logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव l भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती भी है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे आज जानापाव जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जानापाव वह पवित्र स्थल है, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानापाव के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देश-दुनिया तक पहुंचाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

7 hrs ago
user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव l भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती भी है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे आज जानापाव जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जानापाव वह पवित्र स्थल है, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानापाव के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देश-दुनिया तक पहुंचाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नो एंट्री में घुसा नशे में धुत ट्रक चालक, पुलिस ने पीछा कर पुराना थाना के पास ट्रैफिक में फंसे ट्रक को पकड़ा, जप्त कर की चालानी कार्यवाही दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे नो एंट्री में घुसे एक ट्रक चालक ने पुलिस को काफी देर तक छकाया। मारूताल पॉइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार से ट्रक लेकर शहर के अंदर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू कर शहर के अन्य यातायात व पुलिस पॉइंटों को अलर्ट किया। घंटाघर सहित कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मोहन टॉकीज होते हुए पुराने थाना क्षेत्र की ओर निकल गया। संकरी जगह में ट्रक फंसने के बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। यातायात पुलिस ने ट्रक को निकलवाकर कोतवाली परिसर में खड़ा कर जब्त कर लिया। वहीं पुलिस के अनुसार चालक शराब के नशे में था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
    2
    नो एंट्री में घुसा नशे में धुत ट्रक चालक, पुलिस ने पीछा कर पुराना थाना के पास ट्रैफिक में फंसे ट्रक को पकड़ा, जप्त कर की चालानी कार्यवाही

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे नो एंट्री में घुसे एक ट्रक चालक ने पुलिस को काफी देर तक छकाया। मारूताल पॉइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार से ट्रक लेकर शहर के अंदर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू कर शहर के अन्य यातायात व पुलिस पॉइंटों को अलर्ट किया। घंटाघर सहित कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मोहन टॉकीज होते हुए पुराने थाना क्षेत्र की ओर निकल गया। संकरी जगह में ट्रक फंसने के बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। यातायात पुलिस ने ट्रक को निकलवाकर कोतवाली परिसर में खड़ा कर जब्त कर लिया। वहीं पुलिस के अनुसार चालक शराब के नशे में था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दमोह/हटा,,अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने बेयरहाउस का निरीक्षण किया,अमानक पाया गया 260 बोरी गेंहू जब्त दमोह/हटा,,अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने बेयरहाउस का निरीक्षण किया,अमानक पाया गया 260 बोरी गेंहू जब्त
    1
    दमोह/हटा,,अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने बेयरहाउस का निरीक्षण किया,अमानक पाया गया 260 बोरी गेंहू जब्त
दमोह/हटा,,अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने बेयरहाउस का निरीक्षण किया,अमानक पाया गया 260 बोरी गेंहू जब्त
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दलदल भरी सड़क से परेशान ग्रामीण महिला का नेताओं और सिस्टम पर गुस्सा फूट पड़ा। 😡 वोट लेकर गायब होने वाले नेताओं को महिला ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। आखिर क्यों इतना नाराज है बेला गांव? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। 📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) दलदल भरी सड़क से परेशान ग्रामीण महिला का नेताओं और सिस्टम पर गुस्सा फूट पड़ा। 😡 वोट लेकर गायब होने वाले नेताओं को महिला ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। आखिर क्यों इतना नाराज है बेला गांव? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। #Damoh #Bela #Hata #GroundReport #MadhyaPradesh #VillageRoad #RuralIndia #SachHameshaNews
    1
    दलदल भरी सड़क से परेशान ग्रामीण महिला का नेताओं और सिस्टम पर गुस्सा फूट पड़ा। 😡
वोट लेकर गायब होने वाले नेताओं को महिला ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।

