अजीतमल तहसील समाधान दिवस में 106 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण औरैया। डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अजीतमल स्थित संगम सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग, रसद विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अभिषेक भारती, उप जिलाधिकारी अजीतमल, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीडब्ल्यूडी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अजीतमल तहसील समाधान दिवस में 106 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण औरैया। डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अजीतमल स्थित संगम सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित
कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग, रसद विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित
अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अभिषेक भारती, उप जिलाधिकारी अजीतमल, मुख्य चिकित्सा
पदाधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीडब्ल्यूडी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं
सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- सहार/औरैया के थाना सहायल क्षेत्र के गांव सूख में देर रात अज्ञात हमलावर ने भेड़ों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 15 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।1
- औरैया जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अजीतमल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन पत्रों को लेकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन पत्रों को प्राप्त कर अंकित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय सत्यापन कर संबंधित पक्षों से वार्ता/ संवाद करते हुए नियमानुसार संतुष्टि पूर्ण समाधान निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की अनियमितता व शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायती संदर्भों के निस्तारण के साक्ष्य के रूप में गवाहों के हस्ताक्षर/फोटो ग्राफी/वीडियो अवश्य सुरक्षित कर लें जिससे किसी भी पक्ष द्वारा आरोप/प्रत्यारोप न लगाये जा सके। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थिनी पूनम पत्नी राजकुमार निवासी जगन्नाथपुर ने प्रार्थना पर देते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थिनी का मीटर संख्या 1257 30 224 है जो 10 वर्ष पूर्व में कनेक्शन हुआ था जिसका समय पर बिल जमा कर रही हूं उसके बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रार्थिनी के नाम से चोरी का फर्जी तरीके से 23310 का चालान कर दिया गया है इसकी शिकायत मैंने उपखंड विद्युत अजीतमल एवं औरैया में की लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थिनी को न्याय दिलाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत औरैया को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की जांच कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी नीतू पत्नी स्व0 शेर सिंह निवासी चपटा ने आवेदन पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी एक गरीब व निराश्रित महिला है प्रार्थिनी की विधावा पेंशन वर्ष 2019 से लगातार आ रही थी परन्तु अब पेंशन बन्द हो जाने से अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पडा रहा है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरी विधावा पेंशन को पुनः चालू करवाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यवाही कर निस्ताण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थी रामकिशन पुत्र रामनरायन निवासी प्रतापपुर ने आवेदन पत्र देते हुए अवगत करारया कि मौजा शाहबाजपुर अजीतमल में गाटा संख्या 68/67 कुम्हारगढा के नाम से खतौनी में दर्ज है। उक्त कुम्हारगढा से बराबर मिटटी खोदते जा रहे है अब विपक्षीगण सत्यभान राठौर पुत्र माखन लाल निवासी शहबाजपुर उक्त कुम्हारगढा से मिटटी खोदने से मना करते है और कुछ कहते है तो मारपीट पर आमादा हो जाते है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि कुम्हारगढा हेतु सुरक्षित भूमि करने की कृपा करें। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार अजीतमल को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी अजीतमल न्यायिक अरसला नाज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार अजीतमल प्रतिभा पाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।2
- Post by RAVI KUMAR1
- जनपद में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सदर एसडीएम अजय आनंद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान अवैध रूप से मोरंग का परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों को मौके पर रोका गया।1
- UGC कानून एवं जातिय आरक्षण पर एक छात्र के साथ डिबेट करते अपने बात रखते हुये क्या कहा और यदि आप सहमत है लाइक, कमेंट्स एवं बीडियो को शेयर तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिये कॉल करें -: 94124441742
- औरैया के थाना सहायल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नवीमोहन(सुख) में हुई भेडों की मृत्यु के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बताया कि2
- डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अजीतमल स्थित संगम सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।1
- औरैया जिले के विकासखंड अछल्दा के ग्राम तेहराजपुर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू जन जागरण समिति के तत्वाधान में सकल हिंदू समाज के सहयोग से भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता रही, विशेष रूप से मातृशक्ति की सक्रिय उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कामाख्या पीठ के संत भारत भूषण जी महाराज, महंत शिवानंद जी महाराज, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रमेश जी, हिंदू जन जागरण समिति के अध्यक्ष राम किशोर पाठक सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सम्मेलन का संचालन युवा कवि गोपाल पांडेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में कामाख्या पीठ के संत भारत भूषण जी महाराज के आशीर्वचन के पश्चात भारत माता की आरती की गई। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप जी, जिला सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र दोहरे, खंड संघ चालक राजीव यादव, सह खंड संघ चालक राजेश मिश्रा, खंड सेवा प्रमुख जयसिंह यादव, खंड प्रचार प्रमुख अवनीश मिश्रा, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख राजेश तिवारी, धीरज सविता, अमित दुबे, शिवानंद दिवाकर, कन्हैया तिवारी, इंद्रजीत राठौर, छोटू शुक्ला, मेघ सिंह यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। क्रासर: सामाजिक समरसता से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव – रमेश जी राष्ट्र विरोधी ताकतों से सजग रहने का आह्वान – श्यामू1
- *थाना सहायल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नवीमोहन(सुख) में हुई भेडों की मृत्यु के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट ।*👇🏼3