नशे को ना, हरियाली को हाँ—ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ समाज का संकल्प भगवत धाम/हरियाणा हिसार/ भगवानसिंह।ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उकलाना मंडी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन किरण जी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।बहन किरण जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया और पेड़-पौधों की रक्षा करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल बचाने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली। बच्चों ने समाज में नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प भी लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवनेश् भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वस्थ एवं संस्कारवान होना देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नशे से पूरी तरह दूर रहने और प्रकृति की रक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया।विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सतीश भारती ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही कल के भारत का निर्माण करेगी। यदि विद्यार्थी नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहें, तो एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने “नशामुक्त समाज और हरित पर्यावरण—हमारा संकल्प, हमारी जिम्मेदारी” का संदेश देते हुए जागरूकता का संकल्प लिया।

- राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई अनोखी राखी तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का संकल्प, महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन, राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद, आमतौर पर सड़क पर खड़ा पुलिस जाप्ता नाकेबंदी अथवा चालान बनाने के लिए खड़ा नजर आता है। लेकिन राजसमंद पुलिस ने अपने सामाजिक सरोकारों के साथ ड्यूटी को सम्मिलित कर अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और यातायात थानाधिकारी पन्नालाल और कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों और कालीका पेट्रोलिंग की टीम ने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को सम्मान रोककर राखी बांधी,उन्हें मिठाई खिलाई और हेलमेट भेंट किए। इसके साथ ही वाहन चालक से गाड़ी चलाने के दौरान हमेशा हेलमेट पहनने का वचन भी लिया। कांकरोली बस स्टैंड पर आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालक पुलिस का जाप्ता देखकर डर गए। लेकिन पुलिस ने वाहन चालक को रोककर चालान नहीं बनाया,केवल राखी बांधी,मिठाई खिलाई और हेलमेट पहनकर परिवार के लिए खुद को सुरक्षित रखने का वचन लिया। पुलिस की ऐसी अनोखी राखी आमजन में भी चर्चा का विषय बनी रही। इस मौके पर स्कूल बसों में मौजूद बच्चों ने भी पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और अभियान के लिए धन्यवाद दिया। बाइट - सेजल शेखावत ( डीएसपी,राजसमंद )4
- राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा4
- *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर* *बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता* रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें। बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।1
- रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं। राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है। अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”1
- निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew1
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की धुआंधार कारवाई, मिठाई की दुकानों और गोदाम से 17 सैंपल एकत्रित किए, दनादन कार्रवाई से मिठाई व्यवसाययों में मचा हड़कम्प, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत हुई कार्रवाई, राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत राजसमंद के खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने आज धुआंधार कार्रवाई करते हुए मिठाई की 17 दुकानों और गोदाम से मावे के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भिजवाए हैं। राजसमंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल के अशोक कुमार सैनी ने अपनी टीम के साथ शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर चार अलग-अलग जार में सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए भिजवाया है। प्रमुख त्योहारों के दौरान मिठाई की खपत बढ़ जाती है ऐसे में मिलावटी अथवा खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं के घरों तक नहीं पहुंचे इस उद्देश्य से यह कारवाइयां की जा रही है। दुकान के शोकेस में सजी मिठाईयां सहित गोदाम में रखें कच्चे माल के भी सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमंत बिंदल के निर्देश पर लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी। सैंपलिंग की कार्यवाही के दौरान मिठाई की दुकानों पर अधिकारियों को देख अन्य मिठाई व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। बाइट - प्रेमचंद शर्मा ( खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजसमंद )4
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1