आखिर क्यों इतना नाराज है बेला गांव? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.)
दलदल भरी सड़क से परेशान ग्रामीण महिला का नेताओं और सिस्टम पर गुस्सा फूट पड़ा। 😡
वोट लेकर गायब होने वाले नेताओं को महिला ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।
आखिर क्यों इतना नाराज है बेला गांव? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
#Damoh #Bela #Hata #GroundReport #MadhyaPradesh #VillageRoad #RuralIndia #SachHameshaNews
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुम्हारी में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की पालकी, थाना परिसर में हुआ भगवान का जन्मोत्सव पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट कुम्हारी में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की पालकी, थाना परिसर में हुआ भगवान का जन्मोत्सव पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट कुम्हारी नगर मे जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी जी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की पालकी निकाली गई। भक्त श्रद्धालु भगवान को कंधों पर विराजमान कर बाजे-डीजे और जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कुम्हारी की प्राचीन परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म थाना परिसर में स्थित कारागृह में कराया जाता है। कुम्हारी थाना जिले का एकमात्र ऐसा थाना बताया जाता है, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पालकी पहुंचती है और विधि-विधान से पूजन किया जाता है। कारागृह में भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पालकी नगर परिक्रमा करते हुए पुनः श्री बांके बिहारी जी मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और भक्त श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
    1
    कुम्हारी में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की पालकी, थाना परिसर में हुआ भगवान का जन्मोत्सव
पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट 
कुम्हारी में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की पालकी, थाना परिसर में हुआ भगवान का जन्मोत्सव
पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट 
कुम्हारी नगर मे जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी जी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की पालकी निकाली गई। भक्त श्रद्धालु भगवान को कंधों पर विराजमान कर बाजे-डीजे और जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।
नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में नजर आया।
कुम्हारी की प्राचीन परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म थाना परिसर में स्थित कारागृह में कराया जाता है। कुम्हारी थाना जिले का एकमात्र ऐसा थाना बताया जाता है, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पालकी पहुंचती है और विधि-विधान से पूजन किया जाता है। कारागृह में भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और जन्मोत्सव मनाया।
इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पालकी नगर परिक्रमा करते हुए पुनः श्री बांके बिहारी जी मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और भक्त श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 किसानों के लिए खुशखबरी दमोह कलेक्टर ने किसानों को दी बड़ी जानकारी, जानिए क्या है पूरा मामला! 🌾📢 दमोह कलेक्टर ने किसानों के हित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस जानकारी से किसानों को राहत और लाभ मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर और कलेक्टर का बयान वीडियो में सुनिए। #दमोह #दमोहकलेक्टर #किसान #किसानोंकेलिएखुशखबरी #मध्यप्रदेश #किसानसमाचार #BreakingNews #DamohNews #ViralNews #DabangDamohNews
    1
    🚨 किसानों के लिए खुशखबरी

दमोह कलेक्टर ने किसानों को दी बड़ी जानकारी, जानिए क्या है पूरा मामला! 🌾📢

दमोह कलेक्टर ने किसानों के हित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस जानकारी से किसानों को राहत और लाभ मिलने की उम्मीद है।

पूरी खबर और कलेक्टर का बयान वीडियो में सुनिए।

#दमोह #दमोहकलेक्टर #किसान #किसानोंकेलिएखुशखबरी #मध्यप्रदेश #किसानसमाचार #BreakingNews #DamohNews #ViralNews #DabangDamohNews
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सफाई, पेयजल और बदहाल सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने घंटाघर पर फूंका नपा अध्यक्ष-सीएमओ का पुतला सफाई, पेयजल और बदहाल सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने घंटाघर पर फूंका नपा अध्यक्ष-सीएमओ का पुतला जिला व्यापारी संघ ने घंटाघर को चारों ओर से घेरकर किया प्रदर्शन, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दमोह। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या और बदहाल सड़कों के विरोध में जिला व्यापारी संघ ने गुरुवार दोपहर 12 बजे घंटाघर पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी का सांकेतिक पुतला दहन कर नपा की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। जिला व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता घंटाघर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर को चारों ओर से घेरकर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में कई बार नगर पालिका अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। टाउन हॉल, कचौरा शॉपिंग सेंटर, बस स्टैंड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को, तहसीलदार सहित पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौजूद रही।
    2
    सफाई, पेयजल और बदहाल सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने घंटाघर पर फूंका नपा अध्यक्ष-सीएमओ का पुतला

