logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नन्हे कांवड़िया से मिले सीओ नगर, सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर नगर क्षेत्राधिकारी प्रखर पाण्डेय ने भगवान भोलेनाथ के वेश में टॉय कार से हरिद्वार से श्री राजराजेश्वर मंदिर की ओर आ रहे करीब डेढ़ वर्षीय नन्हे कांवड़िया से मुलाकात की। नन्हे कांवड़िया को देखकर सीओ नगर ने उससे आत्मीयता से बातचीत की और उसकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। भगवान शिव के वेश में टॉय कार पर सवार नन्हे कांवड़िया का यह रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें भरोसा दिलाया। सीओ नगर प्रखर पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ मार्ग, गंगा घाटों और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

1 hr ago
user_SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
Media company बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नन्हे कांवड़िया से मिले सीओ नगर, सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर नगर क्षेत्राधिकारी प्रखर पाण्डेय ने भगवान भोलेनाथ के वेश में टॉय कार से हरिद्वार से श्री राजराजेश्वर मंदिर की ओर आ रहे करीब डेढ़ वर्षीय नन्हे कांवड़िया से मुलाकात की। नन्हे कांवड़िया को देखकर सीओ नगर ने उससे आत्मीयता से बातचीत की और उसकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। भगवान शिव के वेश में टॉय कार पर सवार नन्हे कांवड़िया का यह रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें भरोसा दिलाया। सीओ नगर प्रखर पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ मार्ग, गंगा घाटों और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजली विभाग सोया कुंभकरण की नींद"रात में 2 घंटे कटौती, कर्मचारी काम को तैयार नहीं, उपभोक्ता परेशान बुलंदशहर एक तरफ जहां योगी सरकार घर-घर बिजली पहुंचाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर थाना ककोड बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। रात्रि के समय अगर कहीं फाल्ट हो जाता है तो उसे ठीक करने के बजाय 2 घंटे के लिए पूरी लाइन काट दी जाती है। सबसे बड़ी शिकायत यह है कि बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी रात में फाल्ट सुधारने के लिए तैयार ही नहीं होते। नतीजा यह कि मामूली फाल्ट पर भी घंटों बिजली गुल रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार के आदेशों के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा। गर्मी और उमस में रात भर बिजली न आने से बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो और रात में फाल्ट निवारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। एसएनएल न्यूज़ की टीम ने जब एसडीओ महोदय को कॉल करनी चाहिए तो एसडीओ महोदय का फोन नहीं लग पाया *एसएनएल न्यूज: मैनेजिंग एडिटर - सतीश कुमार गौड़*
    3
    बिजली विभाग सोया कुंभकरण की नींद"रात में 2 घंटे कटौती, कर्मचारी काम को तैयार नहीं, उपभोक्ता परेशान
बुलंदशहर एक तरफ जहां योगी सरकार घर-घर बिजली पहुंचाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर थाना ककोड बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। रात्रि के समय अगर कहीं फाल्ट हो जाता है तो उसे ठीक करने के बजाय 2 घंटे के लिए पूरी लाइन काट दी जाती है। 
सबसे बड़ी शिकायत यह है कि बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी रात में फाल्ट सुधारने के लिए तैयार ही नहीं होते। नतीजा यह कि मामूली फाल्ट पर भी घंटों बिजली गुल रहती है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार के आदेशों के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा। गर्मी और उमस में रात भर बिजली न आने से बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनता ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो और रात में फाल्ट निवारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। एसएनएल न्यूज़ की टीम ने जब एसडीओ महोदय को कॉल करनी चाहिए तो एसडीओ महोदय का फोन नहीं लग पाया
*एसएनएल न्यूज: मैनेजिंग एडिटर - सतीश कुमार गौड़*
    user_SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
    SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
    Media company बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धौलाना-58 में शिवभक्त कांवड़ियों का सम्मान, प्रताप सिंह चौहान ने किया आत्मीय स्वागत। सावन के पावन अवसर पर धौलाना विधानसभा-58 में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और शील्ड व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रताप सिंह चौहान अलग-अलग गांवों में पहुंचे, लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हर हर महादेव! 🔱 बोल बम!
    1
    धौलाना-58 में शिवभक्त कांवड़ियों का सम्मान, प्रताप सिंह चौहान ने किया आत्मीय स्वागत।
सावन के पावन अवसर पर धौलाना विधानसभा-58 में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और शील्ड व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
इसके साथ ही प्रताप सिंह चौहान अलग-अलग गांवों में पहुंचे, लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
हर हर महादेव! 🔱 बोल बम!
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आल्टो कार ने दो महिलाओं और बालिका को रौंदा, दो की मौत बालिका गंभीर रूप से घायल अरनिया (बुलंदशहर)। अलीगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने खेत से काम कर घर लौट रहीं दो महिलाओं और एक बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चालक भी घायल हुआ है। मंगलवार को अरनिया क्षेत्र में हुए हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल कार चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है, जबकि बालिका और कार चालक घायल हुए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    आल्टो कार ने दो महिलाओं और बालिका को रौंदा, दो की मौत बालिका गंभीर रूप से घायल

