logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिना पंजीकरण संचालित जनता पाइल्स क्लिनिक, लैब व मेडिकल स्टोर सीज - सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला की बड़ी कार्रवाई श्रीगंगानगर। आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने की आशंका में अवैध स्वास्थ्य संस्थान के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के वृद्धाश्रम मार्ग स्थित जनता पाइल्स क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित क्लिनिक, लैब और मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया। सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने बताया कि विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त संस्थान पर बवासीर, भगंदर एवं गुप्त रोगों के इलाज के नाम पर मरीजों का अप्रशिक्षित स्टाफ की ओर से उपचार किया जा रहा है। यहां आयुर्वेद के नाम पर एलोपैथी दवाएं दी जा रही है। शिकायत के आधार पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक के पास आवश्यक वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। वहीं परिसर में लैब और मेडिकल स्टोर भी नियमानुसार संचालित नहीं पाए गए। सबसे गंभीर तथ्य यह रहा कि चिकित्सक के नाम पर जीएनएम स्टाफ मरीजों का परीक्षण और उपचार करता मिला, जिससे मरीजों की जान और स्वास्थ्य को जोखिम में डालने की आशंका व्यक्त की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से क्लिनिक, लैब और मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। अब चिकित्सक एवं मालिक के आने पर दस्तावेजों, दवाओं, क्लिनिक, ओटी आदि की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब संस्थान के संचालन, पंजीकरण और उपचार संबंधी रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच करेगा। कार्रवाई के दौरान डीपीसी डॉ. सुनील बिश्नोई, सीओआईईसी विनोद बिश्नोई, हेमंत शर्मा एवं संदीप वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। + आमजन से अपील सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने नागरिकों से अपील की कि उपचार केवल पंजीकृत चिकित्सकों एवं अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही कराएं। यदि कहीं बिना पंजीकरण क्लिनिक, लैब या मेडिकल स्टोर संचालित होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। आमजन विभागीय व्हाट्स एप नंबर 9351504313 पर शिकायत भेज सकते हैं।

3 hrs ago
user_Duc News Rajsthan चैनल
Duc News Rajsthan चैनल
Sri Ganganagar, Rajasthan•
3 hrs ago

बिना पंजीकरण संचालित जनता पाइल्स क्लिनिक, लैब व मेडिकल स्टोर सीज - सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला की बड़ी कार्रवाई श्रीगंगानगर। आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने की आशंका में अवैध स्वास्थ्य संस्थान के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के वृद्धाश्रम मार्ग स्थित जनता पाइल्स क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित क्लिनिक, लैब और मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया। सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने बताया कि विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त संस्थान पर बवासीर, भगंदर एवं गुप्त रोगों के इलाज के नाम पर मरीजों का अप्रशिक्षित स्टाफ की ओर से उपचार

किया जा रहा है। यहां आयुर्वेद के नाम पर एलोपैथी दवाएं दी जा रही है। शिकायत के आधार पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक के पास आवश्यक वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। वहीं परिसर में लैब और मेडिकल स्टोर भी नियमानुसार संचालित नहीं पाए गए। सबसे गंभीर तथ्य यह रहा कि चिकित्सक के नाम पर जीएनएम स्टाफ मरीजों का परीक्षण और उपचार करता मिला, जिससे मरीजों की जान और स्वास्थ्य को जोखिम में डालने की आशंका व्यक्त की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से क्लिनिक, लैब और मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। अब चिकित्सक एवं मालिक

के आने पर दस्तावेजों, दवाओं, क्लिनिक, ओटी आदि की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब संस्थान के संचालन, पंजीकरण और उपचार संबंधी रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच करेगा। कार्रवाई के दौरान डीपीसी डॉ. सुनील बिश्नोई, सीओआईईसी विनोद बिश्नोई, हेमंत शर्मा एवं संदीप वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। + आमजन से अपील सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने नागरिकों से अपील की कि उपचार केवल पंजीकृत चिकित्सकों एवं अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही कराएं। यदि कहीं बिना पंजीकरण क्लिनिक, लैब या मेडिकल स्टोर संचालित होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। आमजन विभागीय व्हाट्स एप नंबर 9351504313 पर शिकायत भेज सकते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस, हवन के बाद की उपकरणों की पूजा जोधपुर। सनातन परंपरा में ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर