Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए इसे सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आस्था के साथ विकास को संतुलित करते हुए धामी सरकार ने न केवल यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया है, बल्कि उत्तराखंड को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान भी दी है। आज का चारधाम यात्रा मॉडल यही दर्शाता है कि जब मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट विज़न और प्रतिबद्ध प्रयास साथ हों, तो परंपरा और विकास एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। #4सालबेमिसाल #जनजनकीसरकार #BJP4UK #BJPUKGov #DhamiGovernment #GoodGovernance
Jagdish Ballabh Sharma
मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए इसे सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आस्था के साथ विकास को संतुलित करते हुए धामी सरकार ने न केवल यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया है, बल्कि उत्तराखंड को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान भी दी है। आज का चारधाम यात्रा मॉडल यही दर्शाता है कि जब मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट विज़न और प्रतिबद्ध प्रयास साथ हों, तो परंपरा और विकास एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। #4सालबेमिसाल #जनजनकीसरकार #BJP4UK #BJPUKGov #DhamiGovernment #GoodGovernance
More news from Uttarakhand and nearby areas
- अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र स्थित अगनेरी मंदिर के पास जंगल में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार को मिली सूचना के बाद थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने फायर सर्विस को भी सूचित किया। इसी दौरान फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग को जल्द काबू में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- चम्पावत:*शारदा घाट पर सतर्क पुलिस—अलग अलग घटनाओ में रेस्क्यू कर बचाई डूबने से 5 जिंदगियां*1
- ,,4 साल के मासूम बच्चों के साथ परचून की दुकान में हेवान ने किया कुकर्म तीन के खिलाफ मुकदमा तर्ज* *एंकर,,* मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के नरखेड़ गांव से समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक हेवान ने चार साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाकर परचून की दुकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया,, और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुआ,, रोता बिलखता जब मासूम बच्चा अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने देखा कि उसका अंडरवियर खून में लतपथ है,,और वह सब देख परिजनों के होश उड़ गए पीड़ित परिजनों ने इस घिनौनी वारदात का विरोध किया तो दबंग परिवार ने पीड़ित परिजनों को डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दी जिसमें पीड़ित मासूम के पिता को जानकारी मिली तो वह अपने मासूम बच्चे को ऊसी अवस्था में थाने लेकर पहुंचा और हैवानियत को अंजाम देने वाले हैवान के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की फिलहाल पुलिस ने हैवान आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फैज अली नमक मुख्य आरोपी है उसे गिरफ्तार कर उसके साथ विधिक कार्यवाही कर पुलिस द्वारा जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है.. बीओ,, पीड़ित मासूम बच्चों के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मै खेत पर काम करने के लिएं गया हुआ था। और उसका 4 वर्षिय बेटा और उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थे,उसी समय उस की पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी कि, उसके 4 वर्षिय बेटे की तबियत खराब है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि बेटा डरा और सहमा हुआ है।और उसके नेकर से खून बह रहा था। पता करने पर बेटे ने बताया कि,उसके घर के पास ही पर्चून की दुकान चलाने वाले फैज़ अली पुत्र शौक़ीन अली ने उसकी यह हालत की है।वरदात सुन्ने पर पीड़ित पति व पत्नी शिकायत लेकर उसके घर गए तो घर पर कोई मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाते हुए हैवान ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी कैंची लेकर दोनों के ऊपर सवार हो गया। और धमकी दी के अगर इस विषय में किसी को बताया तो वह उनको जान से मार देगा। इसके बाद पीड़ित पिता अपने 4 वर्षिय बेटे को लेकर थाना मूंढापांडे पहुंचा और शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिसमें पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है इस घिनौनी वारदात के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,,2
- तीसरी मंजिल पर आग, लोग ऊपर से कूदकर बचाने लगे जान एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया, जिससे लोग बाहर निकल नहीं पाए। हालात बिगड़ते देख कई लोग ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाने लगे। कुछ बालकनी से लटककर नीचे उतरे, जबकि कुछ मामूली रूप से घायल हुए। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।1
- Post by Pankaj gupta1
- एक साल में ही कमाल… बच्चों की मेहनत पर बरसी खुशियों की सौगात मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज EduSaath Global School के स्थापना दिवस यानी प्रथम वर्षगांठ का अवसर बेहद खास और उत्साह से भरा रहा, जहां शिक्षा और उपलब्धियों का सुंदर संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 6 होनहार विद्यार्थियों को ₹20,000 की छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की प्रधानाचार्या Surabhi Dhapola और अकादमिक समन्वयक Mohini Pandey द्वारा प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। विद्यालय के प्रबंधक Manoj Dhapola ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों और स्थानीय निवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास के कारण ही विद्यालय ने अपने पहले ही वर्ष को सफलतापूर्वक पूरा किया है। साथ ही उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले और वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने जीवन में लक्ष्य तय कर लगातार आगे बढ़ने और खुद से बेहतर बनने की प्रेरणा दी। इस पूरे आयोजन में शिक्षकों, स्टाफ, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने माहौल को और भी खास बना दिया। सभी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #Education #SchoolSuccess #Scholarship #StudentAchievement #Inspiration1
- विडियो देखें-उत्तराखंड हर वो बैनर-होल्डिंग फाड़ दी जाएगी, जिसमें VIP की तस्वीर होगी... आज अंकिता न्याय यात्रा संघर्ष मंच ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया। प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में अंकिता के हत्यारों को बचाने की नीयत से कहा था कि "वीआईपी कोई नहीं, वीआईपी तो कमरा है।" आज आंदोलनकारियों ने उनके घर पहुंचकर पूछा, क्या अब भी आप अपने इस शर्मनाक बयान पर कायम हैं? प्रदर्शनकरियों ने प्रेमचंद अग्रवाल से सार्वजनिक माफ़ी माँगने को कहा। इस मौके पर आवास के बाहर लगे होर्डिंग्स में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की तस्वीरें देखकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। जनता के गुस्से ने आज उन होर्डिंग्स को फाड़ डाला जिनमें कथित वीआईपी चेहरे थे। यह साफ संदेश है उत्तराखंड की सड़कों पर अब अंकिता के हत्यारे कथित VIP की तस्वीरें नहीं चलेंगी। स्थानीय लोग प्रदेश के मंत्री-विधायकों से पूछना चाहते हैं आप लोग अंकिता की न्याय की लड़ाई के साथ हैं या 'वीआईपी' को बचाने वाले सिंडिकेट के साथ? घेराव जारी रहेगा, जवाब देना ही होगा!1
- अल्मोड़ा नगर के मल्ला थपलिया में तेंदुवे का आतंक जारी है। 30 मार्च को तड़के 3:30 बजे तेंदुआ घर के सामने से कुत्ते को उठा ले गया।1
- चम्पावत:*माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण,1