केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्री रामकृष्ण पाराशर जी के भाई के निधन के बाद उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की लोकेशन पिछोर संवाददाता सचिन राज भट्ट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर जी के भाई के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे एंकर-अपने एक दिवसीय दौरे पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार श्री रामकृष्ण पाराशर जी के घर पहुंचे और उनके भाई की तस्वीर पर पुष्प हार पहनाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर जो की सिंधिया महाराज के खास जाने जाते हैं लगभग 1 महीने पहले श्री रामकृष्ण पाराशर जी के छोटे भाई स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जी का निधन हो गया था जिस पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री रामकृष्ण पाराशर जी के घर पहुंचे और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा के तमाम पदाधिकारी साथ रहे सचिन राज भट्ट की रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्री रामकृष्ण पाराशर जी के भाई के निधन के बाद उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की लोकेशन पिछोर संवाददाता सचिन राज भट्ट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर जी के भाई के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे एंकर-अपने एक दिवसीय दौरे पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार श्री रामकृष्ण पाराशर जी के घर पहुंचे और उनके भाई की तस्वीर पर पुष्प हार पहनाया और श्रद्धांजलि अर्पित
की। आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर जो की सिंधिया महाराज के खास जाने जाते हैं लगभग 1 महीने पहले श्री रामकृष्ण पाराशर जी के छोटे भाई स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जी का निधन हो गया था जिस पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री रामकृष्ण पाराशर जी के घर पहुंचे और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा के तमाम पदाधिकारी साथ रहे सचिन राज भट्ट की रिपोर्ट
- दहेज की कुरीति दूर करने के लिए आदर्श प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन करैरा में संपन्न। छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। करैरा:- नगर मे सामाजिक संगठन और समाज में हो रहे विवाह समारोह की फिजूल खर्ची को रोकने के लिए क्षेत्रीय प्रजापति समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास समिति करैरा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रजापति समाज के द्वारा आदर्श प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री पार्थेश्वर महादेव एवं काशी भगत बाबा का स्थान प्रजापति मंदिर, वार्ड नंबर 12 अनाज मण्डी करैरा मे मंदिर परिसर में आयोजित किया गया । सम्मेलन मे चार जोडे का विवाह हुआ । आकाश-उपासना, रणजीत-काजल, विक्रम- प्रियंका, शिवाकांत-रुकमणी का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ । सम्मेलन मे राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुंभकार,राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के संभागीय अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति ,शिवपुरी जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद प्रजापति और जगराम प्रजापति (सरपंच नरौआ), पुन्नाराम प्रजापति (सरपंच कडौरालोधी),सभी सम्माननीय अतिथियों महानुभावों,की मौजूदगी में विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।सम्मेलन समिति अध्यक्ष किशन प्रजापति, सहयोगी उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, मिडिया प्रभारी विनोद कुमार प्रजापति , रामसेवक प्रजापति आदि की उपस्थित में समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समाज जन मिलकर समाज में होने वाले फिजूल खर्ची को रोकते हुए कदम आगे बढ़ाएं और इस विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका इसी तरह निभाते रहे और सभी का आभार व्यक्त किया गया।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | धमाकेदार खुलासा 🚨 करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर का वीयर तालाब बना मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट करैरा के लालपुर गांव से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां वीयर तालाब में खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है। अवैध तरीके से करंट और विस्फोटकों का इस्तेमाल कर हजारों मछलियों को बेरहमी से मारा जा रहा है। यह खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधि अब सिर्फ मछलियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे गांव के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। तालाब का पानी जहरीला हो गया है, चारों ओर सड़ांध और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक— स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है। सबसे बड़ा खतरा—करंट का जाल! मछलियों को मारने के लिए पानी में करंट छोड़ा जा रहा है। जरा सी चूक किसी इंसान, पशु या पक्षी की जान ले सकती है। यानी यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को दावत देने जैसा है। पर्यावरण पर बड़ा हमला विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के अवैध तरीकों से न सिर्फ जलजीव खत्म होते हैं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम बर्बाद हो सकता है। आने वाले समय में इसका सीधा असर इंसानी जीवन पर भी पड़ेगा। गांव का सवाल—कब जागेगा प्रशासन? ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है—अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भयावह हो सकते हैं। 👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी लेंगे एक्शन? 👉 या यूं ही चलता रहेगा मौत का ये खेल? बनी रहिए रिपोर्टर हेमंत भार्गव] के साथ—हर बड़ी छोटी खबर, सबसे पहले!4