माने जाने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजा दिवस आज 17 सितंबर, गुरुवार को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया किं सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामनार्थ आर्य वीरेंद्र भाकरेचा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ जिसमें श्री जांगिड़ पंचायत के ज्योति स्वरुप धनेरवा सहित मंदिर कमेटी के गोपी किशन जांगिड़, प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, मिश्रीलाल कुलरिया, रामदयाल जादम, राधेश्याम दियावड़ा, गंगाराम बरड़वा, चेतन प्रकाश बरड़वा सहित मातृशक्ति विनती भाकरेचा, सुनीता शर्मा व गणमान्य समाजबंधुओं ने आहुतियां प्रदान की। आरती के पश्चात काष्ठ कला क्षेत्र में उपयुक्त होने वाले हस्त व विद्युत उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। आर्य वीरेंद्र भाकरेचा ने बताया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, ताकि कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धि बनी रहे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की साधना करने से व्यक्ति को कामों में सफलता प्राप्त होती है और खूब तरक्की होती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका, श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, देवताओं की इंद्रपुरी और पुष्पक विमान का निर्माण किया था। औजारों, मशीनों, वाहनों और उपकरणों को भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद माना जाता है। इसी वजह से विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों और औजारों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और कार्यस्थल पर सदैव सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    1
    श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस
श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस, हवन के बाद की उपकरणों की पूजा
जोधपुर। सनातन परंपरा में ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर माने जाने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजा दिवस आज 17 सितंबर, गुरुवार को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया किं सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामनार्थ आर्य वीरेंद्र भाकरेचा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ जिसमें श्री जांगिड़ पंचायत के ज्योति स्वरुप धनेरवा सहित मंदिर कमेटी के गोपी किशन जांगिड़, प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, मिश्रीलाल कुलरिया, रामदयाल जादम, राधेश्याम दियावड़ा, गंगाराम बरड़वा, चेतन प्रकाश बरड़वा सहित मातृशक्ति विनती भाकरेचा, सुनीता शर्मा व गणमान्य समाजबंधुओं ने आहुतियां प्रदान की। आरती के पश्चात काष्ठ कला क्षेत्र में उपयुक्त होने वाले हस्त व विद्युत उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। 
आर्य वीरेंद्र भाकरेचा ने बताया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, ताकि कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धि बनी रहे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की साधना करने से व्यक्ति को कामों में सफलता प्राप्त होती है और खूब तरक्की होती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका, श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, देवताओं की इंद्रपुरी और पुष्पक विमान का निर्माण किया था। औजारों, मशीनों, वाहनों और उपकरणों को भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद माना जाता है। इसी वजह से विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों और औजारों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और कार्यस्थल पर सदैव सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मीरा कॉलोनी में आवासीय मकान के उपयोग को लेकर उठे सवाल कलेक्टर से निर्माण स्वीकृति, नक्शे और वर्तमान उपयोग की मौके पर जांच की मांग हनुमानगढ़। टाउन की मीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 36 में एक आवासीय मकान के निर्माण एवं उसके वर्तमान उपयोग को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ताओं ने भवन की निर्माण स्वीकृति, स्वीकृत नक्शे तथा मौके पर भवन की वास्तविक स्थिति की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही स्वीकृत प्रयोजन के विपरीत भवन का उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित व्यक्तियों को पाबंद करने का आग्रह किया गया है। जिला कलेक्टर को दिए गए पत्र में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मीरा कॉलोनी क्षेत्र में उक्त भवन का निर्माण करवाया गया है। स्थानीय जानकारी के आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि यदि भवन के लिए निर्माण स्वीकृति या भवन अनुज्ञा ली गई है तो इसकी जांच की जाए कि अनुमति आवासीय मकान के रूप में प्राप्त की गई है अथवा किसी अन्य प्रयोजन के लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में भवन का उपयोग अन्य गतिविधियों एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए