*तालाब का पानी गली में भर जाने से मोहल्ले वालों को परेशानी* अजीतमल औरैया *तालाब का पानी गली में भर जाने से मोहल्ले वालों को परेशानी* अजीतमल औरैया जनपद औरैया के ब्लॉक अजीतमल में एल्चीनगर स्थित गांव में तालाब का पानी गली में भर जाने से गांव वासियों को होती है बड़ी परेशानी गांव वालों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सभी लोग वोट मांगने आते हैं। और बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन चुनाव सम्पन्न होते ही सभी वादे भूल जाते हैं और अपना निजी हित साधने लगते हैं। जनता से कोई किसी का सरोकार नहीं रह जाता है। ग्राम पंचायत प्रधान प्रशासक गिरजा शंकर ने बताया कि मनोज के घर से अखिलेश कुमार के घर तक कार्य योजना बना कर दी गई है। जैसे ही कार्ययोजना स्वीकृति हो जाती है। कार्य करवाया जायेगा। गांव के बेचें लाल पुत्र होरी लाल , राजकुमार पुत्र रुस्तम सिंह, पंकज पुत्र हाकिम सिंह, मीरा पत्नी स्वर्गीय छक्की लाल , सनी गौतम पुत्र मुलायम सिंह, प्रवीण कुमार पुत्र अशोक कुमार,अखिलेश कुमार पुत्र अमर सिंह ,करन सिंह पुत्र परदेशी लाल आदि ने गांव में जलनिकासी की समस्या की वजह से गली निर्माण करवाए जाने की माँग की है।
*तालाब का पानी गली में भर जाने से मोहल्ले वालों को परेशानी* अजीतमल औरैया *तालाब का पानी गली में भर जाने से मोहल्ले वालों को परेशानी* अजीतमल औरैया जनपद औरैया के ब्लॉक अजीतमल में एल्चीनगर स्थित गांव में तालाब का पानी गली में भर जाने से गांव वासियों को होती है बड़ी परेशानी गांव वालों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सभी लोग वोट मांगने
आते हैं। और बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन चुनाव सम्पन्न होते ही सभी वादे भूल जाते हैं और अपना निजी हित साधने लगते हैं। जनता से कोई किसी का सरोकार नहीं रह जाता है। ग्राम पंचायत प्रधान प्रशासक गिरजा शंकर ने बताया कि मनोज के घर से अखिलेश कुमार के घर तक कार्य योजना बना कर दी गई है। जैसे ही कार्ययोजना स्वीकृति
हो जाती है। कार्य करवाया जायेगा। गांव के बेचें लाल पुत्र होरी लाल , राजकुमार पुत्र रुस्तम सिंह, पंकज पुत्र हाकिम सिंह, मीरा पत्नी स्वर्गीय छक्की लाल , सनी गौतम पुत्र मुलायम सिंह, प्रवीण कुमार पुत्र अशोक कुमार,अखिलेश कुमार पुत्र अमर सिंह ,करन सिंह पुत्र परदेशी लाल आदि ने गांव में जलनिकासी की समस्या की वजह से गली निर्माण करवाए जाने की माँग की है।
- लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।1
- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।4
- कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे3
- औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।2
- औरैया में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला बारावफात का जुलूस औरैया। बारावफात के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से जनपद के अजीतमल बाबरपुर नगर में सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन एवं उनके संदेश को याद किया। जुलूस के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी शिरकत की। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के आगरा शिक्षक संघ के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए। नगर में जुलूस के गुजरने के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी लोगों से शांतिपूर्वक जुलूस में शामिल होने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस दौरान हरीशंकर यादव, विनी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र सभा प्रशांत दिवाकर और राम रतन दोहरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1