सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय पर कार्यालय/स्कूल पहुंचे नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने टीएल की बैठक में दिये निर्देश टीकमगढ़ 31 मार्च कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि नये सत्र से सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी प्राथमिकता से समय पर कार्यालय/स्कूल पहुंचे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कल से स्कूल शिक्षा विभाग का नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। अतः संबंधित अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का उत्सावर्धन करें। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान सभी जिलाधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों के अनुसार नवाचार करते हुये कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत विभागवार कार्य योजना बनाकर समयसीमा में कार्यों का क्रियान्वयन किया जाये। उर्वरक वितरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही ई-विकास प्रणाली एक अप्रैल से पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी किसानों का पंजीयन अप्रैल माह में ही पूर्ण करायें। नई प्रणाली को भली-भांति समझें एवं इसके सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे किसानों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही कृषक स्वयं भी एमपी ऑनलाईन के माध्यम से 15 रूपये की राशि देकर ई-विकास पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार शिविरों का आयोजन कर सभी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारिओं से आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से अपने विभाग के सभी कर्मचारियों सहित विभागीय कार्य के अनुरूप कोर्स की ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। अतः सभी राजस्व एवं कृषि अधिकारी इसको लेकर सजग रहें, नरवाई जलाने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रकरण प्रस्तुत करें, जिस पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि ई कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर को जे-फार्म पोर्टल के माध्यम से खरीदने हेतु किसानों के बीच प्रचार-प्रसार करें। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में हल करें, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण हो तथा बिना उचित समाधान के शिकायतों को बंद नहीं किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय पर कार्यालय/स्कूल पहुंचे नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने टीएल की बैठक में दिये निर्देश टीकमगढ़ 31 मार्च कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि नये सत्र से सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी प्राथमिकता से समय पर कार्यालय/स्कूल पहुंचे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कल से स्कूल शिक्षा विभाग का नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। अतः संबंधित अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का उत्सावर्धन करें। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान सभी जिलाधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों के अनुसार नवाचार करते हुये कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत विभागवार कार्य योजना बनाकर समयसीमा में कार्यों का क्रियान्वयन किया जाये। उर्वरक वितरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही ई-विकास प्रणाली एक अप्रैल से पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी किसानों का पंजीयन अप्रैल माह में ही पूर्ण करायें। नई प्रणाली को भली-भांति समझें एवं इसके सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे किसानों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही कृषक स्वयं भी एमपी ऑनलाईन के माध्यम से 15 रूपये की राशि देकर ई-विकास
पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार शिविरों का आयोजन कर सभी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारिओं से आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से अपने विभाग के सभी कर्मचारियों सहित विभागीय कार्य के अनुरूप कोर्स की ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। अतः सभी राजस्व एवं कृषि अधिकारी इसको लेकर सजग रहें, नरवाई जलाने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रकरण प्रस्तुत करें, जिस पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि ई कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर को जे-फार्म पोर्टल के माध्यम से खरीदने हेतु किसानों के बीच प्रचार-प्रसार करें। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में हल करें, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण हो तथा बिना उचित समाधान के शिकायतों को बंद नहीं किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- 👉 धारा 352 के तहत मारपीट और धमकी का मामला सामने आया टीकमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामककार्वाहा में एक मामला सामने आया है। बंदूअहिरवार (उम्र 65 वर्ष), पिता हनुआ अहिरवार के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। 👉 आरोप है कि सुरेश वाल्मीकि के द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 📌 इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की एनसीआर धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 👉 घटना के समय आसपास के लोग भी मौजूद रहे, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ⚖️ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 🛑 अपडेट के लिए बने रहें – मध्य प्रदेश एक्सप्रेस लाइव Vivek Shrotriya Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Sanju Choudhary1
- Post by Jamil khan1
- Post by Rajendra kushwaha jee1
- *तेज आंधी और ओलों से बमनौरा में हाहाकार, यातायात पूरी तरह ठप* *बमनौरा में 2 घंटे का तूफानी कहर, हर तरफ तबाही का मंजर* मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की घुवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बमनौरा में मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 2 घंटे तक चली तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और पौधे जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आसमान से लगभग 100 ग्राम वजन के बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिसने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया। खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हल्की-हल्की बारिश ने मौसम को और ज्यादा खतरनाक बना दिया। अचानक बदले इस मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। प्रशासन से राहत और नुकसान के आंकलन की उम्मीद की जा रही है।1
- महरौनी, ललितपुर महरौनी तहसील के ग्राम छायन में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से आए करीब 21 आरोपियों ने गांव में धावा बोल दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- श्री बजनी बाबा धाम खडोवरा माता के विसर्जन #viralvideo #videochallenge @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- टीकमगढ़ में ग्राम पहाड़ी तिलवारन में बंशकार समाज, अहिरवार समाज, वाल्मीकि समाज के बाल नहीं काटे जाने एवं दलित बस्तियों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भीम सेना ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को ज्ञापन सौंपा…1