logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झोला छाप डॉक्टर को मिला WHO का प्रशंसा पत्र, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन- कौशांबी जनपद मनोरी कस्बे के रहने वाले एक चिकित्सक ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यू एचओ who को लेकर गंभीर आरोप लगाए। चिकित्सा का आरोफ है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े लोग मेरी हत्या करवा सकते हैं। डॉ एके मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहां की मैं मनोरी में प्रैक्टिस करता हूं और अब तक 1000 से ज्यादा पोलियो के रोगियों को ठीक कर चुका हूं। इसी सबको देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मुझे सम्मान पत्र दिया इसके बाद मेरे ऊपर कौशांबी के स्वास्थ्य विभाग ने उत्पीड़न की कार्रवाई शुरू कर दी और मुझे जेल तक भेज दिया और बाद में अपने बचाव में वह सब कुछ किया जो उसे करना चाहिए था। डॉ एके मिश्रा का कहना था कि समय आने पर मैं डब्लूएचओ के काले कारनामों की पोल खोलने का काम करूंगा। उनका कहना था कि उक संगठन का एक-एक काला चिट्ठा वह जानते हैं कैसे ओ फर्जी रिपोर्ट बनाकर भारत सरकार को चूना लगा रहा है। उनका आरोप था कि उक्त संगठन फर्जी रिपोर्ट के सहारे भारत सरकार और अपने ही संगठन को धोखा देने का काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी से डब्लूएचओ को फंडिंग रोकने के लिए हाथ जोड़कर अपील की। डॉ मिश्रा का कहना था कि वह 65 साल के हो चुके हैं और बहुत कुछ भूल भी रहे हैं जैसे-जैसे उन्हें ओ कारनामे याद आते रहेंगे वह मीडिया को लगातार इसकी जानकारी देते रहेंगे।

2 hrs ago
user_AT Samachar
AT Samachar
Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

झोला छाप डॉक्टर को मिला WHO का प्रशंसा पत्र, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन- कौशांबी जनपद मनोरी कस्बे के रहने वाले एक चिकित्सक ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यू एचओ who को लेकर गंभीर आरोप लगाए। चिकित्सा का आरोफ है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े लोग मेरी हत्या करवा सकते हैं। डॉ एके मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहां की मैं मनोरी में प्रैक्टिस करता हूं और अब तक 1000 से ज्यादा पोलियो के रोगियों को ठीक कर चुका हूं। इसी सबको देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मुझे सम्मान पत्र दिया इसके बाद मेरे ऊपर कौशांबी के स्वास्थ्य विभाग ने उत्पीड़न की कार्रवाई शुरू कर दी और मुझे जेल तक भेज दिया और बाद में अपने बचाव में वह सब कुछ किया जो उसे करना चाहिए था। डॉ एके मिश्रा का कहना था कि समय आने पर मैं डब्लूएचओ के काले कारनामों की पोल खोलने का काम करूंगा। उनका कहना था कि उक संगठन का एक-एक काला चिट्ठा वह जानते हैं कैसे ओ फर्जी रिपोर्ट बनाकर भारत सरकार को चूना लगा रहा है। उनका आरोप था कि उक्त संगठन फर्जी रिपोर्ट के सहारे भारत सरकार और अपने ही संगठन को धोखा देने का काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी से डब्लूएचओ को फंडिंग रोकने के लिए हाथ जोड़कर अपील की। डॉ मिश्रा का कहना था कि वह 65 साल के हो चुके हैं और बहुत कुछ भूल भी रहे हैं जैसे-जैसे उन्हें ओ कारनामे याद आते रहेंगे वह मीडिया को लगातार इसकी जानकारी देते रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ पुलिस ने कट्टा बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश,, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
    1
    मेरठ पुलिस ने कट्टा बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश,, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
    user_Ghatnaein News
    Ghatnaein News
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने बांटा शरबत प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजापुर तिरहे पास मंडल उपाध्यक्ष अमित शरण द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमे वरुण केसरवानी,अंश शरण,अमन केसरवानी,अखिलेश भट्ट,ऋषभ केसरवानी,सौरभ कुमार,अभिषेक दास,अर्पित गुप्ता,अंकित चौरसिया,आदि लोग उपस्थित रहे !
