logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज राज करछना कोंधियारा मे एक गाव जोकनई पन्ना का पुरा मे यह देखिए दोस्तों यहां ग्रामीण इलाके में बिजली के किल्लत से कटौती से ग्रामीण लोग जूझ रहे हैं परेशान हो रहे हैं और यह देखिए जेइ साहब के कहने पर एक गरीब घर का बिजली काटा जा रहा है

7 hrs ago
user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
विकलांग धर्मेद्र हलचल
Singer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

प्रयागराज राज करछना कोंधियारा मे एक गाव जोकनई पन्ना का पुरा मे यह देखिए दोस्तों यहां ग्रामीण इलाके में बिजली के किल्लत से कटौती से ग्रामीण लोग जूझ रहे हैं परेशान हो रहे हैं और यह देखिए जेइ साहब के कहने पर एक गरीब घर का बिजली काटा जा रहा है

More news from Prayagraj and nearby areas
  • नैनी में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एव टेस्टिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज मारुति सुजुकी ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पहले दिन प्रथम आवेदक टेस्ट के उपरांत हुई सप्लाई भस्ट आवेदक हुए परेशान नैनी में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एव टेस्टिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज मारुति सुजुकी ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पहले दिन ही सिस्टम फेल आवेदक के प्रथम आटोमेटिक टेस्ट के उपरांत ही ट्रैक का ऑनलाइन सप्लाई हुई भस्ट जिसके कारण आए हुए दूर दराज से ड्राइविंग टेस्ट के लिएआवेदक को कई घंटे तक तकलीफ और काफी दिक्कत उठानी पड़ी ऑटोमेटिक टेस्ट में आए हुए आवेदकों ने क्या कुछ कहा
    4
    नैनी में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एव टेस्टिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज मारुति सुजुकी ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पहले दिन प्रथम आवेदक टेस्ट के उपरांत हुई सप्लाई भस्ट आवेदक हुए परेशान
नैनी में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एव टेस्टिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज मारुति सुजुकी ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पहले दिन ही सिस्टम फेल आवेदक के प्रथम आटोमेटिक टेस्ट के उपरांत ही ट्रैक का ऑनलाइन सप्लाई हुई भस्ट जिसके कारण आए हुए दूर दराज से ड्राइविंग टेस्ट के लिएआवेदक को कई घंटे तक तकलीफ और काफी दिक्कत उठानी पड़ी ऑटोमेटिक टेस्ट में आए हुए आवेदकों ने क्या कुछ कहा
    user_प्रेस मोहम्मद नईम
    प्रेस मोहम्मद नईम
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    13 hrs ago
  • किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध मेजा, प्रयागराज। अमिलहवा चौराहा, नगर पंचायत सिरसा में रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। केंद्र के संचालक डॉ. केपी सिंह पटेल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां कम दामों में आंखों की जांच और उपचार के साथ जरूरत के अनुसार चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सेंटर पर आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मोतियाबिंद सहित आंखों के ऑपरेशन की सुविधा भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज के लिए दूर शहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। केंद्र पर डॉ. लवलेश यादव, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, मरीजों की आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श देंगे। सेंटर की ओर से लोगों से अपील की गई कि आंखों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते जांच कराएं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लें। उद्घाटन समारोह में डॉ. संदीप पटेल, शोभित ,डॉ राजीव रंजन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ अनामिका ,डॉ निलिशा,डॉ वादिशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान सेंटर की सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।
    3
    किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन
किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
मेजा, प्रयागराज। अमिलहवा चौराहा, नगर पंचायत सिरसा में रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
केंद्र के संचालक डॉ. केपी सिंह पटेल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां कम दामों में आंखों की जांच और उपचार के साथ जरूरत के अनुसार चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सेंटर पर आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मोतियाबिंद सहित आंखों के ऑपरेशन की सुविधा भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज के लिए दूर शहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
