ने क्या कहा!
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मुहाना इलाके में फिरौती के लिए युवक का अपहरण का प्रयास,बदमाशों ने जमकर पीटा जयपुर के मुहाना थाना इलाके में फिरौती के लिए एक युवक का किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छुड़ाकर भागने पर बदमाशों ने पीछा कर दोबारा उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर पीटने के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। मुहाना थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार बदमाशों के खिलाफ रविवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- सांगानेर के रामपुरा रोड निवासी 21 साल के युवक के किडनैप की कोशिश की। वह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रीको कांटा के पास एक कार तेजी से आकर उसके आगे रुकी। कार में सवार 5-6 लड़के उतरे और उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसकी तलाशी ली। कुछ नहीं मिलने पर कर में बैठ कर ले गए और धमकाया कि उसका किडनैप कर घरवालों से फिरौती वसूलकर छोड़ेंगे। जैसे-तैसे बदमाशों को धक्का देकर उनके चंगुल से भाग निकला। भागने को लेकर गुस्साए बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मारपीट के दौरान लोगों को आते देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के साथ ही बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।
    1
    मुहाना इलाके में फिरौती के लिए युवक का अपहरण का प्रयास,बदमाशों ने जमकर पीटा
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में फिरौती के लिए एक युवक का किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छुड़ाकर भागने पर बदमाशों ने पीछा कर दोबारा उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर पीटने के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। मुहाना थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार बदमाशों के खिलाफ रविवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- सांगानेर के रामपुरा रोड निवासी 21 साल के युवक के किडनैप की कोशिश की। वह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रीको कांटा के पास एक कार तेजी से आकर उसके आगे रुकी। कार में सवार 5-6 लड़के उतरे और उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसकी तलाशी ली। कुछ नहीं मिलने पर कर में बैठ कर ले गए और धमकाया कि उसका किडनैप कर घरवालों से फिरौती वसूलकर छोड़ेंगे। जैसे-तैसे बदमाशों को धक्का देकर उनके चंगुल से भाग निकला। भागने को लेकर गुस्साए बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मारपीट के दौरान लोगों को आते देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के साथ ही बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • गर्मी के मौसम में दो जहरीले नागों में लड़ाई है या प्यार ... आंधी तहसील की ग्राम पंचायत खरड़ में दो सर्पराज आपस में प्यार जाता रहे है या दोनो में झगड़ा हो रहा है कोई कह नहीं सकता इन बेजुबानों के दिल में क्या है
    1
    गर्मी के मौसम में दो जहरीले नागों में लड़ाई है या प्यार ...
आंधी तहसील की ग्राम पंचायत खरड़ में दो सर्पराज आपस में प्यार जाता रहे है या दोनो में झगड़ा हो रहा है कोई कह नहीं सकता इन बेजुबानों के दिल में क्या है
    user_आपकी आवाज
    आपकी आवाज
    Local News Reporter आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पटना के दानापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बैंक परिसर के एटीएम बूथ में एक सैलून चल रहा है। बाहर बैंक का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन गायब है, जिससे स्थानीय लोग हैरान हैं। इस पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि अब यह जगह किराए पर दे दी गई है, लेकिन ग्राहकों को पूर्व सूचना न मिलने से सवाल उठ रहे हैं।
    1
    पटना के दानापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बैंक परिसर के एटीएम बूथ में एक सैलून चल रहा है। बाहर बैंक का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन गायब है, जिससे स्थानीय लोग हैरान हैं। इस पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि अब यह जगह किराए पर दे दी गई है, लेकिन ग्राहकों को पूर्व सूचना न मिलने से सवाल उठ रहे हैं।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • जयपुर में ऑटो किराए को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक ड्राइवर ने यात्री से तय किराए से ज़्यादा पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और यह मनमानी का मुद्दा फिर गरमा गया।
    1
    जयपुर में ऑटो किराए को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक ड्राइवर ने यात्री से तय किराए से ज़्यादा पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और यह मनमानी का मुद्दा फिर गरमा गया।
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी। उनकी इस उपस्थिति ने राष्ट्रीय राजनीति में कई नए सियासी संकेतों और अटकलों को जन्म दिया है।
    1
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी। उनकी इस उपस्थिति ने राष्ट्रीय राजनीति में कई नए सियासी संकेतों और अटकलों को जन्म दिया है।
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं सूरतगढ़। किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का रविवार को महेश्वरी भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मनोज सोमानी ने अध्यक्ष पद के लिए राघव गुप्ता,सचिव गोपाल कोठारी कोषाध्यक्ष सतपाल भटेजा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान पुर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, पुर्व विधायक अशोक नागपाल, सुत व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सरां नगरपालिका पुर्व अध्यक्ष आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, ओमप्रकाश कालवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोरव बलाना रहे। कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष किशोर गाबा ने राघव गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष राघव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    1
    किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली
व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
सूरतगढ़। किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का रविवार को महेश्वरी भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मनोज सोमानी ने अध्यक्ष पद के लिए राघव गुप्ता,सचिव गोपाल कोठारी कोषाध्यक्ष सतपाल भटेजा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान पुर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, पुर्व विधायक अशोक नागपाल, सुत व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सरां नगरपालिका पुर्व अध्यक्ष आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, ओमप्रकाश कालवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोरव बलाना रहे। कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष किशोर गाबा ने राघव गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष राघव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.