logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु संस्थानों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन कुशीनगर।जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चन्द्र ने जनपद के समस्त सरकारी एवं निजी संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, मॉल, विद्यालय, महाविद्यालय, निगमों, उपक्रमों तथा बैंकों के नियोक्ताओं को अवगत कराया है कि महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के तहत ऐसे प्रत्येक संस्थान, जहाँ 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहाँ आंतरिक परिवाद समिति (Internal Complaints Committee-ICC) का गठन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि समिति की अध्यक्ष (पीठासीन अधिकारी) कार्यस्थल पर वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत महिला कर्मचारी होंगी तथा समिति का गठन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी संस्थान द्वारा आंतरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया जाता है, तो प्रथम बार ₹50,000 तथा पुनः उल्लंघन की स्थिति में ₹1,00,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। लगातार अनुपालन न करने पर संबंधित निजी संस्थान का पंजीकरण भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने जनपद के सभी संबंधित संस्थानों एवं कार्यालयों से अपील की है कि यदि अब तक आंतरिक परिवाद समिति का गठन अथवा उसका अद्यतन नहीं किया गया है, तो तत्काल इसकी प्रक्रिया पूर्ण करें। अन्यथा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संबंधित संस्थान के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_Raju Dubey
Raju Dubey
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है, यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है। जिस देश में गंगा बहती है, वह पडरौना का अंडरपास हमारा है! विकास दिखे या न दिखे, उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है; पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम, विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄 पडरौना बढ़े, आगे बढ़े— यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏
    1
    आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l
अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है,
यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है।
जिस देश में गंगा बहती है,
वह पडरौना का अंडरपास हमारा है!
विकास दिखे या न दिखे,
उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है;
पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम,
विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄
पडरौना बढ़े, आगे बढ़े—
यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।
    1
    देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    1
    ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    कुशीनगर 
एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.