सफाई, पेयजल और बदहाल सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने घंटाघर पर फूंका नपा अध्यक्ष-सीएमओ का पुतला
जिला व्यापारी संघ ने घंटाघर को चारों ओर से घेरकर किया प्रदर्शन, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
दमोह। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या और बदहाल सड़कों के विरोध में जिला व्यापारी संघ ने गुरुवार दोपहर 12 बजे घंटाघर पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी का सांकेतिक पुतला दहन कर नपा की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई।
जिला व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता घंटाघर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर को चारों ओर से घेरकर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में कई बार नगर पालिका अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
टाउन हॉल, कचौरा शॉपिंग सेंटर, बस स्टैंड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को, तहसीलदार सहित पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौजूद रही।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दमोह/बटियागढ,,अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहालः अस्पताल पर लटका ताला, बाहर साड़ी के सहारे प्रसव कराने को मजबूर हुई आदिवासी महिला दमोह/बटियागढ,,अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहालः अस्पताल पर लटका ताला, बाहर साड़ी के सहारे प्रसव कराने को मजबूर हुई आदिवासी महिला
    1
    दमोह/बटियागढ,,अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहालः अस्पताल पर लटका ताला, बाहर साड़ी के सहारे प्रसव कराने को मजबूर हुई आदिवासी महिला
दमोह/बटियागढ,,अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहालः अस्पताल पर लटका ताला, बाहर साड़ी के सहारे प्रसव कराने को मजबूर हुई आदिवासी महिला
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ओबीसी वर्ग को न्याय कब मिलेगा 11 फरवरी 2026 को मृतक महेंद्र सिंह लोधी को न्याय दिलाने के लिए दमोह कलेक्ट में आंदोलन किया था जिसमें ब्राह्मणवादी पत्रकारों ने दमोह की जनता पर कलेक्ट्रेट के अंदर ही हमला किया परंतु पुलिस द्वारा एसआईटी टीम गठित हुई पर उन मनुवादी पत्रकारों पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि अपराधियों के नाम सार्वजनिक नहीं किया क्या एसआईटी टीम में गठित सभी अधिकारी भी जातिवाद का समर्थन करते हैं उन पत्रकारों पर कब करवाई होगी दमोह पुलिस में निर्दोष लोगों पर कार्यवाही की दोषियों पर कारवाई कब करेगी जिस पर आज देशभर की नजर है महेंद्र लोधी जी ने फांसी लगा ली थी उनको और उनके परिवार को 6 माह के बच्चे एवं 23 वर्ष की विधवा बहन को न्याय दिलाने हेतु कलेक्ट्रेट में कई क्रांतिकारी साथी पहुंचे थे कुछ षड्यंत्र कार्यों ने शांतिपूर्वक चल रहे प्रदर्शन में षड्यंत्र किया था अब होगी उसकी जांच ओबीसी महासभा की बड़ी जीत, निर्दोष फंसेगा नहीं और दोषी बक्से नहीं जाएंगे, बहुत-बहुत धन्यवाद माननीय कलेक्टर महोदय Collector Office Damoh जी माननीय एसपी महोदय Damoh Police माननीय मुख्यमंत्री महोदय CM Madhya Pradesh तथा PMO India भारत सरकार दमोह में हुए घटनाक्रम पर संज्ञान लेकर ओबीसी महासभा के द्वारा दी गई मांगों 15 दिन में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए। हमें उम्मीद है कि समय से पहले कार्रवाई हो जाएगी इस संपूर्ण प्रक्रिया में मंत्री #धर्मेंद्र_लोधी जी एवं दमोह के सांसद माननीय #राहुल_लोधी जी के हस्तक्षेप हेतु प्रयास किए गए जो की सराहनीय है #ओबीसी_महासभा सभी धन्यवाद प्रेषित हे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु विशेष ध्यान दिया जावे ताकि शासन प्रशासन नेताओं से जो उम्मीद जनता को रहती है वह बनी रहे 28 फरवरी को दमोह में जो आंदोलन होने जा रहा था उसमें समर्थन हेतु jays भीम आर्मी, लोधी क्रांति सेना एवं अन्य क्रांतिकारी सामाजिक असली इंकलाबी साथी क्रांतिकारियों का ओबीसी महासभा के तमाम सभी जिलों के जिला अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी का जिनके भर्षक प्रयास से न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। अगर 15 दिवस में हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो 15 दिन के बाद आगामी डेट हम तय कर देंगे आगामी डेट की तैयारी हेतु कार्य करते रहें 28 फरवरी का होने वाले आंदोलन को अभी विराम दिया जा रहा है Note:–जिनपर केस हे बे सभी रोज मर्रा का जीवन जिए आपको पुलिस प्रशासन परेशान नहीं करेगा, एवं जांच में सहयोग हेतु जरूर सहयोग कीजिएगा जय जवान जय किसान जय ओबीसी जय संविधान जय भारत
    2
    ओबीसी वर्ग को न्याय कब मिलेगा 11 फरवरी 2026 को मृतक महेंद्र सिंह लोधी को न्याय दिलाने के लिए दमोह कलेक्ट में आंदोलन किया था जिसमें ब्राह्मणवादी पत्रकारों ने दमोह की जनता पर कलेक्ट्रेट के अंदर ही हमला किया परंतु पुलिस द्वारा एसआईटी टीम गठित हुई पर उन मनुवादी पत्रकारों पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि अपराधियों के नाम सार्वजनिक नहीं किया क्या एसआईटी टीम में गठित सभी अधिकारी भी जातिवाद का समर्थन करते हैं उन पत्रकारों पर कब करवाई होगी दमोह पुलिस में निर्दोष लोगों पर कार्यवाही की दोषियों पर कारवाई कब करेगी जिस पर आज देशभर की नजर है महेंद्र लोधी जी ने फांसी लगा ली थी उनको और उनके परिवार को 6 माह के बच्चे एवं 23 वर्ष की विधवा बहन को न्याय दिलाने हेतु कलेक्ट्रेट में कई क्रांतिकारी साथी पहुंचे थे कुछ षड्यंत्र कार्यों ने शांतिपूर्वक चल रहे प्रदर्शन में षड्यंत्र किया था अब होगी उसकी जांच ओबीसी महासभा की बड़ी जीत, निर्दोष फंसेगा नहीं और दोषी बक्से नहीं जाएंगे, 

