खबर प्रकाशित होते ही जागा प्रशासन, दो साल बाद शीबू खान को मिला न्याय हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव के शीबू खान को आखिरकार दो साल बाद न्याय मिल गया। मामले में लंबे समय से चार्जशीट दाखिल न होने से परेशान शीबू खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष और सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाए थे और न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी थी। इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को स्थानीय थाने के पैरोकार द्वारा अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई, जिससे पीड़ित को राहत मिली। लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे शीबू खान ने इस कार्रवाई के बाद संतोष जताया। पीड़ित ने कहा कि यदि उसकी आवाज मीडिया के माध्यम से सामने न आती, तो शायद उसे न्याय मिलने में और देरी होती। उसने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया में कमेंट्स करते हुए लोगों का भी कहना है कि इस तरह के मामलों में समय पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि पीड़ितों का न्याय प्रणाली पर भरोसा बना रहे।

- थाना रनिया क्षेत्र में भटकती हुई मिली महिला पूनम पुत्री अर्जुन सिंह निवासी इटैलिया बाजार थाना जरिया जनपद हमीरपुर को थाना रनिया पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा परिजनों से सम्पर्क कर थाना रनिया बुलाकर उक्त महिला को उसके परिजनों को सकुशल सुपर्द किया गया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी, फिलहाल महिला को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।1
- आज कानपुर देहात में हुई झमाझम बारिस गर्मी से मिली लोगों को राहत1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जालौन (सहाव) संविधान के शिल्पकार Dr. B. R. Ambedkar पर कथित अपमानजनक टिप्पणी ने पूरे सहाव गांव को उबाल पर ला दिया। श्री लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक कुलदीप यादव पर लगे आरोपों के बाद हालात इतने बिगड़े कि देखते ही देखते स्कूल परिसर जनआंदोलन का केंद्र बन गया। एक आवाज — जय भीम! गांव से उठा गुस्से का ज्वार जैसे ही घटना की भनक लगी, गांव की गलियों से लेकर स्कूल गेट तक लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा, बाबा साहेब की तस्वीरें और आंखों में गुस्सा—हर तरफ सिर्फ एक ही नारा गूंजा: बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान! जो संविधान से टकराएगा, वो चूर-चूर हो जाएगा! महिलाएं, युवा, बुजुर्ग—हर वर्ग के लोग सड़कों पर उतर आए। सीधी चेतावनी: निलंबन नहीं, गिरफ्तारी चाहिए! प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को खुला अल्टीमेटम दे दिया— Dr. B. R. Ambedkar हमारे आत्मसम्मान हैं। उनका अपमान मतलब पूरे समाज का अपमान। अगर आरोपी पर तुरंत एफआईआर और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा। मुख्य मांगें: आरोपी शिक्षक का तत्काल निलंबन सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई शिक्षा विभाग की जवाबदेही तय हालात नाजुक: पुलिस अलर्ट मोड पर गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है। PDA पर सवाल: जमीनी हकीकत बनाम दावे ग्रामीणों ने हमला करते हुए कहा— एक तरफ समाज जोड़ने की बात, दूसरी तरफ महापुरुषों का अपमान—ये कैसा न्याय? क्या ऐसे लोग ही सामाजिक न्याय का चेहरा बनेंगे? जनता का ऐलान: शांति से लड़ेंगे, लेकिन रुकेंगे नहीं गांव के लोगों ने साफ कर दिया— हम शांत हैं, पर कमजोर नहीं। न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। #JalaunExplosion #SahavOnFire #AmbedkarInsultRow #JaiBhimPower #DalitLivesMatter #JusticeForAmbedkar #ConstitutionUnderAttack #UPBreaking #GroundZeroJalaun #BhimArmyRising #VoiceOfDalits #StopCasteHate #EqualityNow #SocialJusticeWar #UPPoliceAlert #EducationScandal #ProtestStorm #IndiaNewsFlash #TrendingNowIndia #DalitUnity #AmbedkariteMovement #HumanRightsIndia #CasteDiscrimination #SaveConstitution #JusticeDelayedJusticeDenied #YouthPowerIndia #BreakingViral #NewsAlertIndia #जनआक्रोश #दलित_आवाज #संविधान_खतरे_में #जालौन_भड़का #सहाव_आक्रोश #जयभीम_जयसंविधान #न्याय_की_लड़ाई1
- gram panchayat rania ke chhote se gao malwar me sabhasad sadak avam naliya nhi banva raha1
- PARAS HMRI HOSPITAL निकला किडनी चोर हॉस्पिटल🙄 चोट लगी सर पे ,निकाल लिया किडनी🙄 डिस्चार्ज से पहले वसूल लिया 5 लाख रुपये😡😡 इस हॉस्पिटल पर कार्यवाही होनी चाहिए ,पता नही कितनो के किडनी ,लिवर निकाले होंगे ये1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- क्षेत्र अकबरपुर रनिया कानपुर देहात से आपका भाई वेद प्रकाश समस्त सम्मानित ग्रामवासियों को शिक्षा सामान्य भाईचारे पर विचार किया है गांव से विनम्र निवेदन करता हूं कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जैसे दिव्यांग वृद्धा विधवा जैसे लोगों को शांति मिलती है अतः अपने ग्राम पंचायत लोदीपुर से आपका भाई वेद प्रकाश प्रधान पद उम्मीद्वार है गांव में विकास चौमुखी कार्य करने चाहिए था अतः अपने ग्राम बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और गांव की अतिरिक्त समस्या हो समाधान कराया जाएगा1
- बिहार के कटिहार में आंगनबाड़ी सेविका बीमार पड़ गई. अधिकारी ने कहा- बीमारी का सबूत चाहिए. मजबूरन आंगनबाड़ी सेविका को हाथ में ड्रिप लगाकर कांपते हुए केंद्र पहुंचना पड़ा. • कहीं सबूत के लिए कंधे पर लाश ढोई जा रही है • कहीं नौकरी बचाने के लिए ड्रिप लगाकर काम पर जाना पड़ रहा है1