- थाना मायापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा मे अवैध शराब 20 पेटी कुल 180 लीटर मय एक स्कार्पियों गाड़ी कुल कीमती 11 लाख रुपये के परिवहन करते हुये बरामद कर आरोपी तालिम नट को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।1
- 50000 million views1
- नेता तो बहुत हैं, अच्छे भी बहुत मिल जाएंगे, पर जो सच में जनता के लिए खड़ा हो—वही असली नेता कहलाएगा1
- झांसी। सिपरी बाजार स्थित चौधरी बंगला में आम आदमी पार्टी (AAP) किसान प्रकोष्ठ का एक विशाल और जोशीला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रांत प्रभारी परवेज चौधरी के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो मौजूद रहे। सम्मेलन में बुंदेलखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम सरकार विरोधी नारों और जोश से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो किसानों के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है, जबकि बाकी दल केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कथित “ट्रेड डील” का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक दिए हैं और भारतीय बाजार को विदेशी किसानों के लिए खोल दिया है। यह सीधा-सीधा देश के अन्नदाता की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है, अशोक कमांडो ने आगे कहा कि देश का किसान आज खाद और बीज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होने को मजबूर है। “कई जगहों पर किसान लाइन में लगे-लगे दम तोड़ रहे हैं, कई बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। “हर कार्यकर्ता को गांव-गांव, गली-गली और घर-घर जाकर लोगों को सच्चाई बतानी होगी। यह लड़ाई अब केवल चुनाव की नहीं, बल्कि देश के किसानों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है,” प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर फौजी ने भी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान शासन जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है। “हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया। प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। “चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकारें खरीद-फरोख्त से गिराई जा रही हैं और विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत हैं। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुशासन और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए जमकर हमला बोला। इस दौरान पार्टी के प्रवक्ता संजीव निगम, राम गुप्ता, प्रशांत यादव, ब्रज प्रांत प्रभारी कैप्टन विजेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव सोनू फौजी, अर्पित यादव, युवा विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, जिलाध्यक्ष झांसी अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ अतुल आर्य, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मूल चंद्र अटल, बुद्ध सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया, सभासद आशीष रायकवार, भावजीत सरना, राजकुमार राव, अनूप ताम्रकार, सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रखर वाजपेई,जिलाध्यक्ष जालौन इने चौरसिया, गौरव चौधरी, साजिद निसार, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, चौधरी जुबिन, रिजवान अली, हजारीलाल राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, इंदिरा शर्मा, इमरान खान, महताब आलम, राजीव द्विवेदी, सोनू पीटर, वीरू वाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, हबीब मंसूरी, अब्दुल रहमान, हबीब सिद्दीकी, मजहर खान, तुलसीदास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन इरशाद खान ने तथा आभार चौधरी परवेज ने व्यक्त किया।4
- शीर्षक: करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर की नदी-नहर बनी मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा। करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट जनपद पंचायत करैरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लालपुर इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय और मानवीय संकट से जूझ रही है। गांव से होकर गुजरने वाली नदी-नहर में अवैध तरीके से करंट और विस्फोटक (ब्लास्ट) का उपयोग कर हजारों मछलियों का शिकार किया जा रहा है। इस अमानवीय और गैरकानूनी गतिविधि ने न सिर्फ जलजीवों के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है, बल्कि पूरे गांव के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को भी संकट में डाल दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी अब दूषित हो चुका है और आसपास के क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि मछलियों को मारने के लिए करंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तरीका बेहद खतरनाक है। यदि कोई व्यक्ति, पशु या पक्षी गलती से उस पानी के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान भी जा सकती है। यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को न्योता देने जैसा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है—अगर इसी तरह लापरवाही जारी रही तो आने वाले समय में जलजीव, पशु-पक्षी तेजी से विलुप्त हो जाएंगे। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा और इसका सीधा असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा। यह मुद्दा सिर्फ एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन कब जागता है और इस गंभीर समस्या पर सख्त कार्रवाई करता है। (रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता) ****हेमंत भार्गव*****1
- Jhansi mein hua 100 degree tapman 2500000 log Mare Gaye😭😭😭😭1
- Post by S News1