    1
    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने बांटा शरबत
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजापुर तिरहे पास मंडल उपाध्यक्ष अमित शरण द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमे वरुण केसरवानी,अंश शरण,अमन केसरवानी,अखिलेश भट्ट,ऋषभ केसरवानी,सौरभ कुमार,अभिषेक दास,अर्पित गुप्ता,अंकित चौरसिया,आदि लोग उपस्थित रहे !
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • पन्द्रह दिन पूर्व अपह्वत किशोरी का सडी गली लाश मऊआइमा से बरामद। सराय इनायत और मऊआइमा पुलिस ने संयुक्त रूप से शव बरामद किया । हरखपुर। गुरूवार को मऊआइमा और सराय इनायत की पुलिस फोरेंसिक टीम ने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध युवक की निशानदेही पर पन्द्रह दिन पूर्व अपहृत की गई किशोरी कि सडी गली लाश नहर के झाड से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनीपुर निवसनीय एक 17 वर्षीय किशोरी 20 अप्रैल सुबह घर से लाखों रूपया का आभूषण और नकदी लेकर एक महिला की साज़िश से एक युवक के साथ भाग गई थी। 21 अप्रैल को गायब किशोरी की माता ने सराय इनायत थाना में बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी असमित कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा तथा किशोरी को बहला फुसलाकर का भगाने में सहयोग करने वाली महिला रिया पटेल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया था। गायब किशोरी की माता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि कहीं उसकी बेटी से लाखों रूपया का जेवरात छीन कर अपहरणकर्ता हत्या कर सकते हैं। बताया गया है कि सराय इनायत पुलिस फोरेंसिक टीम ने गुरुवार सुबह एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर मऊआइमा थाना लायी। जहां मऊआइमा पुलिस के सहयोग से ग्राम हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर की झाडी से संदिग्ध युवक की निशानदेही पर किशोरी की सडी गली लाश बरामद कर ली। इस संबंध में एसीपी थरवई अरूण पाराशर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा राम मूर्ति यादव ने बताया कि शव गल चुकी थी।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सराय इनायत जाएगी। चूंकि सारा मामला सराय इनायत क्षेत्र का है।
    3
    पन्द्रह दिन पूर्व अपह्वत किशोरी का सडी गली लाश मऊआइमा से बरामद।

सराय इनायत और मऊआइमा पुलिस ने संयुक्त रूप से शव बरामद किया ।
हरखपुर। गुरूवार को मऊआइमा और सराय इनायत की पुलिस  फोरेंसिक टीम ने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध युवक की निशानदेही  पर पन्द्रह दिन पूर्व अपहृत की गई किशोरी कि सडी गली लाश नहर के झाड से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनीपुर निवसनीय एक 17 वर्षीय किशोरी 20 अप्रैल सुबह घर से लाखों रूपया का आभूषण और नकदी लेकर एक महिला की साज़िश से एक युवक के साथ भाग गई थी।  21 अप्रैल को गायब किशोरी की माता ने सराय इनायत थाना में बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी असमित कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा तथा किशोरी को बहला फुसलाकर का भगाने में सहयोग करने वाली महिला रिया पटेल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया था। गायब किशोरी की माता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि कहीं उसकी बेटी से लाखों रूपया का जेवरात छीन कर अपहरणकर्ता हत्या कर सकते हैं। बताया गया है कि सराय इनायत पुलिस फोरेंसिक टीम ने गुरुवार सुबह एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर मऊआइमा थाना लायी। जहां मऊआइमा पुलिस के सहयोग से ग्राम हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर की झाडी से  संदिग्ध युवक की निशानदेही पर किशोरी की सडी गली लाश बरामद कर ली।
इस संबंध में एसीपी थरवई अरूण पाराशर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जबकि प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा  राम मूर्ति यादव ने बताया कि  शव गल चुकी थी।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सराय इनायत जाएगी। चूंकि सारा मामला सराय इनायत क्षेत्र का है।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के शोक सभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे उपस्थित उन्होंने पूरण चंद्र जोशी के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किए पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के शोक सभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे उपस्थित उन्होंने पूरण चंद्र जोशी के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किए
    2
    पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के शोक सभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक  रहे उपस्थित उन्होंने पूरण चंद्र जोशी के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किए
पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के शोक सभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक  रहे उपस्थित उन्होंने पूरण चंद्र जोशी के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किए
