ढोल-नगाड़ों के बीच श्वेता त्यागी का भव्य स्वागत, PCS में 50वीं रैंक से बनीं डीएसपी” हापुड़ जनपद के ग्राम खडखड़ी में उस वक्त जश्न का माहौल बन गया, जब गांव की बेटी श्वेता त्यागी ने पीसीएस परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गांव में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से लदी श्वेता पर पुष्प वर्षा की गई और हर चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था। महेश त्यागी की पुत्री श्वेता त्यागी (BDS) की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। जैसे ही उनके चयन की खबर गांव पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए और बेटी की कामयाबी पर जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर एडिशनल एसपी विनीत भटनागर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, महिला ब्रिगेड अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला सचिव प्राची खुल्लर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्वेता को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के चौधरी निखिल त्यागी, सभासद रूद्राक्ष त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेश त्यागी, चेयरमैन राकेश त्यागी सहित अन्य लोगों ने भी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। श्वेता की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज खडखड़ी गांव में हर कोई गर्व से कह रहा है “हमारी बेटी अब अफसर बन गई!”

- UP: यह कोई पेशेवर अपराधी नहीं है लेकिन थाना देहली गेट अलीगढ़ पुलिस का व्यवहार देखो, दरोग़ा जी आए और दुकानदार का कॉलर पकड़ कर ऐसे खींच कर ले गए जैसे कोई 50000 का इनामी पकड़ा हो. Uttar Pradesh - Aligarh1
- दबंग महिलाओं ने घर में घुस कर करी तोड़फोड़ पूरा मामला थाना जरवल रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवरिया हसनापुर का है। * जरवल रोड पुलिस नहीं दर्ज किया अभी तक मुकदमा * तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं का वितरण 1, श्रीमती डीजल जहां उर्फ सलमा पत्नी उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 2, श्रीमती आशिया पुत्री मोहम्मद उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 3, श्रीमती शब्बो पत्नी अज्ञात, ग्राम सुलवारी, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी 4, अज्ञात, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- थाना हरगांव पुलिस चौकी झरेखापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनियार की युवति ने फोन करके युवक को।रामजीवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कैथाभारी पोस्ट हरगांव थाना हरगांव का मूल निवासी था जिसको गत दिनांक 30.3.2026 को समय लगभग 5:00 बजे अपने गांव नौनीयार के पश्चिम तालाब के किनारे बुलाया था। घर पर पीड़ित के परिजन का कहना है हमारे लड़के को मार के लटका दिया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है की जमीन में पैर लगे हुए हैं यह फांसी की घटना नहीं है इससे देखने में लग रहा है की मर्डर करके फिर पेड़ से लटका दिया गया है। पीड़ित का कहना यह है की मोबाइल की जांच हो जिससे स्पष्ट हो सके क्या प्रकरण था। किस कारण मृत्यु हुई है। पीड़ित ने इसी मामले को लेकर सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर लगाई न्याय की गुहार ऐसे में देखना है कि पुलिस विभाग क्या लेता है संज्ञान स्वतंत्रता एक्सप्रेस लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ कमल किशोर की खास खबर2
- लखीमपुर खीरी। जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में अवैध कच्ची शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बेखौफ होकर कच्ची शराब बनाते और उसकी पैकिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधौरी वन रेंज के लालबोझी जंगल का है, जहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जंगलों के अंदर धधक रही इन भट्ठियों पर न तो पुलिस का डर दिख रहा है और न ही आबकारी व वन विभाग की कार्रवाई का कोई असर। शराब माफिया खुलेआम बेधड़क इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इस पूरे मामले ने निघासन कोतवाली पुलिस, आबकारी विभाग और वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इन अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएंगे या फिर इसी तरह माफिया खुलेआम कानून को चुनौती देते रहेंगे।2
- लखीमपुर खीरी। दिनांक 29 मार्च 2026 को सायंकाल स्थानीय सुभाष पार्क में सुभाष सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष श्री अशोक ढल को नगर पालिका परिषद का नामित सभासद बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अमरनाथ मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री कुंमुदेश शंकर शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री अजय सिंह, संजीव बाथम, पिंटू रामकृष्ण, ओम प्रकाश शर्मा, घनश्याम, रमाशंकर मिश्रा, कमलेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा रामश चंद मिश्रा, शास्त्री नगर सभासद रावत जी, मनीष मेहरोत्रा, मधुर बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ हुआ।1
- देखिए क्या है 100 के नोट पर छपी हुई रानी के वाव के पीछे का रहस्य1
- प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ1