logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनआरसीसी के पशु स्वास्थ्य शिविर से श्रीडूँगरगढ़ के पशुपालक लाभान्वित व विद्यार्थियों को मिला प्रोत्‍साहन बीकानेर, 17 फरवरी 2026 ।भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी), बीकानेर द्वारा आज श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) के ग्राम शीतलनगर, में 'अनुसूचित जाति उप-योजना' (एस.सी.एस.पी.) के तहत एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शीतलनगर में आयोजित किया गया। शिविर में 96 से अधिक महिला व पुरुष पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 72 स्‍कूली विद्यार्थियों में उष्‍ट्र प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘जलवायु परिवर्तन के दौर में ऊँट की भूमिका’ विषयक परिचर्चा भी आयोजित की गई।शिविर में विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. श्याम सुंदर चौधरी ने पशुओं में प्रमुख रोगों की पहचान, बचाव एवं उपचार संबंधी औषधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीकाकरण, नियमित कृमिनाशक एवं वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे पशुधन को रोगमुक्त रखकर उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. काशीनाथ ने अधिक एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा पशुओं की संतुलित शारीरिक वृद्धि हेतु पर्याप्‍त आहार, उचित देखभाल और नियमित स्वास्थ्य प्रबंधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन उपायों को अपनाकर पशुपालक उत्पादन एवं आय दोनों बढ़ा सकते हैं।केंद्र निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने अपनी बात वैज्ञानिकों के माध्‍यम से पहुंचाते हुए कहा कि भारत सरकार की ‘अनुसूचित जाति उप-योजना’ के माध्यम से पशुपालकों को सशक्त बनाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनआरसीसी ऊँटनी के दूध के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्‍नशील है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे केंद्र की विकसित तकनीकों का लाभ उठाकर ऊँट दुग्ध आधारित उद्यमिता से जुड़ें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति में ठोस सुधार सुनिश्चित हो सके। एस.सी.एस.पी. उप-योजना के नोडल अधिकारी श्री मनजीत सिंह ने बताया कि पशुपालकों को पशु आहार, खनिज मिश्रण, लवण, कृमिनाशक दवाइयां, प्राथमिक उपचार किट आदि तथा स्‍कूली विद्यार्थियों को प्रोत्‍साहन स्‍वरूप स्‍कूली किट का वितरण किया गया। केंद्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अखिल ठुकराल ने इस उप-योजना के उद्देश्यों, उसके महत्त्व एवं एन.आर.सी.सी. की विभिन्न प्रसार गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री आशीष पित्ती ने एस.सी.एस.पी. के अंतर्गत पशुपालकों के लिए निर्धारित प्रावधानों, अनुदान एवं सहायता प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।पशुपालकों ने बताया कि शिविर एवं संवाद कार्यक्रम से उनकी आय और आजीविका सुदृढ़ करने में सहायता मिल सकेगी। वहीं विद्यालय स्‍टाफ ने स्‍कूली विद्यार्थियों हेतु आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम को महत्‍वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिल सकेगा।

5 hrs ago
user_Cityexpressnews
Cityexpressnews
Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
5 hrs ago
33f128c5-3b7c-40b5-87d5-9a2ad155f88a

एनआरसीसी के पशु स्वास्थ्य शिविर से श्रीडूँगरगढ़ के पशुपालक लाभान्वित व विद्यार्थियों को मिला प्रोत्‍साहन बीकानेर, 17 फरवरी 2026 ।भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी), बीकानेर द्वारा आज श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) के ग्राम शीतलनगर, में 'अनुसूचित जाति उप-योजना' (एस.सी.एस.पी.) के तहत एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शीतलनगर में आयोजित किया गया। शिविर में 96 से अधिक महिला व पुरुष पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 72 स्‍कूली विद्यार्थियों में उष्‍ट्र प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘जलवायु परिवर्तन के दौर में ऊँट की भूमिका’ विषयक परिचर्चा भी आयोजित की गई।शिविर में विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. श्याम

e82d3db6-82ef-40df-9c13-ba7ea947f185

सुंदर चौधरी ने पशुओं में प्रमुख रोगों की पहचान, बचाव एवं उपचार संबंधी औषधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीकाकरण, नियमित कृमिनाशक एवं वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे पशुधन को रोगमुक्त रखकर उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. काशीनाथ ने अधिक एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा पशुओं की संतुलित शारीरिक वृद्धि हेतु पर्याप्‍त आहार, उचित देखभाल और नियमित स्वास्थ्य प्रबंधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन उपायों को अपनाकर पशुपालक उत्पादन एवं आय दोनों बढ़ा सकते हैं।केंद्र निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने अपनी बात वैज्ञानिकों के माध्‍यम से पहुंचाते हुए कहा कि

