logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर अयोध्या में उबाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा सर्वसमाज अयोध्या में बीती 25 अगस्त को हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर आज सर्वसमाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब में बैठक के बाद प्रदर्शनकारियों ने गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला और वहां शोक सभा आयोजित की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्याकांड के पांच नामजद आरोपी अब भी फरार हैं। उनका कहना है कि एसएसपी की ओर से गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई, उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग उठाई। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे अयोध्या में लाखों की संख्या में लोग जुटकर बड़ा महाआंदोलन करेंगे।शोक सभा में मौर्य समाज, पिछड़ा समाज, दलित समाज और अल्पसंख्यक समाज समेत जिले के कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अल्टीमेटम के बाद क्या कार्रवाई करता है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

1 day ago
user_Ashwani Sonkar
Ashwani Sonkar
Security Guard फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर अयोध्या में उबाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा सर्वसमाज अयोध्या में बीती 25 अगस्त को हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर आज सर्वसमाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब में बैठक के बाद प्रदर्शनकारियों ने गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला और वहां शोक सभा आयोजित की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्याकांड के पांच नामजद आरोपी अब भी फरार हैं। उनका कहना है कि एसएसपी की ओर से गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक एक भी आरोपी

की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई, उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग उठाई। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे अयोध्या में लाखों की संख्या में लोग जुटकर बड़ा महाआंदोलन करेंगे।शोक सभा में मौर्य समाज, पिछड़ा समाज, दलित समाज और अल्पसंख्यक समाज समेत जिले के कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अल्टीमेटम के बाद क्या कार्रवाई करता है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या में कृष्ण-सुदामा का महाधमाका! नन्हे कलाकारों ने मंच पर सजाई कृष्णलीला, भावुक हुआ ब्रह्माकुमारी आश्रम, तालियों से गूंजा परिसर
    1
    अयोध्या में कृष्ण-सुदामा का महाधमाका! नन्हे कलाकारों ने मंच पर सजाई कृष्णलीला, भावुक हुआ ब्रह्माकुमारी आश्रम, तालियों से गूंजा परिसर
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आरक्षण बचाओ,आरक्षण बढ़ाओ, बहुजन समाज का प्रदर्शन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के इस्तीफा की मांग बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST आरक्षण में कथित घोटाले को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा ने अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला। और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पटेल ने आरोप लगाया, 23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरक्षण विरोधियों का समर्थन किया, जो असंवैधानिक है। संगठन ने बृजेश पाठक के इस्तीफे और आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी, 20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं,तो अयोध्या से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
    4
    आरक्षण बचाओ,आरक्षण बढ़ाओ, बहुजन समाज का प्रदर्शन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के इस्तीफा की मांग
बिपिन पांडेय 
संवाददाता 
अजय भारत ए बी न्यूज़ 
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST आरक्षण में कथित घोटाले को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा ने अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला।
और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पटेल ने आरोप लगाया,
23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरक्षण विरोधियों का समर्थन किया, जो असंवैधानिक है।
संगठन ने बृजेश पाठक के इस्तीफे और आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी, 20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं,तो अयोध्या से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
    1
    आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रांट में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक शौचालय सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने से शौचालय नहीं खुला है। अंदर गंदगी, मिट्टी की मोटी परत, जाले और दुर्गंध का आलम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय की यह दुर्दशा आखिर किसकी जिम्मेदारी है? शनिवार शाम 4:30 बजे दैनिक भास्कर संवाददाता के निरीक्षण में शौचालय में ताला नहीं, बल्कि कुंडा लगा मिला। दरवाजे पर लंबे-लंबे घास उगे थे, छत पर भी घास जमी थी और आसपास झाड़-झंखाड़ का कब्जा था। अंदर सीट भी सही स्थिति में नहीं है। शौचालय की हालत देखकर साफ है कि यहां नियमित साफ-सफाई और देखरेख का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि केयरटेकर करीब छह महीने से नहीं आ रही हैं। मोटर भी जली हुई है और केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर मिटा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में महिलाओं को मजबूरी में बाहर जाना पड़ता है, जिससे जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है। जब शौचालय ही उपयोग के लायक नहीं है, तो स्वच्छता और महिला सुरक्षा के दावों का क्या मतलब? गयादत्त यादव, बर्मादीन यादव, रामगोपाल यादव, जगतपाल पासवान, रामपाल यादव, स्वामीनाथ यादव, शेषनाथ यादव, राम नवल दुबे, हरिनाथ दुबे और प्रवेश कुमार दुबे ने शौचालय की तत्काल सफाई, मोटर की मरम्मत और नियमित संचालन की मांग की है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय की बदहाली की जांच कराई जाए, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए और तत्काल कार्रवाई कर इसे सुचारू कराया जाए।