किए जाने तथा बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है। शिकायतकर्ताओं ने आशंका व्यक्त की है कि स्वीकृत नक्शे और भवन की वास्तविक निर्माण स्थिति में अंतर हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण करवाकर निर्माण की स्थिति का सत्यापन कराने की मांग की गई है। पत्र में भवन की निर्माण स्वीकृति, स्वीकृत नक्शा, वास्तविक निर्माण तथा वर्तमान उपयोग की जांच को आवश्यक बताया गया है। शिकायत में सात बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग रखी गई है। इनमें भवन अनुज्ञा एवं स्वीकृत नक्शे की जांच, मौके पर निरीक्षण तथा निर्माण को स्वीकृति के अनुरूप जांचना शामिल है। यदि निर्माण बिना अनुमति या स्वीकृति के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि यदि भवन के लिए केवल आवासीय उपयोग की अनुमति प्राप्त है तो बिना सक्षम अनुमति के उसका व्यावसायिक, संस्थागत अथवा अन्य प्रयोजन में उपयोग नहीं किया जाए। स्वीकृत उपयोग के विपरीत गतिविधियां पाए जाने पर उन्हें नियमानुसार रोकने तथा बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अतिरिक्त निर्माण या परिवर्तन नहीं करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को पाबंद करने की मांग भी की गई है। पत्र में भवन में लोगों के आवागमन और गतिविधियों के कारण मोहल्लेवासियों को होने वाली परेशानी तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की भी आवश्यक जांच करवाने का आग्रह किया गया है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील चाहर व सुनील सुथार ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि भवन का उपयोग उसी स्वीकृत प्रयोजन के अनुसार किए जाने और बिना अनुमति निर्माण अथवा उपयोग होने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने तक सीमित है। उन्होने कहा कि अगर यहां कोई अन्य गतिविधि या धर्म की राजनीति हुई तो बजरंग दल अपने हिसाब से कार्य करेगा, परन्तुु  किसी भी हिन्दू धर्म के व्यक्ति की आस्था को ठेस नही पहुचने देगा।
    1
    मीरा कॉलोनी में आवासीय मकान के उपयोग को लेकर उठे सवाल
कलेक्टर से निर्माण स्वीकृति, नक्शे और वर्तमान उपयोग की मौके पर जांच की मांग
हनुमानगढ़। टाउन की मीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 36 में एक आवासीय मकान के निर्माण एवं उसके वर्तमान उपयोग को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ताओं ने भवन की निर्माण स्वीकृति, स्वीकृत नक्शे तथा मौके पर भवन की वास्तविक स्थिति की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही स्वीकृत प्रयोजन के विपरीत भवन का उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित व्यक्तियों को पाबंद करने का आग्रह किया गया है।
जिला कलेक्टर को दिए गए पत्र में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मीरा कॉलोनी क्षेत्र में उक्त भवन का निर्माण करवाया गया है। स्थानीय जानकारी के आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि यदि भवन के लिए निर्माण स्वीकृति या भवन अनुज्ञा ली गई है तो इसकी जांच की जाए कि अनुमति आवासीय मकान के रूप में प्राप्त की गई है अथवा किसी अन्य प्रयोजन के लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में भवन का उपयोग अन्य गतिविधियों एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए किए जाने तथा बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है।
शिकायतकर्ताओं ने आशंका व्यक्त की है कि स्वीकृत नक्शे और भवन की वास्तविक निर्माण स्थिति में अंतर हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण करवाकर निर्माण की स्थिति का सत्यापन कराने की मांग की गई है। पत्र में भवन की निर्माण स्वीकृति, स्वीकृत नक्शा, वास्तविक निर्माण तथा वर्तमान उपयोग की जांच को आवश्यक बताया गया है।
शिकायत में सात बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग रखी गई है। इनमें भवन अनुज्ञा एवं स्वीकृत नक्शे की जांच, मौके पर निरीक्षण तथा निर्माण को स्वीकृति के अनुरूप जांचना शामिल है। यदि निर्माण बिना अनुमति या स्वीकृति के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि यदि भवन के लिए केवल आवासीय उपयोग की अनुमति प्राप्त है तो बिना सक्षम अनुमति के उसका व्यावसायिक, संस्थागत अथवा अन्य प्रयोजन में उपयोग नहीं किया जाए। स्वीकृत उपयोग के विपरीत गतिविधियां पाए जाने पर उन्हें नियमानुसार रोकने तथा बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अतिरिक्त निर्माण या परिवर्तन नहीं करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को पाबंद करने की मांग भी की गई है।
पत्र में भवन में लोगों के आवागमन और गतिविधियों के कारण मोहल्लेवासियों को होने वाली परेशानी तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की भी आवश्यक जांच करवाने का आग्रह किया गया है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील चाहर व सुनील सुथार ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि भवन का उपयोग उसी स्वीकृत प्रयोजन के अनुसार किए जाने और बिना अनुमति निर्माण अथवा उपयोग होने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने तक सीमित है। उन्होने कहा कि अगर यहां कोई अन्य गतिविधि या धर्म की राजनीति हुई तो बजरंग दल अपने हिसाब से कार्य करेगा, परन्तुु  किसी भी हिन्दू धर्म के व्यक्ति की आस्था को ठेस नही पहुचने देगा।