0957a2e4-ae9c-4708-96f7-b4c14439a110

भारत सरकार की ‘अनुसूचित जाति उप-योजना’ के माध्यम से पशुपालकों को सशक्त बनाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनआरसीसी ऊँटनी के दूध के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्‍नशील है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे केंद्र की विकसित तकनीकों का लाभ उठाकर ऊँट दुग्ध आधारित उद्यमिता से जुड़ें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति में ठोस सुधार सुनिश्चित हो सके। एस.सी.एस.पी. उप-योजना के नोडल अधिकारी श्री मनजीत सिंह ने बताया कि पशुपालकों को पशु आहार, खनिज मिश्रण, लवण, कृमिनाशक दवाइयां, प्राथमिक उपचार किट आदि तथा

686d4455-03fa-4fb2-9434-5be78166db44

स्‍कूली विद्यार्थियों को प्रोत्‍साहन स्‍वरूप स्‍कूली किट का वितरण किया गया। केंद्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अखिल ठुकराल ने इस उप-योजना के उद्देश्यों, उसके महत्त्व एवं एन.आर.सी.सी. की विभिन्न प्रसार गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री आशीष पित्ती ने एस.सी.एस.पी. के अंतर्गत पशुपालकों के लिए निर्धारित प्रावधानों, अनुदान एवं सहायता प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।पशुपालकों ने बताया कि शिविर एवं संवाद कार्यक्रम से उनकी आय और आजीविका सुदृढ़ करने में सहायता मिल सकेगी। वहीं विद्यालय स्‍टाफ ने स्‍कूली विद्यार्थियों हेतु आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम को महत्‍वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिल सकेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बीकानेर कल रात एक अज्ञात वाहन ने खाजूवाला के 6 पी एच एम बस अड्डे के पास हिरण को टक्कर मार दी, 5 के जे डी निवासी प्रवीण नायक ने हिरण को घायल अवस्था में देखकर अपने साथियों को सूचित किया मौका ए वारदात पर 5 के जे डी के निवासी गगन मट्टू मुकेश गुमानिया राजेश, गजानंद दीनदयाल भील पवन बिश्नोई सूरजभान बिश्नोई सहित पहुंच कर हिरण को घायल अवस्था में पाया और 1 पी एच एम गौशाला की गौ रक्षा टीम को अवगत करवाया कुछ ही देर में गौ रक्षा दल गाड़ी लेकर पहुंचा हिरण को गाड़ी में बैठकर 1 पी एच एम गौशाला ले जाया गया जिसमें पूरी 5 के जे डी टीम ने साथ जाकर सहयोग किया व हिरण का उपचार कर एक निर्जीव की जान बचाई,
    1
    बीकानेर कल रात एक अज्ञात वाहन ने खाजूवाला के 6 पी एच एम बस अड्डे के पास हिरण को टक्कर मार दी, 5 के जे डी निवासी प्रवीण नायक ने हिरण को घायल अवस्था में देखकर अपने साथियों को सूचित किया मौका ए वारदात पर 5 के जे डी के  निवासी गगन मट्टू मुकेश गुमानिया राजेश, गजानंद दीनदयाल भील पवन बिश्नोई सूरजभान बिश्नोई सहित पहुंच कर हिरण को घायल अवस्था में पाया और 1 पी एच एम गौशाला की गौ रक्षा टीम को अवगत करवाया कुछ ही देर में गौ रक्षा दल गाड़ी लेकर पहुंचा हिरण को गाड़ी में बैठकर 1 पी एच एम गौशाला ले जाया गया जिसमें पूरी 5 के जे डी टीम ने साथ जाकर सहयोग किया व हिरण का उपचार कर एक निर्जीव की जान बचाई,
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • शराब बीड़ी सिगरेट तंबाकू गुटखा पान मसाला जर्दा जाफरी खैनी आदि से छुटकारा पाओ। वो भी बिना बताएं। 7568628143
    1
    शराब बीड़ी सिगरेट तंबाकू गुटखा पान मसाला जर्दा जाफरी खैनी आदि से छुटकारा पाओ। वो भी बिना बताएं।
7568628143
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Doctor बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बीकानेर में ओलावृष्टि...
    1
    बीकानेर में ओलावृष्टि...
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    32 min ago
  • दिनांक 16 फरवरी 2026 को सरहद ईनाणा से आरोपी को दस्तयाब कर उक्त अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। नागौर/मुण्डवा,,मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर एवं हरिराम जाखड वृताधिकारी वृत मूण्डवा के निकटतम सुपरविजन में मानवेन्द्र सिंह नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना भावण्डा मय थाना मूण्डवा टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ सरहद ईनाणा से एक आरोपी महिपाल पुत्र मोतीराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी जोधावतों का बास ईनाणा पुलिस थाना मूण्डवा जिला नागौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हैरोईन ( स्मैक) कुल वजन 13 ग्राम जब्त की गई।
    1
    दिनांक 16 फरवरी 2026 को सरहद ईनाणा से आरोपी को दस्तयाब कर उक्त अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया।
नागौर/मुण्डवा,,मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में  आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर एवं हरिराम जाखड वृताधिकारी वृत मूण्डवा के निकटतम सुपरविजन में  मानवेन्द्र सिंह नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना भावण्डा मय थाना मूण्डवा टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ सरहद ईनाणा से एक आरोपी
