logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेजस्वी के आरोपों पर ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का पलटवार, कहा- अभियान को बदनाम करने की कोशिश, आरोप निराधार और तथ्यहीन।। बेतिया । सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा संगठन और इसके मुख्य संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को लेकर लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। बेतिया में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार, तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपना पक्ष रखा। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार पूरी तरह गैर-राजनीतिक सामाजिक अभियान है। इसका उद्देश्य बिहार की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ना है। वक्ताओं के अनुसार, किसी सामाजिक कार्यक्रम में किसी जनप्रतिनिधि की मौजूदगी या उनके साथ सार्वजनिक रूप से खिंचवाई गई तस्वीर को आधार बनाकर व्यक्तिगत संबंध, संरक्षण अथवा आर्थिक सहयोग जैसे आरोप लगाना उचित नहीं है। प्रेस वार्ता में विकास वैभव पर की जा रही टीका-टिप्पणी पर भी वक्ताओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ आरोप लगाने से पहले तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना चाहिए। केवल तस्वीरों अथवा सार्वजनिक मुलाकातों के आधार पर निष्कर्ष निकालना सार्वजनिक विमर्श की गरिमा के विपरीत है।संगठन ने सभी राजनीतिक दलों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से अपील की कि सामाजिक अभियानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाए। बिना प्रमाण किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले बयान देने से भी बचना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन ने अपने गैर-राजनीतिक स्वरूप को दोहराते हुए सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की बात कहा

16 hrs ago
user_Akash Kumar
Akash Kumar
TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ आइए, वीर शहीदों के बलिदान को नमन करें और एकता, भाईचारे एवं विकास के संकल्प के साथ मजबूत भारत का निर्माण करें। श्री प्रमोद कुमार पटेल जिला अध्यक्ष — जनता दल यूनाइटेड, गोपालगंज जय हिंद! वंदे मातरम्!
    1
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
आइए, वीर शहीदों के बलिदान को नमन करें और एकता, भाईचारे एवं विकास के संकल्प के साथ मजबूत भारत का निर्माण करें। 

श्री प्रमोद कुमार पटेल
जिला अध्यक्ष — जनता दल यूनाइटेड, गोपालगंज

जय हिंद! वंदे मातरम्!
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    गोपालगंज, बिहार•
    8 hrs ago
  • अगर परिवहन विभाग के गाड़ी में कोई अधिकारी नहीं तो ट्रक को गाड़ी क्यों पकड़ रही थी,, कही परिवहन विभाग के आड़ में कोई और खेल तो नहीं,,, अगर विभाग संलिप्त नहीं तो विभाग की गाड़ी बिना पदाधिकारी के गाड़ी रोड पर क्यों,, जिला प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे 👉
    1
    अगर परिवहन विभाग के गाड़ी में कोई अधिकारी नहीं तो ट्रक को गाड़ी क्यों पकड़ रही थी,,
कही परिवहन विभाग के आड़ में कोई और खेल तो नहीं,,, अगर विभाग संलिप्त नहीं तो विभाग की गाड़ी बिना पदाधिकारी के गाड़ी रोड पर क्यों,, जिला प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे 👉
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local News Reporter गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोजपा का दिल्ली में हुआ बैठक,, सभी जगह लोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी,,
    1
    राष्ट्रीय लोजपा का दिल्ली में हुआ बैठक,,
सभी जगह लोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Political party office गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    17 hrs ago
  • पटना में अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार में फिल्म निर्माण और शूटिंग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि वे बिहार में फिल्म शूट करना चाहते हैं और राज्य की खूबसूरत लोकेशन को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने की इच्छा रखते हैं। सुनील शेट्टी ने बिहार की प्रतिभाओं और यहां की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिहार में बड़े स्तर पर फिल्मों की शूटिंग होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात को फिल्म जगत और बिहार के बीच नए सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    पटना में अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार में फिल्म निर्माण और शूटिंग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि वे बिहार में फिल्म शूट करना चाहते हैं और राज्य की खूबसूरत लोकेशन को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने की इच्छा रखते हैं। सुनील शेट्टी ने बिहार की प्रतिभाओं और यहां की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिहार में बड़े स्तर पर फिल्मों की शूटिंग होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात को फिल्म जगत और बिहार के बीच नए सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया- इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
    1
    पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया-
इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुगौली पुलिस ने छापेमारी कर 75 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
    1
    सुगौली पुलिस ने छापेमारी कर 75 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.