भेलसा गांव में दो पक्षों में मारपीट, कारण स्पष्ट नहीं; वीडियो वायरल रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। भेलसा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना साढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व तसलों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग इधर-उधर भागते नजर आए। मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। गांव के लोगों का कहना है कि झगड़ा अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते बढ़ गया। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- *घाटमपुर- कस्बा स्थित मां कूष्मांडा देवी यज्ञशाला में आज मां गौरा जी की हल्दी रस्म हुई।* _महिलाओं ने ढ़ोलक-मंजीरा के संग बन्नरा गीत गाकर थिरकती नजर आईं।_ _मेरे अंगने में...शादी का शुभ काम है।_ 15 फरवरी को शिव बारात बारिश्वर महादेव मंदिर से मां कूष्मांडा देवी में सम्पन्न होगी। *अगवानी में शिव जी सहित भूत-प्रेत भी करेंगे नृत्य।*1
- घाटमपुर-शाहाबापुर गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रही करीब 10 वर्षीय मासूम को आवारा कुत्ते ने निशाना बना लिया। जिसके चलते मासूम की हालत नाजुक हो गई। लगभग 10 वर्षीय डाली पुत्री प्रेम शंकर के मामा प्रमोद कुमार ने बताया कि डाली खेत में हम लोगों के साथ काम में हाथ बटा रही थी,की तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने आकर मासूम के चेहरे पर हमला बोल दिया। जिसके चलते मासूम की हालत गंभीर हो गई। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते की देखते ही देखते मासूम का खून काफी बह गया और बेहोशी हालत में हो गई।आनन-फानन में परिजन मासूम को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां मासूम के चेहरे पर कई टांके लगाए गए। जिसके बाद प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका उपचार अभी जारी है।1
- दो पक्षो के बीच हुआ जमकर विवाद, अज्ञात कारणों के चलते आपस मे भिड़े दोनों पक्ष, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर किया जमकर पथराव, एक पक्ष के घर कल होनी है शादी, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बिवार थाना क्षेत्र के कुनेहटा गांव का मामला।2
- UGC बिल के समर्थन में अपनी जनता पार्टी का ज्ञापन/प्रदर्शन https://www.facebook.com/share/r/1AityGDF77/1
- नागिन नहीं बनी, प्रेमी संग भागी हूं’… औरैया से लापता युवती ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, बताई भागने की वजह औरैया की गायब युवती रीना, जिसकी 'नागिन' बनने की अफवाह फैली थी, अब इंस्टाग्राम पर सामने आई है। उसने वीडियो में बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर चुकी है।बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली के बाद फैले अंधविश्वास पर विराम लग गया है। युवती ने परिवार से अपील की है कि किसी को परेशान न किया जाए।इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर वीडियो में दिख रहे युवक के साथ शादी कर ली है। वीडियो में युवक को अपना पति बताते हुए ससुराल पक्ष और पति के खिलाफ कोई मामला न बनाने की अपील भी करती नजर आई। युवती अपने बिस्तर में केंचुली छोड़कर भाग भाग गई थी। जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी, कि वो नागिन बन गई है।मैडम तो पहले से ही इंस्टाग्राम पर नागिन गानों की परमानेंट परफॉर्मर थीं!लगता है प्लानिंग भी रील वाली और एंट्री भी फिल्मी! 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर कहा अपनी मर्जी से प्रेमी संग गई, कर ली शादी।युवती ने प्रेमी और उसके परिजनों को परेशान न करने की अपील की।पिता ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का दर्ज कराया मुकदमा।पुलिस ने तीन टीमें गठित कर इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करना किया शुरू।1
- ऐसे बेइज्जती कौन करता है @Uppolice की भई…अरे आपको भी तो सैलूट मारते ही हैं बेचारे “जय हिन्द, जय हिन्द”1
- यूपी, कानपुर: बाज़ार जा रही फैमिली पर ऑटो चालक का ब्लेड से हमला,4 महिलाएँ और एक पुरुष घायल;किसी की गर्दन तो किसी के चेहरे पर आईं चोटें;दो साथियो के साथ सड़क पर घसीट कर पीटा;पीड़ित ने थाने में की शिकायत; किदवई नगर थानाक्षेत्र का मामला।।1
- हमीरपुर - नाली में पटिया रखने को लेकर दो पक्षो के बीच हुआ जमकर विवाद, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर किया जमकर पथराव, एक पक्ष के घर कल होनी है शादी, पथराव में एक पक्ष की एक महिला घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बिवार थाना क्षेत्र के कुनेहटा गांव का मामला।3
- Aligarh-नुमाइश में आयी जलपरियां पेमेंट न मिलने से भड़क गई हैं इनका कहना है कि ठेकेदार ने पेमेंट नहीं किया जिसकी शिकायत लेकर ये पूरी जलपरी टीम थाने पहुंची1