केंद्र पर डॉ. लवलेश यादव, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, मरीजों की आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श देंगे। सेंटर की ओर से लोगों से अपील की गई कि आंखों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते जांच कराएं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लें।
उद्घाटन समारोह में डॉ. संदीप पटेल, शोभित ,डॉ राजीव रंजन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ अनामिका ,डॉ निलिशा,डॉ वादिशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान सेंटर की सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस नेता का बयान वाला वीडियो क्लिप जोरों पर हो रहा वायरल सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए मुकेश साहनी क्या कह रहे हैं.. इसपर गौर करना चाहिए हालांकि वीडियो के सत्यता की पुष्टि और बयान पर शुरू ऐप कोई दावा नहीं करता। 'अगर एक खून माफ होता हमको ,तो हम सबसे पहले गोली मार देते ज्ञानेश कुमार को'- मुकेश साहनी
    1
    चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस नेता का बयान वाला वीडियो क्लिप जोरों पर हो रहा वायरल 
सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए मुकेश साहनी क्या कह रहे हैं.. इसपर गौर करना चाहिए हालांकि वीडियो के सत्यता की पुष्टि और बयान पर शुरू ऐप कोई दावा नहीं करता। 'अगर एक खून माफ होता हमको ,तो हम सबसे पहले गोली मार देते ज्ञानेश कुमार को'- मुकेश साहनी
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज-करछना के कैथी गांव में पिता पर पुत्र की हत्या का आरोप पुलिस ने शुरू की जांच करछना के कैथी गांव में पिता पर पुत्र की हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच प्रयागराज। थाना करछना क्षेत्र के ग्राम कैथी में 22 सितंबर 2026 को एक पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले के तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त करछना ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    प्रयागराज-करछना के कैथी गांव में पिता पर पुत्र की हत्या का आरोप पुलिस ने शुरू की जांच
करछना के कैथी गांव में पिता पर पुत्र की हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रयागराज। थाना करछना क्षेत्र के ग्राम कैथी में 22 सितंबर 2026 को एक पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले के तथ्यों की जांच की जा रही है।
घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त करछना ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज में सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल 16 अक्टूबर को सिविल लाइंस में कीर्ति उपाध्याय का 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम प्रयागराज में सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल। 16 अक्टूबर को सिविल लाइंस में कीर्ति उपाध्याय का 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम होगा। संगम नगरी प्रयागराज मे 16 अक्टूबर को 'सिविल लाइंस दशहरा 2026' के तहत एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। माँ षष्ठी के पावन अवसर पर सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं रामदल (न्याय मार्ग क्षेत्र) की ओर से इस भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायिका कीर्ति उपाध्याय की विशेष प्रस्तुति होगी। गायिका कीर्ति उपाध्याय ने प्रयागराजवासियों को आमंत्रित करते हुए बताया कि वे 16 अक्टूबर को शहर में अपने बैंड के साथ 'भजन क्लबिंग' का एक शानदार प्रदर्शन करने आ रही हैं। आयोजकों और गायिका ने सभी श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से इस कार्यक्रम में पहुंचकर भक्तिमय भजनों का आनंद उठाने की अपील की है।
    1
    प्रयागराज में सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल
16 अक्टूबर को सिविल लाइंस में कीर्ति उपाध्याय का 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम  
प्रयागराज में सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल। 16 अक्टूबर को सिविल लाइंस में कीर्ति उपाध्याय का 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम होगा।
संगम नगरी प्रयागराज मे 16 अक्टूबर को 'सिविल लाइंस दशहरा 2026' के तहत एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।  माँ षष्ठी के पावन अवसर पर सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं रामदल (न्याय मार्ग क्षेत्र) की ओर से इस भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायिका कीर्ति उपाध्याय की विशेष प्रस्तुति होगी।  
