logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरसेना में अमृत सरोवर बदहाल, लाखों के खर्च पर उठे सवाल मऊ/रानीपुर। रानीपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सरसेना में निर्मित अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सरोवर की स्थिति बेहद खराब है। देखरेख और रखरखाव के अभाव में सरोवर परिसर झाड़ियों व घास-फूस से भर गया है, जबकि सरोवर में पानी के बजाय नाममात्र की कीचड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, अमृत सरोवर योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों के बाद इसके नियमित रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। परिसर में लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित शिलालेख की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीण सरकारी धन के उपयोग और योजना के उद्देश्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं। BDO से जवाब मांगने पर नहीं मिला स्पष्ट पक्ष सरोवर की बदहाल स्थिति और लगाए जा रहे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जब मीडिया प्रतिनिधियों ने रानीपुर के खंड विकास अधिकारी रमाकांत से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, तो उन्होंने मामले में बयान देने से इनकार कर दिया। बताया गया कि BDO ने कहा कि “मैं इस मामले में बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हूं, आप किसी और से बयान लीजिए।” इसके बाद वह कार्यालय से बाहर चले गए। अधिकारी के इस रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अमृत सरोवर योजना के तहत कराए गए कार्यों की निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है और योजना की वर्तमान स्थिति के लिए कौन जवाबदेह है।

17 hrs ago
user_Ramesh Kumar
Ramesh Kumar
Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
ed74ea80-9fca-43bc-b4dc-cf29a727bf11

सरसेना में अमृत सरोवर बदहाल, लाखों के खर्च पर उठे सवाल मऊ/रानीपुर। रानीपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सरसेना में निर्मित अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सरोवर की स्थिति बेहद खराब है। देखरेख और रखरखाव के अभाव में सरोवर परिसर झाड़ियों व घास-फूस से भर गया

a071083e-d6ca-47a1-8a96-0b9b381d247a

है, जबकि सरोवर में पानी के बजाय नाममात्र की कीचड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, अमृत सरोवर योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों के बाद इसके नियमित रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। परिसर में लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित शिलालेख की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीण सरकारी धन के उपयोग और योजना के उद्देश्य को

e066211e-edb8-4161-8a8a-6fbd220708ef

लेकर सवाल उठा रहे हैं। BDO से जवाब मांगने पर नहीं मिला स्पष्ट पक्ष सरोवर की बदहाल स्थिति और लगाए जा रहे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जब मीडिया प्रतिनिधियों ने रानीपुर के खंड विकास अधिकारी रमाकांत से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, तो उन्होंने मामले में बयान देने से इनकार कर दिया। बताया गया कि BDO ने कहा कि “मैं इस मामले

d409577a-4574-43c1-b043-3b3f1e85f765

में बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हूं, आप किसी और से बयान लीजिए।” इसके बाद वह कार्यालय से बाहर चले गए। अधिकारी के इस रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अमृत सरोवर योजना के तहत कराए गए कार्यों की निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है और योजना की वर्तमान स्थिति के लिए कौन जवाबदेह है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    2
    बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    4
    सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ...
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l 
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
मंजूषा सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है।
अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय! कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!
    1
    अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय!

कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए। गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    4
    आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल




दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए।
गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    user_पन्ना लाल
    पन्ना लाल
    Voice of people जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    1
    चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार
चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं..
यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। 
यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट ​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    1
    चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल


स्थान: चिरैयाकोट
​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल रामगढ़ पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और हत्या के मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, 22-23 अगस्त की रात एक व्यक्ति की हत्या के बाद से आरोपी आकाश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसके द्वारा लगातार फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी आकाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया और घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात में उसकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल
रामगढ़ पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और हत्या के मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, 22-23 अगस्त की रात एक व्यक्ति की हत्या के बाद से आरोपी आकाश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसके द्वारा लगातार फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी आकाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया और घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात में उसकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.