    1
    लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रांट में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक शौचालय सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने से शौचालय नहीं खुला है। अंदर गंदगी, मिट्टी की मोटी परत, जाले और दुर्गंध का आलम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय की यह दुर्दशा आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
शनिवार शाम 4:30 बजे दैनिक भास्कर संवाददाता के निरीक्षण में शौचालय में ताला नहीं, बल्कि कुंडा लगा मिला। दरवाजे पर लंबे-लंबे घास उगे थे, छत पर भी घास जमी थी और आसपास झाड़-झंखाड़ का कब्जा था। अंदर सीट भी सही स्थिति में नहीं है। शौचालय की हालत देखकर साफ है कि यहां नियमित साफ-सफाई और देखरेख का अभाव है।
ग्रामीणों ने बताया कि केयरटेकर करीब छह महीने से नहीं आ रही हैं। मोटर भी जली हुई है और केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर मिटा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में महिलाओं को मजबूरी में बाहर जाना पड़ता है, जिससे जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है। जब शौचालय ही उपयोग के लायक नहीं है, तो स्वच्छता और महिला सुरक्षा के दावों का क्या मतलब?
गयादत्त यादव, बर्मादीन यादव, रामगोपाल यादव, जगतपाल पासवान, रामपाल यादव, स्वामीनाथ यादव, शेषनाथ यादव, राम नवल दुबे, हरिनाथ दुबे और प्रवेश कुमार दुबे ने शौचालय की तत्काल सफाई, मोटर की मरम्मत और नियमित संचालन की मांग की है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय की बदहाली की जांच कराई जाए, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए और तत्काल कार्रवाई कर इसे सुचारू कराया जाए।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत : गोण्डा 12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत, मीडिया से मुखातिब मेजर प्रभाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा को लेकर कहा, जितेन मिश्रा साहब थ्री स्टार जनरल, वह अपनी जिम्मेदारियां का पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से करेंगे निर्वहन
    1
    12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत : गोण्डा
12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत, मीडिया से मुखातिब मेजर प्रभाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा को लेकर कहा, जितेन मिश्रा साहब थ्री स्टार जनरल, वह अपनी जिम्मेदारियां का पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से करेंगे निर्वहन
    user_आकाश कुमार सोनी
    आकाश कुमार सोनी
    Salesperson गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • (अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु (अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु गोण्डा ,जिले के परसपुर थानाक्षेत्र में बह रही सरयू नदी में रविवार को डूबने से दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार,परसपुर इलाके के भौरीगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) सरयू नदी के किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं कि इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इधर बहन को बचाने पानी में उतरी सुप्रिया भी तेज बहाव के कारण पानी में डूब गयी l ग्रामीणों ने शोर शराबा सुनकर दोनों को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
    2
    (अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु 
(अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु 
गोण्डा ,जिले के परसपुर थानाक्षेत्र में बह रही सरयू नदी में रविवार को डूबने से दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार,परसपुर इलाके के भौरीगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) सरयू नदी के किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं कि इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इधर बहन को बचाने पानी में उतरी सुप्रिया भी तेज बहाव के कारण पानी में डूब गयी l ग्रामीणों ने शोर शराबा सुनकर दोनों को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज ने मिठाई बाँटकर मनाई खुशी अयोध्या। निषाद समाज के वरिष्ठ नेता अच्छेलाल निषाद को भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज के लोगों में खुशी की लहर है। शनिवार को रसूलाबाद खानपुर, रामपुर हलवारा, मोहर्रमपुर अरती और मूढ़ाडीहा ग्राम के निषाद समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र की कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे निषाद समाज के लिए गौरव की बात है। उनके इस दायित्व से समाज का सम्मान बढ़ा है और निषाद समाज के लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद लंबे समय से निषाद समाज के उत्थान और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके त्वरित निस्तारण के लिए भी प्रयास करते हैं। ऐसे में उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए खुशी और गर्व का विषय है। निषाद समाज के लोगों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद के नेतृत्व में समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के युवाओं और जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसी खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपत्र मांझी, भावी प्रधान संजय निषाद, इंजीनियर सोनू निषाद, समाजसेवी मोहन निषाद, समाजसेवी सुरेश निषाद, समाजसेवी मनोज निषाद, समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद समेत सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।
    4
    अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज ने मिठाई बाँटकर मनाई खुशी

