logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तरकाशी. मशहूर अभिनेत्री दीप्ती भट्टनागर भी हुईं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुरीद। हिन्दी व तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा दीप्ती भट्टनागर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पहुंचकर पुलिस-प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाओं की दिल खोलकर तारीफ की। वहीं उत्तरकाशी पुलिस द्वारा भी अभिनेत्री का स्वागत किया गया. उत्तरकाशी पुलिस ने कहा आपका यह सकारात्मक फीडबैक हमारे एक-एक जवान के लिए टॉनिक का काम करता है। आपके शब्दों ने बर्फीली हवाओं में भी हमारे जवानों का हौसला बुलन्द कर दिया। उत्तरकाशी पुलिस ‘सेवा, सुरक्षा और सम्मान’ के वादे पर इसी जोश के साथ डटी रहेगी।

2 hrs ago
user_Virendra singh negi
Virendra singh negi
डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
2 hrs ago

उत्तरकाशी. मशहूर अभिनेत्री दीप्ती भट्टनागर भी हुईं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुरीद। हिन्दी व तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा दीप्ती भट्टनागर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पहुंचकर पुलिस-प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाओं की दिल खोलकर तारीफ की। वहीं उत्तरकाशी पुलिस द्वारा भी अभिनेत्री का स्वागत किया गया. उत्तरकाशी पुलिस ने कहा आपका यह सकारात्मक फीडबैक हमारे एक-एक जवान के लिए टॉनिक का काम करता है। आपके शब्दों ने बर्फीली हवाओं में भी हमारे जवानों का हौसला बुलन्द कर दिया। उत्तरकाशी पुलिस ‘सेवा, सुरक्षा और सम्मान’ के वादे पर इसी जोश के साथ डटी रहेगी।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • महिला शक्ति वंदन बिल पारित ना होने पर बीजेपी हुई मुखर, महिला मोर्चा निकालेगी जनाक्रोश रैली
    1
    महिला शक्ति वंदन बिल पारित ना होने पर बीजेपी हुई मुखर, महिला मोर्चा निकालेगी जनाक्रोश रैली
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Rajkumar freelance reporter
    1
    Post by Rajkumar freelance reporter
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 06 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 23/04/2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हर
    1
    में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 06 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 23/04/2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हर
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • The Aman Times ✨ जय बद्री विशाल ✨ आज पावन अवसर पर भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने धाम में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। 🙏 हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योति के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 📍 चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही भक्तों में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
    1
    The Aman Times
✨ जय बद्री विशाल ✨
आज पावन अवसर पर भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने धाम में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की।
🙏 हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योति के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
📍 चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही भक्तों में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • *कोतवाली ज्वालापुर* *जमीनी विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का किया खुलासा* *कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने दिखाया अपनी कार्यकुशलता का जोहर* *कथित हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी निकले सुपारी किलर, दोनों गिरफ्तार* *मृतक की पत्नी ने करायी थी गुमशुदगी दर्ज, दो दिन बाद रानीपुर झाल में मिला था शव* *भाई ने मृतक को तोहफे में दी थी जमीन, नाराज दामाद ने दे दी जान से मारने की सुपारी* *हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद, फरार मामा-भांजे की तलाश में जुटी पुलिस* *पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी-* दिनांक 17/04/2026 को ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमसुदगी क्रमांक 17/26 पंजीकृत किया गया। *झाल पर मिली लाश-* गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। दिनांक 19.4.26 को गुमशुदा रवि चौहान उपरोक्त का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। *खुलासे के लिए कसरत-* मृतक को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है। *पूछताछ में खुले राज-* मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया । *जमीनी विवाद आया सामने-* अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी। *दोनों सुपारी कीलर गिरफ्तार-* पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/- बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। *मामा-भांजे की तलाश जारी-* मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *पकड़े गए आरोपी-* 1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष 2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष *आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास -* 1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर 2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम 3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर 4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर 5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली रानीपुर 6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद 7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद 8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस *पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह 2.