गायिका कीर्ति उपाध्याय ने प्रयागराजवासियों को आमंत्रित करते हुए बताया कि वे 16 अक्टूबर को शहर में अपने बैंड के साथ 'भजन क्लबिंग' का एक शानदार प्रदर्शन करने आ रही हैं। आयोजकों और गायिका ने सभी श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से इस कार्यक्रम में पहुंचकर भक्तिमय भजनों का आनंद उठाने की अपील की है।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मऊआइमा 24 सितंबर मऊआइमा कस्बे में गणपति महोत्सव के समापन पर गुरुवार को कस्बे में स्थापित चारों गणपति पंडालों की प्रतिमाओं का भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे और डी.जे. की धुन के साथ निकाल गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जगह-जगह पर लोग नाचते गाते और भक्ति विभोर और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। श्रद्धालुओं वा कमेटी के लोगों ने सभी के परिवार में सुख शांति और खुशहाली की मंगल कामना भी गणपति बप्पा से की। नवयुवक गणपति महोत्सव शिव मंदिर काजी का पूरा बैहराना मऊआइमा का राजा जिसके अध्यक्ष सभासद मनीष साहू,संरक्षक दिलीप खत्री जी, रवि साहू सभासद जी ,राकेश प्रजापति जी, शुभम साहू ,सहित समिति के पदाधिकारीगढ़ व भक्तगण गंजिया के राजा गणपति महोत्सव कमेटी हनुमानगढ़ी के अध्यक्ष सूरज मौर्य, मोहित केसरवानी उत्तम केसरवानी,लक्ष्य खत्री, सत्यम केसरवानी, हिमांशू खत्री। वह बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। सदर बाजार के राजा गणपति महोत्सव की शोभा यात्रा के अध्यक्ष अंश पुष्पाकर, व्यवस्थापक दिलीप केसरवानी जी , प्रबंधक अमन साहू जी ने सदर बाजार की शोभायात्रा का महत्वपूर्ण नियंत्रण रखा। वही जगदंबा गणपति पूजा समिति गंजिया बाजार के अध्यक्ष मनोज पांडेय वा श्रृद्धालुओं का बहुत बड़ा हजूम जुलूस के साथ चल रहा था। प्रशासन ने पूर्ण निष्ठा के साथ शोभायात्रा का कुशल संचालन कराया। प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग था। कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से वा आम जनमानस की ओर से प्रशासन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए हृदय से आभार। गणपति बप्पा मोरया मऊआइमा 24 सितंबर मऊआइमा कस्बे में गणपति महोत्सव के समापन पर गुरुवार को कस्बे में स्थापित चारों गणपति पंडालों की प्रतिमाओं का भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे और डी.जे. की धुन के साथ निकाल गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जगह-जगह पर लोग नाचते गाते और भक्ति विभोर और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। श्रद्धालुओं वा कमेटी के लोगों ने सभी के परिवार में सुख शांति और खुशहाली की मंगल कामना भी गणपति बप्पा से की। नवयुवक गणपति महोत्सव शिव मंदिर काजी का पूरा बैहराना मऊआइमा का राजा जिसके अध्यक्ष सभासद मनीष साहू,संरक्षक दिलीप खत्री जी, रवि साहू सभासद जी ,राकेश प्रजापति जी, शुभम साहू ,सहित समिति के पदाधिकारीगढ़ व भक्तगण गंजिया के राजा गणपति महोत्सव कमेटी हनुमानगढ़ी के अध्यक्ष सूरज मौर्य, मोहित केसरवानी उत्तम केसरवानी,लक्ष्य खत्री, सत्यम केसरवानी, हिमांशू खत्री। वह बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। सदर बाजार के राजा गणपति महोत्सव की शोभा यात्रा के अध्यक्ष अंश पुष्पाकर, व्यवस्थापक दिलीप केसरवानी जी , प्रबंधक अमन साहू जी ने सदर बाजार की शोभायात्रा का महत्वपूर्ण नियंत्रण रखा। वही जगदंबा गणपति पूजा समिति गंजिया बाजार के अध्यक्ष मनोज पांडेय वा श्रृद्धालुओं का बहुत बड़ा हजूम जुलूस के साथ चल रहा था। प्रशासन ने पूर्ण निष्ठा के साथ शोभायात्रा का कुशल संचालन कराया। प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग था। कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से वा आम जनमानस की ओर से प्रशासन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए हृदय से आभार। गणपति बप्पा मोरया
    1
    मऊआइमा 24 सितंबर 
मऊआइमा कस्बे में गणपति महोत्सव के समापन पर गुरुवार को कस्बे में स्थापित चारों गणपति पंडालों की प्रतिमाओं का भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे  और डी.जे.  की धुन के साथ निकाल गया।  शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जगह-जगह पर लोग नाचते  गाते  और भक्ति विभोर  और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। 
श्रद्धालुओं वा कमेटी के लोगों ने सभी के परिवार में सुख शांति और खुशहाली की मंगल कामना भी गणपति बप्पा से की। 
 नवयुवक गणपति महोत्सव शिव मंदिर काजी का पूरा बैहराना मऊआइमा का राजा जिसके अध्यक्ष सभासद मनीष साहू,संरक्षक दिलीप खत्री जी, रवि साहू सभासद जी ,राकेश प्रजापति जी, शुभम साहू ,सहित समिति के पदाधिकारीगढ़ व भक्तगण 
गंजिया के राजा  गणपति महोत्सव कमेटी  हनुमानगढ़ी के अध्यक्ष सूरज मौर्य, मोहित केसरवानी उत्तम केसरवानी,लक्ष्य खत्री, सत्यम केसरवानी,  हिमांशू खत्री। 
वह बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। 
 सदर बाजार के राजा गणपति महोत्सव की शोभा यात्रा के अध्यक्ष अंश पुष्पाकर, व्यवस्थापक दिलीप केसरवानी जी , प्रबंधक अमन साहू जी ने सदर बाजार की शोभायात्रा का महत्वपूर्ण नियंत्रण रखा। 
 वही जगदंबा गणपति पूजा समिति गंजिया बाजार के अध्यक्ष मनोज पांडेय वा श्रृद्धालुओं का बहुत बड़ा हजूम  जुलूस के साथ चल रहा था। प्रशासन ने पूर्ण निष्ठा के साथ शोभायात्रा का कुशल संचालन कराया। प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग था। कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से वा आम जनमानस की ओर से प्रशासन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए हृदय से आभार। 
