डुमरिया के विधालय में निकासी के बाद भी विकास राशि खर्च नहीं, एक भवन में तीन स्कूल संचालित डुमरिया के विधालय में निकासी के बाद भी विकास राशि खर्च नहीं, एक भवन में तीन स्कूल संचालित एक ही कमरे में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई, किचन शेड का अभाव बैरिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नया टोला डुमरिया की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। छह कमरों वाले इस भवन में तीन विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है। तीनों स्कूलों को मर्ज कर एक साथ चलाया जा रहा है, जबकि दो विद्यालयों का कार्यालय भी इसी परिसर में संचालित है। कुल 153 छात्र नामांकित हैं और 15 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में एक ही कमरे में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही है। किचन शेड नहीं होने से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था भी प्रभावित है। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह बताया की प्रधानाध्यापक द्वारा विकास मद की राशि की निकासी तो कर ली गई, पर खर्च नहीं की गई। उन्होंने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को 10 दिनों में आय-व्यय विवरण देने का निर्देश दिया है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।

- मझौलिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 308 सहित विभिन्न केंद्रों पर बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को डीईसी और एलबेंडाजोल की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने केंद्रों पर नामांकित बच्चों को दवा खिलाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा साल में एक बार यह दवा दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में फाइलेरिया के परजीवी हो सकते हैं, इसलिए बचाव जरूरी है। डीईसी की गोली पानी के साथ निगलनी है, जबकि एलबेंडाजोल की गोली चबा कर खानी है। आशा फेसिलेटर सजदा खानम की देखरेख में जुबैदा खातून, कनक कुमारी, दुर्गा देवी, कलिमा खातून और ममता कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बच्चों को दवा पिलाई। सजदा खानम ने बताया कि दवा के बाद हल्की मिचली या उल्टी हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर सीएचसी या पीएचसी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने फाइलेरिया का दावा खाया और लोगों से अपील की वो भी इस दवा का सेवन करें। 11.02.2026.1
- Post by Sadhana national News1
- आज 11 फरवरी बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 2 लाख 20 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- गोपालगंज - हथुआ फायरिंग मामले में हथुआ SDPO आंनद मोहन गुप्ता बोले1
- agar ap ghar me akele hai aur heartattack aa gaya to kya karen1
- पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय सभागार में VB - G RAM G के तहत " भ्रम बनाम तथ्य तथा रोजगार से परि सम्पति तक" विषय पर उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में मीडिया संवाद की गई। 11.02.2026.1
- गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। दो लोगों के साथ दुखद घटना होने की खबर आ रही है। पुलिस जांच के लिए क्रेन लेकर मौके पर पहुंची हुई है। कैसे हादसा हुआ इसकी जांच चल रही है,,1
- गोपालगंज -हथुआ में सनकी प्रेमी पर लगा प्रेमिका पर फायरिंग का आरोप, युवती बाल-बाल बची; आरोपी प्रेमी हिरासत में, पूछताछ जारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस #gopalganj #bignews #bigupdate1