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हरियाणा में महिलाओं के लिए सैनी सरकार ने शुरू की 3 लाख तक के लोन पर 50 हजार की सब्सिडी की योजना, करिए खुद का स्वरोजगार शुरू हरियाणा में महिलाओं के लिए सैनी सरकार ने शुरू की 3 लाख तक के लोन पर 50 हजार की सब्सिडी की योजना, करिए खुद का स्वरोजगार शुरू
    1
    हरियाणा में महिलाओं के लिए सैनी सरकार ने शुरू की 3 लाख तक के लोन पर 50 हजार की सब्सिडी की योजना, करिए खुद का स्वरोजगार शुरू
हरियाणा में महिलाओं के लिए सैनी सरकार ने शुरू की 3 लाख तक के लोन पर 50 हजार की सब्सिडी की योजना, करिए खुद का स्वरोजगार शुरू
    user_TEZ HARYANA
    TEZ HARYANA
    Local News Reporter डबवाली, सिरसा, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • sawachh bharat mission sawachh lohargal tirath dham suraya kund lohargal dham please 🙏🏽 publish it in higher level to udaipur vati parshashan to notify it that after completing to jaurany behind it 🙏🏽 all the devoter and the people who are serving the free foods water and tea in the pilgrims of lohargal dham are not aware to save Nature neat and clean they needs to promote by news that it's plastic products are very bad to Nature and never birn it self so please make request 🙏🏽 to jila sikar or udaipurwati or lohargal dham panchayat or parshashan of udaipur vati be aware and alerts for sawachh bharat sawachh lohargal dham
    4
    sawachh bharat mission 
sawachh lohargal tirath dham suraya kund lohargal dham 
please 🙏🏽 publish it in higher level to udaipur vati parshashan to notify it that after completing to jaurany behind it 🙏🏽 all the devoter and the people who are serving the free foods water and tea in the pilgrims of lohargal dham are not aware to save Nature neat and clean they needs to promote by news that it's plastic products are very bad to Nature and never birn it self so please make request 🙏🏽 to jila sikar or udaipurwati or lohargal dham panchayat or parshashan of udaipur vati be aware and alerts for sawachh bharat sawachh lohargal dham
    user_Pooran singh rathore
    Pooran singh rathore
    भानीपुरा, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Hiring Job Title : Calling Work Digital Skill Company / Shop : LeadsGuru Affiliated Digital Marketing, Jaipur, Rajasthan Job Field : Work From Home Salary Offered : 35000,50000 Locality : All INDIA Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कम्पनी आपको हर रोज 15 से 20 नंबर दिए जाएंगे उन पर कॉल करके कंपनी की जानकारी देना होगा।
    2
    Hiring
Job Title : Calling Work Digital Skill
Company / Shop : LeadsGuru Affiliated Digital Marketing, Jaipur, Rajasthan
Job Field : Work From Home
Salary Offered : 35000,50000
Locality : All INDIA 
Job Type : Part Time
Required Work Experience : Fresher
कम्पनी आपको हर रोज 15 से 20 नंबर दिए जाएंगे उन पर कॉल करके कंपनी की जानकारी देना होगा।
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Fatehabad, Haryana•
    10 hrs ago
  • जनता पाइल्स क्लिनिक सीज,डॉक्टर की जगह GNM करता मिला इलाज स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
    1
    जनता पाइल्स क्लिनिक सीज,डॉक्टर की जगह GNM करता मिला इलाज स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • लूनी विधायक जोगाराम पटेल का दावा, जोधपुर निगम में 55-56 सीटों के बहुमत से बनेगा भाजपा का बोर्ड निर्दलीय पार्षद का भाजपा विधायक पर बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों पर कहाँ कांग्रेस अपनी दिखती हार की हताशा में अनर्गल आरोप ​जोधपुर. प्रदेश के कानून मंत्री एवं लूनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जोगाराम पटेल ने जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोर्ड बनने का मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि 100 वार्डों वाले निगम क्षेत्र में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी और पार्टी को करीब 55 से 56 प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त होगा। ​कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के सुशासन पर जनता व जन प्रतिनिधियों ने गहरा विश्वास जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय घोषणा के अनुसार दोनों प्रमुख दलों के 44-44 पार्षद चुने गए हैं, जबकि उनके पास 45 प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी, जो मूल रूप से उनके परिवार व