      बहुत-बहुत धन्यवाद माननीय कलेक्टर महोदय Collector Office Damoh जी माननीय एसपी महोदय Damoh Police माननीय मुख्यमंत्री महोदय CM Madhya Pradesh तथा PMO India भारत सरकार दमोह में हुए घटनाक्रम पर संज्ञान लेकर ओबीसी महासभा के द्वारा दी गई मांगों 15 दिन में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए। 
हमें उम्मीद है कि समय से पहले कार्रवाई हो जाएगी इस संपूर्ण प्रक्रिया में मंत्री #धर्मेंद्र_लोधी जी एवं दमोह के सांसद माननीय #राहुल_लोधी जी के हस्तक्षेप हेतु प्रयास किए गए जो की सराहनीय है #ओबीसी_महासभा सभी धन्यवाद प्रेषित हे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु विशेष ध्यान दिया जावे ताकि शासन प्रशासन नेताओं से जो उम्मीद जनता को रहती है वह बनी रहे 
      28 फरवरी को दमोह में जो आंदोलन होने जा रहा था उसमें समर्थन हेतु jays भीम आर्मी, लोधी क्रांति सेना एवं अन्य क्रांतिकारी सामाजिक असली इंकलाबी साथी क्रांतिकारियों का ओबीसी महासभा के तमाम सभी जिलों के जिला अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी का जिनके भर्षक प्रयास से न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
अगर 15 दिवस में हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो 15 दिन के बाद आगामी डेट हम तय कर देंगे आगामी डेट की तैयारी हेतु कार्य करते रहें 28 फरवरी का होने वाले आंदोलन को अभी विराम दिया जा रहा है 
Note:–जिनपर केस हे बे सभी रोज मर्रा का जीवन जिए आपको पुलिस प्रशासन परेशान नहीं करेगा, 
 एवं जांच में सहयोग हेतु जरूर सहयोग कीजिएगा 
जय जवान जय किसान जय ओबीसी जय संविधान जय भारत
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Jabera, Damoh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.