महेश स्कूल ने फिर मनवाया शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा, जिला टॉप तृतीय सूची में बनाई जगह कला संकाय में शानदार प्रदर्शन, विज्ञान, वाणिज्य व कृषि में भी उत्कृष्ट परिणाम टॉपर्स का सम्मान, विद्यालय में खुशी का माहौल भीलवाड़ा = श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला संकाय में जिले की टॉप तृतीय सूची में स्थान बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल एवं सचिव राजेन्द्र कुमार कचोलिया ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाइयां दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियतम वर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और यह परिणाम उसी दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। टॉपर्स रहे अव्वल विद्यालय के टॉपर्स में हरिओम माली (97.60%), हर्षित न्याती (94.20%), हिमांशु भोजवानी (93.80%), मानसुख शर्मा (92.20%) एवं तविशा मीना (91.00%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्गवार परिणाम विज्ञान वर्ग में 49 में से 38 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य वर्ग में 31 में से 10 प्रथम श्रेणी व 20 द्वितीय श्रेणी में रहे। कृषि वर्ग में 27 में से 18 प्रथम श्रेणी व 8 द्वितीय श्रेणी में तथा कला वर्ग में 68 में से 34 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वर्गवार टॉपर्स कला वर्ग में हरिओम माली (97.60%) प्रथम, शबाना खान (89.60%) द्वितीय व दिव्या शर्मा (87.80%) तृतीय रहे। विज्ञान वर्ग में हर्षित न्याती (94.20%) प्रथम, हिमांशु भोजवानी (93.80%) द्वितीय व मानसुख शर्मा (92.20%) तृतीय रहे। कृषि वर्ग में तविशा मीना (91.00%) प्रथम, अंकिता पुरावत (87.60%) द्वितीय व भूमिका मुन्द्रडा (87.40%) तृतीय रही। वाणिज्य वर्ग में सौर्य मीना (80.60%) प्रथम, वैभव कुमार तम्बोली (79.80%) द्वितीय व पार्थ डाड (75.00%) तृतीय स्थान पर रहे। सम्मान समारोह आयोजित इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया, सचिव राजेन्द्र कुमार कचोलिया, निदेशक सुरेश चन्द्र काबरा, दिलीप तोषणीवाल एवं समाजसेवी प्रहलाद राय तोतला ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया तथा मिठाई वितरित कर खुशी जताई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि के साथ महेश स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है।