बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी के राजघाट से बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी के राजघाट से बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, दरअसल ताप्ती नदी में हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया, गुरुवार को मछलियों को दाना-पानी खिलाने गए लोगों ने बड़ी संख्या में मृत मछलियों को नदी में देखा, यह नजारा देख वह हैरान रह गए, उनका कहना है कि गंदगी की वजह से पानी दूषित हो चूका है, जिसके चलते जलीय जीवों पर असर पड़ा है, नदी के बहते पानी में छोटी-बड़ी मछलियां मृत हालत में पाई गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लोगों ने इस पर चिंता जाहिर की है, उनका कहना है कि शहर के गंदे नालो का पानी ताप्ती नदी में छोड़ा जाता है, इससे ताप्ती का आंचल मैला हो चूका है, पानी दूषित हो गया है, इससे जलीय जीवों पर संकट मंडरा रहा है। गोविंदा सिंगोतिया ने बताया कि हम रोजाना राजघाट पर मछलियों को दाना डालने आते हैं, आज इन मछलियों को पानी में मृत अवस्था में तैरते हुए देखा, इससे मन दुखी हुआ, हम मछलियों की सेवा करते है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही से मछलियों को नुकसान पहुंच रहा है, यहां ताप्ती को स्वच्छ किया जाए, इससे जलीय जीवों को नुकसान नहीं होंगा, नगर निगम ने समय रहते ध्यान देना चाहिए, ताकि इसका खामियाजा मुक जलीय जीवों को भुगतना न पड़े। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाया है, उनका कहना है ताप्ती नदी में बढ़ती गंदगी और नालो का पानी से नदी दूषित हो चुकी है, ऐसे में नदी को स्वच्छ करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है, बता दे कि इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लिया है, उन्होंने निगम की टीम को मौके पर पहुंचाया, उन्होंने पानी का सैंपल जुटाया है, उनका कहना है कि, “मैं मछलियों की मौत की वजह की जांच करवा रहा हूँ, मौत के असली कारण पता लगाया जाएगा, इसके अलावा ताप्ती शुद्धिकरण की भी बात कही है। समाजसेवी अब्दुल वसीम शेख ने भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है, उन्होंने निगम प्रशासन से मांग की है कि नदी की नियमित साफ-सफाई कराई जाए, साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए।

- जनगणना 2027: घर बैठे करें स्व-गणना! 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी सही जानकारी खुद दर्ज करें। आपकी भागीदारी से ही बनेगा सशक्त बिहार और विकसित भारत। बिहार राज्य के नागरिक स्व-गणना करने के लिए 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच विजिट करें SE पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर ।1
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )1
- gyanodaya public high school 10th result celebration 💯🎊1
- Post by Kartik sawariya1
- महू, 17 अप्रैल। थाना बड़गौंदा क्षेत्र के बेरछा जंगल में 14 अप्रैल को हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक मित्र के साथ इन्दौर से लगनसा बाबा मंदिर दर्शन हेतु आई थी। दर्शन के पश्चात दोनों बेरछा जंगल क्षेत्र में बैठे थे, तभी दो अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की, युवक को घायल कर दिया और युवती को जबरन जंगल के भीतर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया, ड्रोन की सहायता ली, तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आरोपियों की पहचान हेतु स्केच जारी कर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बेरछा जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुनसान जंगल क्षेत्रों में बैठकर घूमने आने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे। वे पहले मारपीट करते और फिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म व लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पीड़ितों को धमकाकर भगा देते थे। इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना पूर्व में भी हुई हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना बड़गौंदा, मानपुर एवं महू पुलिस सहित एसआईटी टीम की सराहनीय भूमिका रही1
- मध्यप्रदेश के पाटी आदिवासी आज भी कंधों पर सवार मरीज जाता ह इलाज हेतु 112 भी वही चार व्यक्ति आदिवासी पर निर्भर सेवा।1
- बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अडगांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के बैनर को फाड़ दिया गया। इस घटना से आंबेडकर अनुयायियों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय निवासी कमला बाई ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से बैनर को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं विमला बाई ने कहा कि बाबा साहब के अपमान को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर सूचना दी गई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर गांव में जुलूस निकाला जाना था, लेकिन उससे पहले ही इस घटना ने पूरे माहौल को गरमा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़कर गांव में जुलूस निकालने की मांग भी रखी। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस, डायल 112 टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसआई लोवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है, लेकिन लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 👉 यह घटना एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )2
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1