अयोध्या। निषाद समाज के वरिष्ठ नेता अच्छेलाल निषाद को भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर निषाद समाज के लोगों में खुशी की लहर है। शनिवार को रसूलाबाद खानपुर, रामपुर हलवारा, मोहर्रमपुर अरती और मूढ़ाडीहा ग्राम के निषाद समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद को भाजपा अवध क्षेत्र की कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे निषाद समाज के लिए गौरव की बात है। उनके इस दायित्व से समाज का सम्मान बढ़ा है और निषाद समाज के लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
ग्रामीणों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद लंबे समय से निषाद समाज के उत्थान और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके त्वरित निस्तारण के लिए भी प्रयास करते हैं। ऐसे में उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए खुशी और गर्व का विषय है।
निषाद समाज के लोगों ने कहा कि अच्छेलाल निषाद के नेतृत्व में समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के युवाओं और जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसी खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपत्र मांझी, भावी प्रधान संजय निषाद, इंजीनियर सोनू निषाद, समाजसेवी मोहन निषाद, समाजसेवी सुरेश निषाद, समाजसेवी मनोज निषाद, समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद समेत सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚗 हरियाणवी 'वंडर वुमन': कार की डिग्गी पर बैठकर 'ग्लोबल ज्ञान' बांटती मैडम! ​आजकल सोशल मीडिया का एल्गोरिदम भी चकरा गया है, क्योंकि हरियाणा की सड़कों पर एक नया 'दार्शनिक और क्रांतिकारी आंदोलन' शुरू हो चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो में हमारी मॉडर्न 'मैडम' ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर जो कारनामा दिखाया है, उस पर हंसी भी आती है और आधुनिक जीवनशैली की असलियत पर तरस भी आता है! ​🍷 दृश्य एक: कार की डिग्गी को बना दिया 'फाइव-स्टार सोफा' ​भाई, गाड़ी के अंदर बैठकर सफर करना तो आम और बोरिंग इंसानों का काम है। असली स्वैग तो तब है जब आप गाड़ी की डिग्गी (बूट) पर ऐसे विराजमान हों जैसे किसी शाही सिंहासन पर बैठे हों। हाथ में बीयर की बोतल और चेहरे पर ऐसा बेपरवाह कॉन्फिडेंस कि पूरी दुनिया की ट्रैफिक पुलिस और कानून इनके आगे फीके नजर आएं। ​🇬🇧 दृश्य दो: अंग्रेजी झाड़ने का 'अंतर्राष्ट्रीय' अंदाज ​मैडम सिर्फ बैठी नहीं हैं, बल्कि अंग्रेजी में ऐसा 'ग्लोबल ज्ञान' और रोब झाड़ रही हैं कि सुनने वाले सोच में पड़ जाएं कि वे हरियाणा के किसी चौक पर हैं या किसी विदेशी यूनिवर्सिटी के डिबेट मंच पर। "I am also India! I have my own rights!" जैसे भारी-भरकम और फिल्मी डायलॉग्स मारकर उन्होंने साबित कर दिया कि आधुनिकता और नशे का कॉकटेल इंसान को किस अजीबोगरीब समानांतर ब्रह्मांड में ले जा सकता है। ​💡 इस वायरल ड्रामे से सीखने योग्य मुख्य बातें: ​ट्रैफिक रूल्स? अरे वो तो सिर्फ किताबों में अच्छे लगते हैं। हरियाणा में तो कार की डिग्गी ही ऑफिशियल सिटिंग एरिया है! ​असली आज़ादी: गाड़ी के अंदर सीट पर बैठने से घुटन महसूस होती है, इसलिए खुली हवा में डिग्गी पर बैठकर चिल्लाना ही सच्ची आज़ादी है। ​पब्लिक रिलेशन: आसपास खड़े लोग और राहगीर चाहे जितना समझा लें, मैडम अपनी ही धुन में सबको 'कार खाली करने' के आदेश दे रही हैं। ​📌 निष्कर्ष ​भई वाह! क्या कहिए इस रील संस्कृति और नशे के ओवरडोज़ का। एक तरफ जहां सुरक्षित ड्राइविंग और कानून व्यवस्था की बातें होती हैं, वहीं ऐसे वीडियो सोशल मीडिया की फीड पर मनोरंजन और हैरानी—दोनों की खुराक एक साथ परोस जाते हैं। अगली बार जब आप रात में सड़क पर निकलें, तो जरा गाड़ी की डिग्गियों पर भी नजर रखिएगा, क्या पता अगली 'डिग्गी क्वीन' आपको भी दर्शन दे दे! ​#ViralVideo #HaryanaSwag #CarStunt #FunnySatire #DesiDrama #SocialMediaMinds #ModernPhilosophy #BeerBottleSwag #TrendingNow #DesiReels
    1
    🚗 हरियाणवी 'वंडर वुमन': कार की डिग्गी पर बैठकर 'ग्लोबल ज्ञान' बांटती मैडम!

