साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद सस्ते श्रृंगार-सामान के बहाने ₹85,000 की धोखाधड़ी, एनसीआरपी शिकायत पर कार्रवाई (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना/सेल ने सस्ते श्रृंगार-समान का झांसा देकर रामगढ़ निवासी एक टेलर से ₹85,000 की ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामला 27 फरवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर गोविन्द कुमार (नोडिहा, कोन) की शिकायत पर दर्ज हुआ था। विवेचना में प्रतिबिम्ब पोर्टल, सीसीटीवी व मोबाइल विश्लेषण से एर्टिगा कार (UP28DH6962) चिह्नित हुई, जिसे 09 मार्च को पकड़कर मोहम्मद रजा, शोएब खाँ (दोनों निवासी फर्रुखाबाद) और जीशन (मैनपुरी) को गिरफ्तार किया गया। थाना साइबर क्राइम में मु.अ.सं. 07/2026 धारा 318(4) BNS व 66D IT एक्ट में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी में ₹4,000 नकद, आधार-पैन-वोटर कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल और कार शामिल हैं। कार्रवाई प्र.नि. धीरेन्द्र कुमार चौधरी व साइबर टीम ने की।

- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- Pani ko filter karne ka purana tarika1
- जनता सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन में लगातार शुद्धिकरण और विस्तार के कार्य से लोगों को मिलेंगे बेहतर यात्रा और सुविधाजनक संसाधन जिसे लेकर लगातार रेलवे विभाग कार्य कर रहा है धनबाद मंडल के अंतर्गत कई ट्रेन भी चलाई जा रही है जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सके।1
- जनपद सोनभद घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में भारती किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 295 दिन हो चुका है अभी तक जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा चकबंदी को लेकर धरनारत किसानों पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष सोनभद्र बिरजू कुशवाहा के द्वारा किया जा रहा है1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र.... - बेटी ने अपने पिता पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप - बेटी के अनुसार पिता उसे दवा दिलाने के बहाने ले जा रहा था तभी रास्ते में सुनसान वन क्षेत्र देख बनाया हवस का शिकार - वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से हुआ फरार - बेटी की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित थाने ले आई - पीड़िता की शिकायत के आधार पर चोपन थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया - पुलिस ने पीड़िता से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की और बाद में उसे न्यायालय में पेश किया - पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ का निधन कई साल पहले हो चुका है - आरोपी की पहचान गंगा दयाल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव बिहार राज्य के कैमूर भभुआ जिले के गौरा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई - वर्तमान में वह सोनभद्र के पंन्नुगंज थाना क्षेत्र में रहता है और ओबरा इलाके में एक छोटा सा व्यापार करता था - आरोपी अपनी बेटी का पालन-पोषण अपने साथ रखकर करता था - आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है पुलिस - चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला स्थित वन क्षेत्र में घटित हुई घटना।3
- सोनभद्र के डाला चौकी क्षेत्र में बिंदू केसरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया यह घटना 10 मार्च 2026 को सुबह भोर में हुई घटना का विवरणडाला बाजार के मुख्य बाजार में स्थित बिंदू केसरी (पुत्र प्रेम केशरी, निवासी चुड़ी गली) की दोना-पत्तल की दुकान में सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा आग तेजी से फैल गई और दुकान के साथ-साथ गोदाम में रखा सामान, डी-फ्रीजर, फ्रिज, काउंटर सहित लाखों रुपये का माल जल गया दुकान में रखे 65 हजार रुपये नगद और महत्वपूर्ण कागजात भी आग की चपेट में आ गए।बचाव कार्यसुबह टहलने वाले लोगों ने दुकानदार और डाला चौकी पुलिस को सूचना दी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिन्होंने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन बाजार में हड़कंप मच गया।नुकसान का आंकड़ादुकानदार बिंदू केसरी के अनुसार, कुल 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है वे वाराणसी बाजार के लिए निकलने वाले थे, इसलिए नगद रखा था जो जल गया।पुलिस कार्रवाईडाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1