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 💔 _प्रयागराज में प्यार का खौफनाक अंत_ 20 अप्रैल से लापता सराय इनायत की नाबालिग का शव मऊआइमा में शारदा नहर किनारे मिला। बहरिया के 23 साल के प्रेमी ने कबूला जुर्म। हत्या कर झाड़ियों में फेंका था शव। आरोपी गिरफ्तार। सराय इनायत थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 अप्रैल को बहरिया थाना क्षेत्र का अश्मित वर्मा नामक युवक उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने पर उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि प्रेमिका की हत्या कर शव मऊआइमा थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। और शव को छिपाने के लिए ऊपर से झाड़ियां डाल दी है प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
    1
    💔 _प्रयागराज में प्यार का खौफनाक अंत_  
20 अप्रैल से लापता सराय इनायत की नाबालिग का शव मऊआइमा में शारदा नहर किनारे मिला। बहरिया के 23 साल के प्रेमी ने कबूला जुर्म। हत्या कर झाड़ियों में फेंका था शव। आरोपी गिरफ्तार।
सराय इनायत थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 अप्रैल को बहरिया थाना क्षेत्र का अश्मित वर्मा नामक  युवक उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने पर उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि प्रेमिका की हत्या कर शव मऊआइमा थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। और शव को छिपाने के लिए ऊपर से झाड़ियां डाल दी है प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डब्ल्यूएचओ की ऊपर एक चिकित्सक ने लगाए गंभीर आरोप, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन _ मिश्रा डब्ल्यूएचओ की ऊपर एक चिकित्सक ने लगाए गंभीर आरोप, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन _ मिश्रा
    1
    डब्ल्यूएचओ की ऊपर एक चिकित्सक ने लगाए गंभीर आरोप, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन _ मिश्रा
डब्ल्यूएचओ की ऊपर एक चिकित्सक ने लगाए गंभीर आरोप, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन _ मिश्रा
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना मंझनपुर अंतर्गत भैंस चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह की वीडियो बाइट।
    1
    थाना मंझनपुर अंतर्गत भैंस चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह की वीडियो बाइट।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोराव के पिपराव गांव में दर्दनाक हादसा: अर्टिगा की टक्कर से तीन महीने की गाभिन भैंस की मौत, चालक फरार। कोराव थाना अंतर्गत पिपराव गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपराव गांव निवासी जंग बहादुर पटेल की भैंस गांव के पास सड़क किनारे मौजूद थी। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज गति से आ रही एक अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे भैंस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंस सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भैंस तीन महीने की गाभिन थी, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक तेजी से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भैंस मालिक जंग बहादुर पटेल ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई तथा फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में पशुओं और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर फरार अर्टिगा वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
    4
    कोराव के पिपराव गांव में दर्दनाक हादसा: अर्टिगा की टक्कर से तीन महीने की गाभिन भैंस की मौत, चालक फरार।
कोराव थाना अंतर्गत पिपराव गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपराव गांव निवासी जंग बहादुर पटेल की भैंस गांव के पास सड़क किनारे मौजूद थी। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज गति से आ रही एक अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे भैंस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंस सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भैंस तीन महीने की गाभिन थी, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना होते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक तेजी से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
भैंस मालिक जंग बहादुर पटेल ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई तथा फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में पशुओं और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर फरार अर्टिगा वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनता दरबार मे सुनवाई के दौरान गरीब व्यक्ति को मिला आवास और शौचालय प्रयागराज: जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान एक गरीब व्यक्ति आया उस पीड़ित की शिकायत को सुनने के बाद तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी ने आवास और शौचालय उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी को आदेश दिए।
    1
    जनता दरबार मे सुनवाई के दौरान गरीब व्यक्ति को मिला आवास और शौचालय
प्रयागराज: जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान एक गरीब व्यक्ति आया उस पीड़ित की शिकायत को सुनने के बाद तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी ने आवास और शौचालय उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी को आदेश दिए।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.