अरनिया (बुलंदशहर)। अलीगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने खेत से काम कर घर लौट रहीं दो महिलाओं और एक बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चालक भी घायल हुआ है।
मंगलवार को अरनिया क्षेत्र में हुए हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल कार चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है, जबकि बालिका और कार चालक घायल हुए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_राजेन्द्र सिंह
    राजेन्द्र सिंह
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाकियू (भानु) मजदूर मोर्चा के हापुड़ जिला अध्यक्ष बने शादाब राजपूत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हापुड़। जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर खुडालिया-हरोड़ा रोड पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसान-मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान संगठन के मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष युसूफ चौधरी ने शादाब राजपूत (बीरमपुर) को पुनः भाकियू (भानु) मजदूर मोर्चा का हापुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष युसूफ चौधरी ने कहा कि शादाब राजपूत की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और संघर्षशील कार्यशैली को देखते हुए उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शादाब पूर्व में भी जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं तथा किसान-मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शादाब राजपूत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसान और मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के छोटे-बड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान और मजदूरों के किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शादाब राजपूत को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर मेरठ मंडल अध्यक्ष रोहिल, फ्राईम त्यागी, छात्र सभा अध्यक्ष मतलूब चौधरी, फजरुल चौधरी, आते चौधरी, मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखवार का पेज में जैसी खबर दिखती है वैसा एक पोस्ट जनरेट करना है
    3
    भाकियू (भानु) मजदूर मोर्चा के हापुड़ जिला अध्यक्ष बने शादाब राजपूत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

हापुड़। जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर खुडालिया-हरोड़ा रोड पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसान-मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान संगठन के मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष युसूफ चौधरी ने शादाब राजपूत (बीरमपुर) को पुनः भाकियू (भानु) मजदूर मोर्चा का हापुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष युसूफ चौधरी ने कहा कि शादाब राजपूत की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और संघर्षशील कार्यशैली को देखते हुए उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शादाब पूर्व में भी जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं तथा किसान-मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शादाब राजपूत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसान और मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के छोटे-बड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान और मजदूरों के किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शादाब राजपूत को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर मेरठ मंडल अध्यक्ष रोहिल, फ्राईम त्यागी, छात्र सभा अध्यक्ष मतलूब चौधरी, फजरुल चौधरी, आते चौधरी, मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखवार का पेज में जैसी खबर दिखती है वैसा एक पोस्ट जनरेट करना है
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • बुलंदशहर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में एक दबंग ग्राम प्रधान द्वारा असहाय बुजुर्ग की जमीन पर पिछले कई महीनों से अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। ​धमकी और आरोप: पीड़ित बुजुर्ग की पुत्रवधू का आरोप है कि ग्राम प्रधान उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है। साथ ही पुलिस पर पीड़ित की मदद करने के बजाय प्रधान का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया है। ​एसएसपी से गुहार: कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला अपने ससुर के साथ बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय पहुंची और निष्पक्ष जांच व कब्जा हटवाने की मांग की। अब देखना ये होगा कि, खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाही होती है या ऐसी ही जमीन के लिए भटकने को मजबूर होंगे पीड़ित रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में एक दबंग ग्राम प्रधान द्वारा
असहाय बुजुर्ग की जमीन पर पिछले कई महीनों से अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।
​धमकी और आरोप: पीड़ित बुजुर्ग की पुत्रवधू का आरोप है कि ग्राम प्रधान उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है। साथ ही पुलिस पर पीड़ित की मदद करने के बजाय प्रधान का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया है।
​एसएसपी से गुहार: कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला अपने ससुर के साथ बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय पहुंची और निष्पक्ष जांच व कब्जा हटवाने की मांग की।
अब देखना ये होगा कि, खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाही होती है या ऐसी ही जमीन के लिए भटकने को मजबूर होंगे पीड़ित 
रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने दी शिव भक्तों और देशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी जी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिव भक्तों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हर हर महादेव 🚩🔱
    1
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने दी शिव भक्तों और देशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी जी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिव भक्तों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हर हर महादेव 🚩🔱
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ने 3 को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत ​रफ्तार का कहर: बुलंदशहर से अलीगढ़ जा रही एक आल्टो कार ने खेत से काम करके वापस लौट रही दो महिलाओं और एक बालिका को टक्कर मार दी। ​अस्पताल में दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बालिका को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ​चालक भी घायल: हादसे में आल्टो कार का चालक भी घायल हुआ है। ​थाना अरनिया पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ने 3 को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत
​रफ्तार का कहर: बुलंदशहर से अलीगढ़ जा रही एक आल्टो कार ने खेत से काम करके वापस लौट रही दो महिलाओं और एक बालिका को टक्कर मार दी।  
​अस्पताल में दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बालिका को हायर सेंटर रेफर किया गया है।  
​चालक भी घायल: हादसे में आल्टो कार का चालक भी घायल हुआ है।  
​थाना अरनिया पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.