Shuru
Apke Nagar Ki App…
J&K Assembly में जोरदार हंगामा, BJP विधायक विक्रम रंधावा को मार्शलों ने बाहर निकाला 🚨 J&K Assembly में जोरदार हंगामा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बीजेपी विधायक विक्रम रंधावा को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया। घटना के दौरान विधानसभा में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। विधायक को मार्शलों द्वारा बाहर ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। घटना को लेकर सदन की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली। #JKAssembly #JammuKashmir #VikramRandhawa #BJP #Assembly #BreakingNews #JANPADNEWS24UP
Naveen Goswami
J&K Assembly में जोरदार हंगामा, BJP विधायक विक्रम रंधावा को मार्शलों ने बाहर निकाला 🚨 J&K Assembly में जोरदार हंगामा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बीजेपी विधायक विक्रम रंधावा को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया। घटना के दौरान विधानसभा में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। विधायक को मार्शलों द्वारा बाहर ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। घटना को लेकर सदन की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली। #JKAssembly #JammuKashmir #VikramRandhawa #BJP #Assembly #BreakingNews #JANPADNEWS24UP
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारिश के बीच Fortuner पलटी, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 लोग फंसे 🌧️ बारिश के बीच Fortuner पलटी, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 लोग फंसे कन्नौज में बारिश के दौरान एक Fortuner गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 लोगों के फंसे होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। सभी को वाहन से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 📍 कन्नौज, उत्तर प्रदेश JANPAD NEWS 24 UP सच की आवाज़, जनता के साथ #Kannauj #KannaujNews #BreakingNews #RoadAccident #Fortuner #बारिश #कन्नौज #जनपदन्यूज़24यूपी1
- बारिश और तेज हवा से धान-बाजरे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता। उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश बारिश और तेज हवा से धान-बाजरे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता। उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। कई स्थानों पर फसल के पौधे खेतों में गिर गए हैं, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। धान की तैयार होती फसल पर बारिश और तेज हवा का असर पड़ने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सताने लगी है। वहीं बाजरे की फसल भी तेज हवा के कारण प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की देखभाल और कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में लगातार बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बारिश के चलते किसानों की निगाह अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है।1
- थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । बदायूँ न्यूज थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25.09.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त पप्पू राणा उर्फ खबरीलाल पुत्र यादराम नि0 नगर पंचायत दहगवाँ थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ के मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ दहगवाँ बागवाला रोड पर जाहिद अली के प्लाट मे बनी झोपडी के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 270/2026 धारा 3/25 (1- B)(a) A. ACT पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।1
- भारी बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान जिला संवाददाता बदायूँ जितेन्द्र कुमार यादव हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रम्पुरा खुर्द, मझरा सुन्दरपुर, तहसील दातागंज, जनपद बदायूं में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते रामसेवक पाठक का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग मकान के अंदर नहीं थे, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। परिवार के बच्चों सहित सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और सामान की सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का जायजा लेकर �आर्थिक सहायता एवं आवासीय मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।3
- पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। आजादी के 80 वर्ष बाद भी नहीं मिला आवास, बारिश ने छीना सिर से छत का सहारा उसावां। आजादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी जरूरतमंद परिवार को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका। लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते जनपद बदायूं के विकासखंड उसावां की ग्राम पंचायत उसावां देहात के माजरा रसूलपुर में एक करीब 70 वर्ष पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रसूलपुर निवासी रामशिला पत्नी मुनीष ने बताया कि उनका कच्चा मकान कई वर्षों पुराना था और उनकी दादी-परदादी के समय से बना हुआ था। मकान लंबे समय से जगह-जगह से टपक रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने कई बार सरकारी आवास के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका। रामशिला के अनुसार वह अपने पांच बच्चों के साथ इसी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। वहीं पूरे मकान में बारिश का पानी भर गया है। जिस स्थान पर खाना बनाया जाता है, वहां भी पानी घुस गया है। पीड़िता ने बताया कि घर में रखा अनाज, खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामान भी पानी से भीग रहा है। पूरे घर में कहीं बैठने तक की जगह नहीं बची है। मकान की हालत इतनी जर्जर है कि बारिश के बीच उसके और हिस्से के गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जर्जर मकान की स्थिति का निरीक्षण कर आवास एवं तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर का है।2
- बिल्सी में हाईवे पर गिरा पुराना पेड़, लगा लंबा जाम..... 🚨 बड़ी अपडेट | बिल्सी बदायूं के बिल्सी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रंजना हॉस्पिटल तिराहा, कछला मार्ग पर भारी बारिश के चलते कई वर्षों पुराना लिप्टिस का पेड़ अचानक हाईवे मार्ग पर गिर गया। पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की जा रही है।1
- बिल्सी में हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, लगा लंबा जाम कछला मार्ग। बदायूं के बिल्सी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रंजना हॉस्पिटल तिराहा और कछला मार्ग पर भारी बारिश के बीच कई वर्षों पुराना लिप्टिस का एक विशाल पेड़ अचानक हाईवे मार्ग पर गिर गया। पेड़ गिरते ही हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराने की कार्रवाई शुरू की गई। भारी बारिश के बीच सड़क किनारे जर्जर और पुराने पेड़ों के गिरने की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल पेड़ हटाने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।1
- उसावां पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध उसावां पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम सेहा, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त को ग्राम सिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना उसावां में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बदायूं भेज दिया गया।1
- गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंजा कछला गंगा घाट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन| उझानी (बदायूॅं) / श्री गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विराजमान भगवान श्री गणेश की श्रद्धालु भक्तों ने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। श्रद्धालु श्री गणेश की प्रतिमाओं को लेकर कछला गंगा तट पहुंचे। यहां गंगा मैया की पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का गंगा में विसर्जन किया। यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और प्रथम पूज्यनीय देवता हैं। श्री गणेश उत्सव हमें श्रद्धा के साथ पर्यावरण, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। भगवान श्री गणेश के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प निरंतर बना रहना चाहिए। नगर के मुहल्ला नझियाई से श्री गणेश विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। वातावरण गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति में झूमते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणपति की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई। कछला गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया। इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, रिंकू शर्मा, ट्विंकल, मोहित, धर्मेंद्र शर्मा, अजीत, हृदेश, सोना तिवारी, सोनू, गुड्डू, श्रद्धा, सृष्टि, अनिल, वीरेंद्र, जूही, रमन, संतोष आदि मौजूद रहे।1