विचार से जुड़े हैं, उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का पूरा भरोसा दिया है। ​वोट प्रतिशत का गणित समझाते हुए पटेल ने कहा कि लूनी क्षेत्र के 8 वार्डों में घोषित परिणामों के अनुसार भले ही सीटें विभाजित दिख रही हों, लेकिन वोट शेयर में भाजपा काफी आगे रही है। निर्दलीय प्रत्याशियों और भाजपा के कुल वोटों को मिला लिया जाए, तो भाजपा को लगभग 18,000 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को महज 12,000 वोटों के आसपास संतोष करना पड़ा है। इस प्रकार वोटों के अंतर के मामले में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है। ​वार्ड नंबर 76 की निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला नायक के गायब होने और भाजपा विधायक पर बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों को मंत्री पटेल ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी दिखती हार की हताशा में अनर्गल आरोप लगा रही है। प्रत्याशी के परिवार, पति या पुत्रवधू ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी का अपहरण हुआ है। सभी जन प्रतिनिधि अपनी स्वतंत्र इच्छा से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख उनकी हताशा का प्रतीक है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
    1
    लूनी विधायक जोगाराम पटेल का दावा, जोधपुर निगम में 55-56 सीटों के बहुमत से बनेगा भाजपा का बोर्ड
निर्दलीय पार्षद का भाजपा विधायक पर बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों पर कहाँ कांग्रेस अपनी दिखती हार की हताशा में अनर्गल आरोप
​जोधपुर. प्रदेश के कानून मंत्री एवं लूनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जोगाराम पटेल ने जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोर्ड बनने का मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि 100 वार्डों वाले निगम क्षेत्र में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी और पार्टी को करीब 55 से 56 प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त होगा।
​कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के सुशासन पर जनता व जन प्रतिनिधियों ने गहरा विश्वास जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय घोषणा के अनुसार दोनों प्रमुख दलों के 44-44 पार्षद चुने गए हैं, जबकि उनके पास 45 प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी, जो मूल रूप से उनके परिवार व विचार से जुड़े हैं, उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का पूरा भरोसा दिया है।
​वोट प्रतिशत का गणित समझाते हुए पटेल ने कहा कि लूनी क्षेत्र के 8 वार्डों में घोषित परिणामों के अनुसार भले ही सीटें विभाजित दिख रही हों, लेकिन वोट शेयर में भाजपा काफी आगे रही है। निर्दलीय प्रत्याशियों और भाजपा के कुल वोटों को मिला लिया जाए, तो भाजपा को लगभग 18,000 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को महज 12,000 वोटों के आसपास संतोष करना पड़ा है। इस प्रकार वोटों के अंतर के मामले में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है।
​वार्ड नंबर 76 की निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला नायक के गायब होने और भाजपा विधायक पर बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों को मंत्री पटेल ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी दिखती हार की हताशा में अनर्गल आरोप लगा रही है। प्रत्याशी के परिवार, पति या पुत्रवधू ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी का अपहरण हुआ है। सभी जन प्रतिनिधि अपनी स्वतंत्र इच्छा से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख उनकी हताशा का प्रतीक है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते। किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।
    1
    ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा 
यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते।
किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।
    user_शान ए उकलाना न्यूज
    शान ए उकलाना न्यूज
    Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • गोगामेड़ी से लौट रहे थे दो युवक… डबवाली में स्पीड ब्रेकर के पास अचानक हुआ हादसा! सिरसा रोड के जवाहर नगर के पास गोगामेड़ी से लौट रहे कालझरानी निवासी दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों घायल हुए। जन सेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया। #dabwalinews #dabwali #haryana #roadaccid...
    1
    गोगामेड़ी से लौट रहे थे दो युवक… डबवाली में स्पीड ब्रेकर के पास अचानक हुआ हादसा! सिरसा रोड के जवाहर नगर के पास गोगामेड़ी से लौट रहे कालझरानी निवासी दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों घायल हुए। जन सेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया। #dabwalinews #dabwali #haryana #roadaccid...
    user_Vishal
    Vishal
    डबवाली, सिरसा, हरियाणा•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.