logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश जालौन।जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कज कि परीक्षा का आयोजन 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। जनपद में इसके लिए कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर प्रत्येक पाली में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, कुल अभ्यर्थी 9,600 शामिल होंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक तथा रिजर्व स्टाफ की तैनाती की गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और व्यवस्थित रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी व सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित सभी साइबर कैफे, फोटोस्टेट एवं प्रिंटिंग की दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
a281b500-291d-478a-85dc-f3b2986f1896

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी गैस वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की देखी गयी लम्बी कतारें
    1
    गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी 
गैस वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की देखी गयी लम्बी कतारें
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।
    1
    जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला,
जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है।
कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    1
    जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी BBN7 न्यूज टीवी चैनल तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी
BBN7 न्यूज टीवी चैनल 
तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा 
कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा।
कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है।
स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।
लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अनिल नीखरा जालौन
    3
    Post by अनिल नीखरा जालौन
    user_अनिल नीखरा जालौन
    अनिल नीखरा जालौन
    Building materials supplier जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जिले के गणेश नगर (गड़ेरना) में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात के दौरान डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में नौ कन्याओं के माता-पिता ने एक साथ अपनी बेटियों के हाथ पीले किए और सभी दूल्हा-दुल्हन ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी माता कमेटी, गणेश नगर (गड़ेरना) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राघवेन्द्र राजावत (दीपू), आशीष कुमार द्विवेदी, ऋषि राना, हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह (बंटू), श्याम शुक्ला सहित पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
    1
    जालौन जिले के गणेश नगर (गड़ेरना) में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात के दौरान डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में नौ कन्याओं के माता-पिता ने एक साथ अपनी बेटियों के हाथ पीले किए और सभी दूल्हा-दुल्हन ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं।
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी माता कमेटी, गणेश नगर (गड़ेरना) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राघवेन्द्र राजावत (दीपू), आशीष कुमार द्विवेदी, ऋषि राना, हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह (बंटू), श्याम शुक्ला सहित पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by KD पत्रकारMEDIA
    1
    Post by KD पत्रकारMEDIA
    user_KD पत्रकारMEDIA
    KD पत्रकारMEDIA
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी हुई जहां आज़ देर शाम एक घटनाक्रम हो गया दरअसल सड़क पार कर रही महिला एक बाइक सवार जो वहां से गुजर रहा था उससे टकरा गई और इस घटनाक्रम में बाइक सवार और महिला दोनों ही घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    2
    खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी हुई जहां आज़ देर शाम एक घटनाक्रम हो गया 
दरअसल सड़क पार कर रही महिला  एक बाइक सवार जो वहां से गुजर रहा था उससे टकरा गई और इस घटनाक्रम में बाइक सवार और महिला दोनों ही घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.