गणपति बप्पा मोरया
मऊआइमा 24 सितंबर 
मऊआइमा कस्बे में गणपति महोत्सव के समापन पर गुरुवार को कस्बे में स्थापित चारों गणपति पंडालों की प्रतिमाओं का भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे  और डी.जे.  की धुन के साथ निकाल गया।  शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जगह-जगह पर लोग नाचते  गाते  और भक्ति विभोर  और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। 
श्रद्धालुओं वा कमेटी के लोगों ने सभी के परिवार में सुख शांति और खुशहाली की मंगल कामना भी गणपति बप्पा से की। 
नवयुवक गणपति महोत्सव शिव मंदिर काजी का पूरा बैहराना मऊआइमा का राजा जिसके अध्यक्ष सभासद मनीष साहू,संरक्षक दिलीप खत्री जी, रवि साहू सभासद जी ,राकेश प्रजापति जी, शुभम साहू ,सहित समिति के पदाधिकारीगढ़ व भक्तगण 
गंजिया के राजा  गणपति महोत्सव कमेटी  हनुमानगढ़ी के अध्यक्ष सूरज मौर्य, मोहित केसरवानी उत्तम केसरवानी,लक्ष्य खत्री, सत्यम केसरवानी,  हिमांशू खत्री। 
वह बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। 
सदर बाजार के राजा गणपति महोत्सव की शोभा यात्रा के अध्यक्ष अंश पुष्पाकर, व्यवस्थापक दिलीप केसरवानी जी , प्रबंधक अमन साहू जी ने सदर बाजार की शोभायात्रा का महत्वपूर्ण नियंत्रण रखा। 
वही जगदंबा गणपति पूजा समिति गंजिया बाजार के अध्यक्ष मनोज पांडेय वा श्रृद्धालुओं का बहुत बड़ा हजूम  जुलूस के साथ चल रहा था। प्रशासन ने पूर्ण निष्ठा के साथ शोभायात्रा का कुशल संचालन कराया। प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग था। कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से वा आम जनमानस की ओर से प्रशासन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए हृदय से आभार। 
गणपति बप्पा मोरया
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • पिपरी में एसडीएम न्यायालय की जर्जर छत गिरी, बड़ा हादसा टला शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट लगने से एक दिन पहले हुआ हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल पिपरी में एसडीएम न्यायालय की जर्जर छत गिरी, बड़ा हादसा टला शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट लगने से एक दिन पहले हुआ हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल पिपरी (सोनभद्र)। नगर पंचायत पिपरी स्थित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट (दुद्धी-पिपरी) के न्यायालय कक्ष की जर्जर छत गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई। छत में लगी भारी लकड़ी की बल्ली और शीट गिरकर सीधे न्यायालय की मुख्य मेज पर जा गिरी। संयोगवश घटना के समय न्यायालय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जाता है कि पिपरी स्थित इस न्यायालय में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट का संचालन होता है। इसमें क्षेत्र के वादकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में साप्ताहिक कोर्ट से ठीक एक दिन पहले छत का हिस्सा गिरने से न्यायालय के नियमित कार्यों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर न्यायालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कार्यालय उप जिलाधिकारी, दुद्धी की ओर से भवन के जीर्णोद्धार और आवश्यक मरम्मत के लिए पूर्व में पत्राचार किए जाने की जानकारी है। सीएसआर निधि के माध्यम से न्यायालय संचालन कक्ष, पीठासीन अधिकारी कक्ष, अभिलेख कक्ष तथा जनसामान्य और महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का अनुरोध भी किया गया था। छत का हिस्सा गिरने की घटना के बाद भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बढ़ गई है। जर्जर भवन में वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की मौजूदगी में किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय और मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
    4
    पिपरी में एसडीएम न्यायालय की जर्जर छत गिरी, बड़ा हादसा टला
शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट लगने से एक दिन पहले हुआ हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल
पिपरी में एसडीएम न्यायालय की जर्जर छत गिरी, बड़ा हादसा टला
शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट लगने से एक दिन पहले हुआ हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल
