logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार प्रतापगढ़ जनपद के थाना सांगीपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना लीलापुर में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जिलेभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना सांगीपुर पुलिस रविवार को अमावा बॉर्डर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी लालगंज की ओर से एक काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया और आसपास की पुलिस टीमों को घेराबंदी के लिए सतर्क कर दिया कुछ दूरी पर घेराबंदी के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम रामआधार तिवारी पुत्र लालजी तिवारी निवासी ग्राम लेहरा थाना सोरांव जनपद प्रयागराज, हाल पता ग्राम बोझी थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार वह थाना लीलापुर के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, ₹1160 नकद और हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रामआधार तिवारी पर प्रतापगढ़ और प्रयागराज के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य गंभीर मामलों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, अतुल तिवारी, आकाश शुक्ला, सुमित सिंह सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।

1 hr ago
user_Sahbaz khan
Sahbaz khan
लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7c77a87e-8144-4354-b7bb-edf3dd5a0de1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मेज के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय विपिन वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव की बताई जा रही है।
    1
    प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मेज के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय विपिन वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव की बताई जा रही है।
    user_Sahbaz khan
    Sahbaz khan
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक ने बेल्हा देवी मंदिर के पीछे आम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर दी जान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मृतक युवक के बैग में मिले समान और मोबाइल से शव की हुई शिनाख्त, अमेठी जिले के कटरा राजा हिम्मत सिंह का रहने वाला था मृतक आशीष सरोज, शव की शिनाख्त के बाद पुलिस में परिजनों को दी सूचना, पुलिस अफसरों के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी,
    1
    प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक ने बेल्हा देवी मंदिर के पीछे आम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर दी जान 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,
मृतक युवक के बैग में मिले समान और मोबाइल से शव की हुई शिनाख्त,
अमेठी जिले के कटरा राजा हिम्मत सिंह का रहने वाला था मृतक आशीष सरोज,
शव की शिनाख्त के बाद पुलिस में परिजनों को दी सूचना,
पुलिस अफसरों के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी,
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित देवापुर आशापुर गांव में 14 मई को भव्य वंदना महोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद मिलेगा और देश भर के प्रसिद्ध संत-महात्मा तथा सांस्कृतिक कलाकार शामिल होंगे। भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह सहित कई कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित देवापुर आशापुर गांव में 14 मई को भव्य वंदना महोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद मिलेगा और देश भर के प्रसिद्ध संत-महात्मा तथा सांस्कृतिक कलाकार शामिल होंगे। भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह सहित कई कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय एक कार से दो बाइकें टकरा गईं। इस भीषण हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे सहित तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय एक कार से दो बाइकें टकरा गईं। इस भीषण हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे सहित तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना प्रभारी द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने संबंधी एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    1
    प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना प्रभारी द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने संबंधी एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली जिले के नसीरपुर ग्राम सभा में एक साल से नालियों की सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। सफाईकर्मी काम नहीं कर रहे, जिससे नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और राहगीर फिसलकर बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या पर ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे मलेरिया व टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है।
    1
    रायबरेली जिले के नसीरपुर ग्राम सभा में एक साल से नालियों की सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। सफाईकर्मी काम नहीं कर रहे, जिससे नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और राहगीर फिसलकर बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या पर ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे मलेरिया व टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है।
    user_SHIVANI RATAN
    SHIVANI RATAN
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली के लालगंज में एक सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि उस पर चलना बेहद खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में कोई भी इस रास्ते से नहीं जा सकता, जिससे गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।
    1
    रायबरेली के लालगंज में एक सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि उस पर चलना बेहद खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में कोई भी इस रास्ते से नहीं जा सकता, जिससे गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।
    user_DHEERAJ MISHRA
    DHEERAJ MISHRA
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली… घायल हालत में गिरफ्तार! प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। अमावा बॉर्डर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त रामआधार तिवारी के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल आरोपी के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाईट
    1
    प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली… घायल हालत में गिरफ्तार! 
प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। अमावा बॉर्डर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त रामआधार तिवारी के पैर में गोली लग गई।
गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल आरोपी के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाईट
    user_Sahbaz khan
    Sahbaz khan
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.