शानदार 3 & 4 BHK मकान — आधुनिक सुविधाओं से लैस। 🏗️ विकसित प्रीमियम प्लॉट — लखनऊ के बेहतरीन लोकेशंस पर। 💰 आसान होम लोन और प्लॉट लोन — बिना किसी झंझट के। 🏠 सपनों का घर अब हकीकत! प्रॉपर्टी भी आपकी, लोन भी आपका! 🏢क्या आप भी लखनऊ में अपने सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं? या फिर भविष्य के लिए एक बेहतरीन प्रीमियम प्लॉट की तलाश में हैं? अब आपकी खोज खत्म हुई! SAMADHAN FINSERV और My Money Mantra (ऑथराइज्ड चैनल पार्टनर्स) आपके लिए लेकर आए हैं रियल एस्टेट और लोन का वन-स्टॉप सॉल्यूशन।अब पैसे की चिंता बिल्कुल छोड़ दीजिए, क्योंकि "प्रॉपर्टी लो, लोन लो, सब हो जाएगा!" ✨ हमारी प्रमुख सेवाएँ (Our Key Services): 🏡 शानदार 3 & 4 BHK मकान — आधुनिक सुविधाओं से लैस। 🏗️ विकसित प्रीमियम प्लॉट — लखनऊ के बेहतरीन लोकेशंस पर। 💰 आसान होम लोन और प्लॉट लोन — बिना किसी झंझट के। 🏢 लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) — आपकी जरूरतें होंगी पूरी। 🎓 व्यावसायिक लोन — उज्ज्वल भविष्य और बिजनेस के लिए। 🌟 हमें क्यों चुनें? 🤝 150+ बैंकों और NBFCs के साथ मजबूत नेटवर्क। 💳 क्रेडिट सुविधा भी आसानी से उपलब्ध। ⚡ त्वरित लोन प्रोसेसिंग — बिना किसी परेशानी के। 👨💼 विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श और पूरी तरह परेशानी मुक्त अनुभव। 📍 सेवाएं: लखनऊ में प्रीमियम मकान एवं प्लॉट हेतु विशेष सेवाएं। 📞 सोचिए मत, आज ही संपर्क करें! सपनों के आशियाने और लोन के इकलौते समाधान के लिए अभी कॉल या व्हाट्सएप करें: 👉 पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा - व्हाट्सएप:9129943414
शानदार 3 & 4 BHK मकान — आधुनिक सुविधाओं से लैस। 🏗️ विकसित प्रीमियम प्लॉट — लखनऊ के बेहतरीन लोकेशंस पर। 💰 आसान होम लोन और प्लॉट लोन — बिना किसी झंझट के। 🏠 सपनों का घर अब हकीकत! प्रॉपर्टी भी आपकी, लोन भी आपका! 🏢क्या आप भी लखनऊ में अपने सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं? या फिर भविष्य के लिए एक बेहतरीन प्रीमियम प्लॉट की तलाश में हैं? अब आपकी खोज खत्म हुई! SAMADHAN FINSERV और My Money Mantra (ऑथराइज्ड चैनल पार्टनर्स) आपके लिए लेकर आए हैं रियल एस्टेट और लोन का वन-स्टॉप सॉल्यूशन।अब पैसे की चिंता बिल्कुल छोड़ दीजिए, क्योंकि "प्रॉपर्टी लो, लोन लो, सब हो जाएगा!" ✨ हमारी प्रमुख सेवाएँ (Our Key Services): 🏡 शानदार 3 & 4 BHK
मकान — आधुनिक सुविधाओं से लैस। 🏗️ विकसित प्रीमियम प्लॉट — लखनऊ के बेहतरीन लोकेशंस पर। 💰 आसान होम लोन और प्लॉट लोन — बिना किसी झंझट के। 🏢 लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) — आपकी जरूरतें होंगी पूरी। 🎓 व्यावसायिक लोन — उज्ज्वल भविष्य और बिजनेस के लिए। 🌟 हमें क्यों चुनें? 🤝 150+ बैंकों और NBFCs के साथ मजबूत नेटवर्क। 💳 क्रेडिट सुविधा भी आसानी से उपलब्ध। ⚡ त्वरित लोन प्रोसेसिंग — बिना किसी परेशानी के। 👨💼 विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श और पूरी तरह परेशानी मुक्त अनुभव। 📍 सेवाएं: लखनऊ में प्रीमियम मकान एवं प्लॉट हेतु विशेष सेवाएं। 📞 सोचिए मत, आज ही संपर्क करें! सपनों के आशियाने और लोन के इकलौते समाधान के लिए अभी कॉल या व्हाट्सएप करें: 👉 पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा - व्हाट्सएप:9129943414
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।1
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सिधौली मार्ग पर चौपान शहीद गेट के सामने ग्राम अमानाबाद निवासी शुभम यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश यादव की बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बुलेट ऑटो से जा भिड़ी। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार बिसवां में सीएससी में किया जा रहा है ।1
- अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान, अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान दवारा रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर रेसेपी प्रतियोगिता सम्पन्न1
- पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता1
- मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।1
- शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही। जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।1