महिपाल पुत्र मोतीराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी जोधावतों का बास ईनाणा पुलिस थाना मूण्डवा जिला नागौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हैरोईन ( स्मैक) कुल वजन 13 ग्राम जब्त की गई।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चैनरूप वर्मा, संवाददाता, सरदारशहर , 50 करोड़ के उप जिला अस्पताल निर्माण में देरी पर फूटा जनाक्रोशः दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय का घेरावः सरदारशहर विकास मंच का ये अंतिम ज्ञापन सरदारशहर की जनता को बहुप्रतीक्षित राजकीय उप जिला अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में सरदारशहर विकास मंच ने उपखंड मजिस्ट्रेट को अंतिम ज्ञापन सौंपा है। मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो तहसील कार्यालय पर कब्जा कर धरना दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लगभग दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय उप जिला अस्पताल स्वीकृत किया गया था। यह स्वीकृति सरदारशहर की जनता द्वारा किए गए आंदोलनों, आमरण अनशनों के बाद बड़ी मुश्किल से मिली थी। भूमि भी पूर्व में आवंटित की जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया गया है।मंच ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों व निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को इंडस्ट्रियल एरिया जैसी जगह पर स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल जीवन बचाने के लिए बनता है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के धुएं और प्रदूषण के बीच अस्पताल स्थापित करना जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर अन्याय होगा।सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि शहर की जनता ने दो वर्षों तक धैर्य रखा, लेकिन अब सभी सीमाएं टूट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पूर्व निर्धारित भूमि—वापा सेवा सदन के पास—पर ही अस्पताल निर्माण शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सरदारशहर की जनता व मंच के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन को चेताया गया है कि किसी भी प्रकार की व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    4
    चैनरूप वर्मा, 
संवाददाता,
सरदारशहर ,
50 करोड़ के उप जिला अस्पताल निर्माण में देरी पर फूटा जनाक्रोशः
दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय का घेरावः
सरदारशहर विकास मंच का  ये अंतिम ज्ञापन
सरदारशहर की जनता को बहुप्रतीक्षित राजकीय उप जिला अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में सरदारशहर विकास मंच ने उपखंड मजिस्ट्रेट को अंतिम ज्ञापन सौंपा है। मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो तहसील कार्यालय पर कब्जा कर धरना दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लगभग दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय उप जिला अस्पताल स्वीकृत किया गया था। यह स्वीकृति सरदारशहर की जनता द्वारा किए गए आंदोलनों, आमरण अनशनों के बाद बड़ी मुश्किल से मिली थी। भूमि भी पूर्व में आवंटित की जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया गया है।मंच ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों व निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को इंडस्ट्रियल एरिया जैसी जगह पर स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल जीवन बचाने के लिए बनता है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के धुएं और प्रदूषण के बीच अस्पताल स्थापित करना जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर अन्याय होगा।सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि शहर की जनता ने दो वर्षों तक धैर्य रखा, लेकिन अब सभी सीमाएं टूट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पूर्व निर्धारित भूमि—वापा सेवा सदन के पास—पर ही अस्पताल निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सरदारशहर की जनता व मंच के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन को चेताया गया है कि किसी भी प्रकार की व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_चेनरूप वर्मा
    चेनरूप वर्मा
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 9672185366
    1
    9672185366
    user_User2307
    User2307
    Nurse अनूपगढ़, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को कटनी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) व्हीए सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री के निजी आवास पर की गई, जहां वे विभाग के ही एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसके जायज पैसों के बदले कमीशन की मांग कर रहे थे।
    1
    जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को कटनी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) व्हीए सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री के निजी आवास पर की गई, जहां वे विभाग के ही एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसके जायज पैसों के बदले कमीशन की मांग कर रहे थे।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.