logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मीरगंज तहसील के ग्राम खमरिया सानी से पहुंचे एक परिवार ने अपनी शिकायत का समाधान न होने पर कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद इंटेलिजेंस और एलआईयू की सतर्कता से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान इंटेलिजेंस शाखा के उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना तुरंत परिवार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ज्वलनशील पदार्थ गिरने से उनकी पूरी शर्ट भी भीग गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार को इस आत्मघाती कदम से रोका। वहीं, एलआईयू के अमित कुमार ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क किया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आत्मदाह का प्रयास करने वाला यह परिवार गांव के सरकारी खड़ंजा मार्ग पर अवैध कब्जे और निकास रास्ता बंद किए जाने से आक्रोशित था। राजस्व विभाग की पूर्व जांच रिपोर्ट में सरकारी रास्ता अवरुद्ध होने और मौके पर तनाव की बात कही गई थी, लेकिन बाद की जांच में इसे आबादी क्षेत्र का बताते हुए पीड़ित को सिविल न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी। इस आदेश से असंतुष्ट होकर परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा था। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को शांत कर उनकी शिकायत सुनी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

4 hrs ago
user_भूपेंद्र शर्मा
भूपेंद्र शर्मा
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बरेली कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मीरगंज तहसील के ग्राम खमरिया सानी से पहुंचे एक परिवार ने अपनी शिकायत का समाधान न होने पर कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद इंटेलिजेंस और एलआईयू की सतर्कता से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान इंटेलिजेंस शाखा के उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना तुरंत परिवार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ज्वलनशील पदार्थ गिरने से उनकी पूरी शर्ट भी भीग गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार को इस आत्मघाती कदम से रोका। वहीं, एलआईयू के अमित कुमार ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क किया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आत्मदाह का प्रयास करने वाला यह परिवार गांव के सरकारी खड़ंजा मार्ग पर अवैध कब्जे और निकास रास्ता बंद किए जाने से आक्रोशित था। राजस्व विभाग की पूर्व जांच रिपोर्ट में सरकारी रास्ता अवरुद्ध होने और मौके पर तनाव की बात कही गई थी, लेकिन बाद की जांच में इसे आबादी क्षेत्र का बताते हुए पीड़ित को सिविल न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी। इस आदेश से असंतुष्ट होकर परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा था। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को शांत कर उनकी शिकायत सुनी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री और प्रवक्ता मुख्तार अहमद 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।
    2
    ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री और प्रवक्ता मुख्तार अहमद 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।
    user_Mukhtar ahmad Ahmad
    Mukhtar ahmad Ahmad
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत एक सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क हादसे के संबंध में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य ने अपना बयान (बाइट) दिया है।
    1
    बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत एक सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क हादसे के संबंध में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य ने अपना बयान (बाइट) दिया है।
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंडनपुर जूंबी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। खेत में काम करने गए किसानों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। मगरमच्छ के गन्ने के खेत में मौजूद होने के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से कई किसानों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया है, जो मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने भी ग्रामीणों से खेतों के पास न जाने की अपील की है।
    1
    बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंडनपुर जूंबी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। खेत में काम करने गए किसानों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए।

मगरमच्छ के गन्ने के खेत में मौजूद होने के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से कई किसानों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया है, जो मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने भी ग्रामीणों से खेतों के पास न जाने की अपील की है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ajeet Singh
    1
    Post by Ajeet Singh
    user_Ajeet Singh
    Ajeet Singh
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा चौराहा रोड पर लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के सीसीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस सीसी रोड के बनने से क्षेत्रवासियों को बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। यह कार्य धौंरा टांडा के नगर अध्यक्ष नदीम उल हसन और स्थानीय सभासदों के नेतृत्व व प्रयासों के चलते संभव हो पाया है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों की एक बहुत पुरानी और प्रमुख मांग थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले इस सड़क की हालत बेहद खराब थी और थोड़ी सी भी बारिश होने पर यहाँ पानी जमा हो जाता था, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाता था। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और राहगीरों को उठानी पड़ती थी। अब सीसी रोड बनने से जलभराव की समस्या खत्म होगी और कस्बे के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस सराहनीय प्रयास के लिए कस्बावासियों ने नगर अध्यक्ष नदीम उल हसन और सभी सभासदों की सराहना की है, साथ ही उम्मीद जताई है कि कस्बे की अन्य जर्जर सड़कों का भी जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
    1
    बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा चौराहा रोड पर लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के सीसीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस सीसी रोड के बनने से क्षेत्रवासियों को बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। यह कार्य धौंरा टांडा के नगर अध्यक्ष नदीम उल हसन और स्थानीय सभासदों के नेतृत्व व प्रयासों के चलते संभव हो पाया है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों की एक बहुत पुरानी और प्रमुख मांग थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले इस सड़क की हालत बेहद खराब थी और थोड़ी सी भी बारिश होने पर यहाँ पानी जमा हो जाता था, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाता था। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और राहगीरों को उठानी पड़ती थी। अब सीसी रोड बनने से जलभराव की समस्या खत्म होगी और कस्बे के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस सराहनीय प्रयास के लिए कस्बावासियों ने नगर अध्यक्ष नदीम उल हसन और सभी सभासदों की सराहना की है, साथ ही उम्मीद जताई है कि कस्बे की अन्य जर्जर सड़कों का भी जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रास्ता पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके कारण बच्चों को वहां से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस टूटे मार्ग पर लगातार पानी और गंदगी जमा हो रही है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। गंदगी और जलजमाव के कारण बच्चों का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रास्ता पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके कारण बच्चों को वहां से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस टूटे मार्ग पर लगातार पानी और गंदगी जमा हो रही है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। गंदगी और जलजमाव के कारण बच्चों का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है।
    user_Abdul rasool
    Abdul rasool
    बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में ग्राम कुंडरिया खुर्द के निकट अलीगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे तीन बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्राम बलेई भगवंतपुर निवासी पन्नालाल (पुत्र रामबाबू), अर्जुन (पुत्र मुकुट बिहारी) और उनके रिश्तेदार अनुराग (पुत्र हरिकेश, निवासी रामनगर, आंवला) के रूप में हुई है। ये तीनों अलीगंज स्थित स्विमिंग पूल से बाइक संख्या UP 25 AN 7417 से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार संख्या UP 25 DK 5671 ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी मझगवां पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया, जहां अनुराग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बिशारतगंज थाने के उपनिरीक्षक यशपाल ने बताया कि कार इज्जतनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चौधरी निवासी मोहम्मद अनीस (पुत्र मोहम्मद हनीफ) के नाम दर्ज है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
    1
    बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में ग्राम कुंडरिया खुर्द के निकट अलीगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे तीन बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्राम बलेई भगवंतपुर निवासी पन्नालाल (पुत्र रामबाबू), अर्जुन (पुत्र मुकुट बिहारी) और उनके रिश्तेदार अनुराग (पुत्र हरिकेश, निवासी रामनगर, आंवला) के रूप में हुई है। ये तीनों अलीगंज स्थित स्विमिंग पूल से बाइक संख्या UP 25 AN 7417 से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार संख्या UP 25 DK 5671 ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी मझगवां पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया, जहां अनुराग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बिशारतगंज थाने के उपनिरीक्षक यशपाल ने बताया कि कार इज्जतनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चौधरी निवासी मोहम्मद अनीस (पुत्र मोहम्मद हनीफ) के नाम दर्ज है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
    user_Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.