उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से एक वीडियो सामने आया है, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चालान काटे जाने के बाद एक युवक पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहते हुए सुनाई देता है—“टैक्स देता हूं, हराम में नहीं देता हूं… क्यों आपने चालान काटा, कुछ उखाड़ नहीं पाओगे।” बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा चालान बनाए जाने के बाद युवक नाराज हो गया और उसने मौके पर ही बहस शुरू कर दी। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी चालान बनाकर वहां से निकल जाते हैं, जबकि युवक लगातार विरोध करता रहता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। Trand News India 🎥 Source: social media (X) Shared for news & informational purposes only
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से एक वीडियो सामने आया है, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चालान काटे जाने के बाद एक युवक पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहते हुए सुनाई देता है—“टैक्स देता हूं, हराम में नहीं देता हूं… क्यों आपने चालान काटा, कुछ उखाड़ नहीं पाओगे।” बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा चालान बनाए जाने के बाद युवक नाराज हो गया और उसने मौके पर ही बहस शुरू कर दी। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी चालान बनाकर वहां से निकल जाते हैं, जबकि युवक लगातार विरोध करता रहता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। Trand News India 🎥 Source: social media (X) Shared for news & informational purposes only
- आगरा में नगर निगम की लापरवाही उजागर, सीता नगर की बेकरी वाली गली में हालात बदतर आगरा। वार्ड 50 स्थित सीता नगर की बेकरी वाली गली में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई हफ्तों से क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं कराया गया है और पिछले 6 दिनों से कूड़ा भी नहीं उठाया गया, जिससे गली में गंदगी का अंबार लग गया है। गली की नालियां गंदगी और बदबू से पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। नालियों में जमा कचरे के कारण कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों का घरों के बाहर बैठना भी मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया गया। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते अब क्षेत्र की महिलाएं खुद ही नालियों की सफाई करने को मजबूर हो रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।2
- यह वीडियो समाचार और रिपोर्टिंग के उद्देश्य से बनाया गया है. हमारा उद्देश्य किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है. हम सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हैं और दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं.1
- पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सबोरा की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जयवीर (35) पुत्र राम प्रकाश, निवासी गांव खुडो (मध्य प्रदेश), अपनी पत्नी कल्पना और भाभी सुषमा पत्नी रामनरेश को लेकर फतेहाबाद अस्पताल दवा दिलाने जा रहे थे। जैसे ही वे सबोरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी अरनोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by Syed Shakeel Journalist1
- आगरा में Yamuna River में नहाने के दौरान दो किशोरों के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर बलकेश्वर के लाल मस्जिद क्षेत्र के निवासी थे और नहाते समय गहरे पानी में उतरने से यह हादसा हो गया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश जारी है। मौके पर कमला नगर, एत्मादौला और छत्ता थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह पूरी घटना एत्मादौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे की बताई जा रही है।4
- संसद में Narendra Modi का बड़ा बयान – देश चुनौतियों के लिए रहे तैयार #NarendraModi #Parliament #BreakingNews #IndiaNews #KantapTV1
- BJP Sarkar mein Aisa Hi hota Hai1
- अछनेरा में नामित सभासदों का भव्य स्वागत सम्मान अछनेरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद अछनेरा में नामित किए गए सभासदों के सम्मान में इंदिरा इंस्टीट्यूट एवं आरके इंस्टीट्यूट अछनेरा में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी श्री कुवर बहादुर मिश्रा ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नव-नामित सभासदों का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा, नीरज जादौन, विनोद जैन, दीनदयाल कर्दम एवं श्रीमती सुमन लता माहौर सहित अन्य नामित सभासद मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए गुरुजी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। साथ ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1