​आजकल सोशल मीडिया का एल्गोरिदम भी चकरा गया है, क्योंकि हरियाणा की सड़कों पर एक नया 'दार्शनिक और क्रांतिकारी आंदोलन' शुरू हो चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो में हमारी मॉडर्न 'मैडम' ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर जो कारनामा दिखाया है, उस पर हंसी भी आती है और आधुनिक जीवनशैली की असलियत पर तरस भी आता है!

​🍷 दृश्य एक: कार की डिग्गी को बना दिया 'फाइव-स्टार सोफा'

​भाई, गाड़ी के अंदर बैठकर सफर करना तो आम और बोरिंग इंसानों का काम है। असली स्वैग तो तब है जब आप गाड़ी की डिग्गी (बूट) पर ऐसे विराजमान हों जैसे किसी शाही सिंहासन पर बैठे हों। हाथ में बीयर की बोतल और चेहरे पर ऐसा बेपरवाह कॉन्फिडेंस कि पूरी दुनिया की ट्रैफिक पुलिस और कानून इनके आगे फीके नजर आएं।

​🇬🇧 दृश्य दो: अंग्रेजी झाड़ने का 'अंतर्राष्ट्रीय' अंदाज

​मैडम सिर्फ बैठी नहीं हैं, बल्कि अंग्रेजी में ऐसा 'ग्लोबल ज्ञान' और रोब झाड़ रही हैं कि सुनने वाले सोच में पड़ जाएं कि वे हरियाणा के किसी चौक पर हैं या किसी विदेशी यूनिवर्सिटी के डिबेट मंच पर। "I am also India! I have my own rights!" जैसे भारी-भरकम और फिल्मी डायलॉग्स मारकर उन्होंने साबित कर दिया कि आधुनिकता और नशे का कॉकटेल इंसान को किस अजीबोगरीब समानांतर ब्रह्मांड में ले जा सकता है।

​💡 इस वायरल ड्रामे से सीखने योग्य मुख्य बातें:

​ट्रैफिक रूल्स? अरे वो तो सिर्फ किताबों में अच्छे लगते हैं। हरियाणा में तो कार की डिग्गी ही ऑफिशियल सिटिंग एरिया है!

​असली आज़ादी: गाड़ी के अंदर सीट पर बैठने से घुटन महसूस होती है, इसलिए खुली हवा में डिग्गी पर बैठकर चिल्लाना ही सच्ची आज़ादी है।

​पब्लिक रिलेशन: आसपास खड़े लोग और राहगीर चाहे जितना समझा लें, मैडम अपनी ही धुन में सबको 'कार खाली करने' के आदेश दे रही हैं।

​📌 निष्कर्ष

​भई वाह! क्या कहिए इस रील संस्कृति और नशे के ओवरडोज़ का। एक तरफ जहां सुरक्षित ड्राइविंग और कानून व्यवस्था की बातें होती हैं, वहीं ऐसे वीडियो सोशल मीडिया की फीड पर मनोरंजन और हैरानी—दोनों की खुराक एक साथ परोस जाते हैं। अगली बार जब आप रात में सड़क पर निकलें, तो जरा गाड़ी की डिग्गियों पर भी नजर रखिएगा, क्या पता अगली 'डिग्गी क्वीन' आपको भी दर्शन दे दे!

​#ViralVideo #HaryanaSwag #CarStunt #FunnySatire #DesiDrama #SocialMediaMinds #ModernPhilosophy #BeerBottleSwag #TrendingNow #DesiReels
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव विजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में पात्रता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल में राज कुमारी आवास की मांग को लेकर पहुंचीं। सुरेश ने विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या रखी, जबकि रमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्या बताई। परशुराम पाल और स्वामीनाथ पाल ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सचिव ने आवास के लिए पहुंचे ग्रामीणों को पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिए जाने की बात कही। चौपाल में पंचायत सहायक धर्मराज और सफाई कर्मी विजय पाल भी मौजूद रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा। कुछ ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान न होने के कारण निराश होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराना है, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति से इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने मांग की कि आगामी चौपालों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान प्रमोद कुमार पाठक, रामलाल, रेनू, गुरुदीन और राजेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद
पलिया प्रतापशाह में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं; तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव विजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में पात्रता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।
चौपाल में राज कुमारी आवास की मांग को लेकर पहुंचीं। सुरेश ने विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या रखी, जबकि रमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्या बताई। परशुराम पाल और स्वामीनाथ पाल ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सचिव ने आवास के लिए पहुंचे ग्रामीणों को पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिए जाने की बात कही।
चौपाल में पंचायत सहायक धर्मराज और सफाई कर्मी विजय पाल भी मौजूद रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा। कुछ ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान न होने के कारण निराश होकर वापस लौट गए।
ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराना है, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति से इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने मांग की कि आगामी चौपालों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान प्रमोद कुमार पाठक, रामलाल, रेनू, गुरुदीन और राजेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.