धूमधाम से मनाई महावीर जयंतीः जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा जियो और जीने दो का गूंजा संदेश कवर स्टोरी । चित्तौड़गढ़ भगवान महावीर की जयंती के मौके पर चित्तौड़गढ़ जिले में श्रद्धा उत्साह और भक्ति भाव से महोत्सव मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने इस मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली जिससे पूरा शहर धर्ममय नजर आया। आज सुबह साढ़े 8 बजे समग्र जैन समाज की ओर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गांधी चौक से शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्गों होती हुई शोभायात्रा मांगलिक धाम पहुंची जहां समारोह का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, भगवान महावीर से जुड़े से जीवन्त चित्रण और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने सभी का मन मोह लिया। समाज के महिला और पुरूषों की वेषभूषा भी आकर्षक रही। पुरूष श्वेत और महिलाएं केसरिया वस्त्रों मे चल रही थी वहीं सभी नवकार मंत्रों का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह हुआ स्वागत महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाडावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की ओर से भी स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी शोभायात्रा की अगवानी की। शोभायात्रा मांगलिक धाम पहुंचने पर समारोह में तब्दील हो गई जहां मौजूद संतों द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर व्याख्यान दिये गये। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने अपने विचार रखे। महावीर जयंती के मौके पर आयोजित शोभायात्रा में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था देखी गई।

- उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित पावर हाउस चौराहे के समीप गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर सहम गए। भिड़ंत के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भारी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- Post by नरेशभील3
- सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि कल गांव बानसेन जिला चित्तौड़गढ़ (भदेसर)श्री बालाजी मंदिर परिसर मे दिनांक 02अप्रैल 2026 गुरुवार के दिन सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ करके कलश का शुद्धिकरण करके 12:00 बजे अभिजीत मुहूर्त पर स्वर्ण कलश चढ़ाया जाएगा इसके बाद नगर भ्रमण में कलश यात्रा निकाली जाएगी सभी माता और बहनों से निवेदन है कि बालाजी मंदिर पर पधार कर जन्मोत्सव और स्वर्ण कलश का धर्म लाभ प्राप्त करें1
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार: कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह ने चित्तौड़गढ़ KVK को सौंपी नए ट्रैक्टर की चाबी डाक्टर रतनलाल सौलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोफेशनल और औपचारिक: MPUAT उदयपुर: कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केंद्रों हेतु नवीन ट्रैक्टरों का लोकार्पण।1
- चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के नरबदिया गांव के समीप मंगलवार रात जंगल के एकांत इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लग्ज़री टॉप मॉडल वाहन धू-धू कर जलकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर से उठती आग की लपटें देख लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। सुनसान इलाके में खड़ी महंगी स्कॉर्पियो का इस तरह जलना कई सवाल खड़े कर रहा है। मौके पर पहुंचे मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन ने जले हुए वाहन का जायजा लिया। गाड़ी पूरी तरह खाक हो जाने के कारण अब पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन वहां कैसे पहुंचा और उसमें आग कैसे लगी। जांच के ‘एंगल’ में उलझी पुलिस घटना के बाद पुलिस हर संभव ‘एंगल’ से जांच की बात कह रही है। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब तक हर एंगल पर विचार पूरा होगा, तब तक क्या इस मामले की गर्मी भी इस जली हुई स्कॉर्पियो की तरह ठंडी पड़ जाएगी? संभावनाओं की सूची लंबी है—क्या यह मामला अवैध तस्करी से जुड़ा है, जहां सबूत मिटाने के लिए गाड़ी जला दी गई? या फिर बीमा राशि हड़पने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत वाहन को आग के हवाले किया गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद इस गाड़ी को ‘खामोश गवाह’ बनने से पहले ही खत्म कर दिया गया? व्यवस्था पर सवाल यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आखिर सुनसान इलाके में एक महंगी गाड़ी जलती रही और किसी को भनक तक नहीं लगी? क्या इलाके में गश्त व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में तस्करी, दुर्घटना, बीमा या किसी अन्य ‘एंगल’ के सहारे सच्चाई तक पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दफन होकर रह जाएगा। फिलहाल, नरबदिया के जंगल में जली स्कॉर्पियो एक पहेली बनी हुई है—और पुलिस उस पहेली के हर टुकड़े को जोड़ने के बजाय ‘एंगल’ गिनने में व्यस्त नजर आ रही है।1
- उदयपुर जिले के घासा खेड़ी के लक्ष्मण दास वैष्णव ने बुधवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा का पदभार ग्रहण किया। जिससे गांव में भव्य स्वागत किया गया। डॉ. भेरू सिंह राठौड़ ने बताया कि शारीरिक शिक्षा डाइट से पदोन्नति होने पर लक्ष्मण दास वैष्णव ने उप जिला शिक्षा अधिकारी शा शिक्षा के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक उदयपुर में ज्वाइन किया। जॉइन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल सिंह शेखावत एवं मोहनलाल मेघवाल ने करवाया। वैष्णव लंबे समय से पदोन्नति होने के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। निदेशक बीकानेर से सीताराम जाट द्वारा आदेश निकाला गया। इस अवसर पर गोवर्धन खटीक, गोवर्धन सिंह झाला, हरि सिंह राजावत, हर्षवर्धन सिंह करण सिंह चुंडावत, नरपत सिंह राठौड़, बाबूलाल रावत, हरीश वैष्णव, दिलीप सिंह सारंगदेवोत, पवन, दिनेश, नवीन, मुकेश, पुष्कर कपिल वैष्णव, सहित सैकड़ो शारीरिक शिक्षक, प्राध्यापक, शिक्षक वाकपीठ के पदाधिकारी विभिन्न शिक्षक संघ के पदाधिकारी एकत्रित हुए।1