Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Indian Youth Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता Yuvraj Singh Yadav ने ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ (SLC) का पोस्टर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें संविधान के मूल्यों से जोड़ना बताया गया है। 📍 स्थान: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Bharat Junction News
Bharat Junction News
छतरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Indian Youth Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता Yuvraj Singh Yadav ने ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ (SLC) का पोस्टर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें संविधान के मूल्यों से जोड़ना बताया गया है। 📍 स्थान: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Bharat Junction News
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- हनुमान जन्मोत्सव: हंसारी, झांसी में भव्य जुलूस यात्रा 🎉 हंसारी, झांसी में हनुमान जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन ऐतिहासिक हनुमान मंदिर हंसारी मंगल आरती भव्य जुलूस यात्रा का आरंभ हुआ, जिसमें हाथी, घोड़े, झांकियां, और बैंड की धुन पर महावीर हनुमान जी के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जुलूस में शामिल भक्तगण भगवान राम और हनुमान जी के गीत गाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया था। शहरवासी और क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्वक जुलूस का जय श्री राम की उद्घोषों से स्वागत किया और समापन किया। इस भव्य जुलूस यात्रा ने हंसारी, झांसी के लोगों की भक्ति और एकता को प्रदर्शित किया। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर, भगवान हनुमान जी की कृपा और शक्ति का प्रतीक यह जुलूस यात्रा हमेशा यादगार रहेगी।5
- नवागत पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से संवाद कर बताईं प्राथमिकताएं, निष्पक्ष पुलिसिंग का दिया भरोसा महोबा। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पत्रकार बंधुओं के साथ आयोजित प्रेसवार्ता में अपनी कार्य प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा पारदर्शी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह रहेगा और प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाएगा तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक करना आवश्यक है, ताकि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल धोखाधड़ी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्य करेगी। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता है तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे1
- केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन प्राप्त के दौरान भाजपा नेताओं ने की व्यवस्था भंग गार्जियन में उपजा आक्रोश1
- Post by Ramlakhan Namdev1
- घुवारा में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती1
- टीकमगढ़ जिले के थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोर में चोरों के हौसले बुलंद नलजल योजना के ट्रांसफार्मर का तेल निकलते समय ग्रामीणों का आहट पाते ही कुप्पा और प्लास छोड़ कर भागे चोर सरपंच प्रतिनिधि ने विद्युत विभाग को सूचित किया देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ1
- जालौन में नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संभाली कमान1
- *दिनांक: 02/04/2026* *थाना: बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.)* *पन्ना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *गैर इरादतन हत्या के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी अजयगढ़ अनुभाग श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना बृजपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बृजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बृजपुर के अपराध क्रमांक 310/2020, धारा 304, 201 भादवि (गैर इरादतन हत्या) के प्रकरण में करीब 06 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुरेश गौड़, पिता चंद्रभान गौड़ (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम कोल्हूआ बरोंधा, जिला सतना को पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं सटीक सूचना के आधार पर बरोंधा, जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला पन्ना के प्रकरण क्रमांक ST 150/2020 में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। *पुलिस कार्यवाही का विवरण:* आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना बृजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बरोंधा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। *सराहनीय योगदान:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति पाण्डेय के नेतृत्व में एएसआई रावेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश, प्रधान आरक्षक प्रदीप हरदेनिया, आरक्षक दिलीप शर्मा, अमर सिंह आरक्षक चालक संतोष एवं साइबर सेल पन्ना टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।1