पिपरी (सोनभद्र)। नगर पंचायत पिपरी स्थित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट (दुद्धी-पिपरी) के न्यायालय कक्ष की जर्जर छत गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई। छत में लगी भारी लकड़ी की बल्ली और शीट गिरकर सीधे न्यायालय की मुख्य मेज पर जा गिरी। संयोगवश घटना के समय न्यायालय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जाता है कि पिपरी स्थित इस न्यायालय में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट का संचालन होता है। इसमें क्षेत्र के वादकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में साप्ताहिक कोर्ट से ठीक एक दिन पहले छत का हिस्सा गिरने से न्यायालय के नियमित कार्यों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय स्तर पर न्यायालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कार्यालय उप जिलाधिकारी, दुद्धी की ओर से भवन के जीर्णोद्धार और आवश्यक मरम्मत के लिए पूर्व में पत्राचार किए जाने की जानकारी है। सीएसआर निधि के माध्यम से न्यायालय संचालन कक्ष, पीठासीन अधिकारी कक्ष, अभिलेख कक्ष तथा जनसामान्य और महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का अनुरोध भी किया गया था।
छत का हिस्सा गिरने की घटना के बाद भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बढ़ गई है। जर्जर भवन में वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की मौजूदगी में किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय और मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
    user_Sudha Srivastava manvadhikar M
    Sudha Srivastava manvadhikar M
    Media and information sciences faculty इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौसिंगंज में जर्जर मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रयागराज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसिंगंज मोहल्ले में गुरुवार को एक जर्जर मकान अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग भी यहां रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान को खाली करने के लिए कहा तथा आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसिंगंज में जर्जर मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रयागराज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसिंगंज मोहल्ले में गुरुवार को एक जर्जर मकान अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग भी यहां रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान को खाली करने के लिए कहा तथा आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    मौसिंगंज में जर्जर मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज

प्रयागराज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसिंगंज मोहल्ले में गुरुवार को एक जर्जर मकान अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग भी यहां रहते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान को खाली करने के लिए कहा तथा आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मौसिंगंज में जर्जर मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज
प्रयागराज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसिंगंज मोहल्ले में गुरुवार को एक जर्जर मकान अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग भी यहां रहते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान को खाली करने के लिए कहा तथा आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चाय विक्रेता की मौत, 200 मीटर तक घिसटता रहा शव प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में साइकिल से दुकान जा रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी, मेजा के निवासी थे और वर्तमान में रामपुर, करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे।परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उन्होंने जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोल रखी थी। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर वापस लौटे थे।रोज की तरह रामनारायण सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारणरामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चालक ने समय पर बस रोकी होती तो जान बच सकती थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    2
    प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चाय विक्रेता की मौत, 200 मीटर तक घिसटता रहा शव
प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में साइकिल से दुकान जा रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी, मेजा के निवासी थे और वर्तमान में रामपुर, करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे।परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उन्होंने जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोल रखी थी। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर वापस लौटे थे।रोज की तरह रामनारायण सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारणरामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों और बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चालक ने समय पर बस रोकी होती तो जान बच सकती थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.