व0उ0नि0 हर्ष अरोड़ा 3.उ0नि0 समीप पांडे 4.उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 5.उ0नि0 मनीष भंडारी 6.अपर उ0नि0राकेश सिंह 7.हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र 8.कांस्टेबल नवीन क्षेत्री 9.का0 संदीप *सीआईयू टीम-* 1. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट 2. कांस्टेबल वसीम
    1
    *कोतवाली ज्वालापुर*
*जमीनी विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का किया खुलासा*
*कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने दिखाया अपनी कार्यकुशलता का जोहर*
*कथित हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी निकले सुपारी किलर, दोनों गिरफ्तार*
*मृतक की पत्नी ने करायी थी गुमशुदगी दर्ज, दो दिन बाद रानीपुर झाल में मिला था शव*
*भाई ने मृतक को तोहफे में दी थी जमीन, नाराज दामाद ने दे दी जान से मारने की सुपारी*
*हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद, फरार मामा-भांजे की तलाश में जुटी पुलिस*
*पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी-*
दिनांक 17/04/2026 को ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमसुदगी क्रमांक 17/26 पंजीकृत किया गया।
*झाल पर मिली लाश-*
गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। दिनांक 19.4.26 को गुमशुदा रवि चौहान उपरोक्त का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है।
*खुलासे के लिए कसरत-*
मृतक को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है।
*पूछताछ में खुले राज-*
मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया ।   
*जमीनी विवाद आया सामने-*
अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी।
*दोनों सुपारी कीलर गिरफ्तार-*
पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/- बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।
*मामा-भांजे की तलाश जारी-*
मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
*पकड़े गए आरोपी-*
1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष 
2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष
*आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास -*
1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर
2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम 
3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर 
4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर 
5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट  कोतवाली रानीपुर 
6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद
7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद 
8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस
*पुलिस टीम-* 
1.प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह 
2.व0उ0नि0 हर्ष अरोड़ा 
3.उ0नि0 समीप पांडे
4.उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 
5.उ0नि0 मनीष भंडारी
6.अपर उ0नि0राकेश सिंह 
7.हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
8.कांस्टेबल नवीन क्षेत्री 
9.का0 संदीप
*सीआईयू टीम-* 
1. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट
2. कांस्टेबल वसीम
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by A Bharat News 10
    1
    Post by A Bharat News 10
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • गंगोत्री धाम मे जहां अत्यधिक मात्रा मे श्रद्धालू पहुंच रहे है. वहीं आस्था के नाम पर श्रद्धालू माँ गंगा को दूषित करते दिख रहे है. आपको बताते चले कि माँ गंगा के धाम गंगोत्री में जहां श्रधालु महिलाएं माँ गँगा में बड़ी संख्या में वस्त्र आदि प्रवाहित कर माँ गंगा को उसके ही उदगम में प्रदूषित करने का कार्य कर रहे हैं। आज गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक अपनी समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री की समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारी, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी , साधु संतों आदि ने गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया और 100 बोरे प्रवाहित वस्त्रों को एकत्रित किया। गंगोत्री धाम में आजकल एक दिन मे हजारों श्रधालु पहुंच रहे हैं.जिनमे से नब्बे फीसदी लोग माँ गंगा में पवित्र स्नान करते हैं. श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा को वस्त्र आदि भेंट करते हैं। आस्था को देखते हुए महिला तीर्थयात्रियों द्वारा बड़ी संख्या में माँ गंगा में श्रृंगार धोती, साड़ी , कंघी, शीशा व वस्त्र धोती साड़ी माँ गँगा में भेंट (प्रवाहित) की जा रही हैं. जो कि ये माँ गंगा के साथ - साथ उसमे रह रहे जीवो के लिए बहुत बड़ा खतरा है.श्रद्धालू ये वस्त्र आस्था के नाम पर जो ये वस्त्र गंगा मे प्रवाहित कर रहे है उसके जगह इन्हे किसी को दान देना बेहतर होता. गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कई श्रद्धालु पुराने कपड़े भी विसर्जित करते नज़र आये. गँगा विचार मंच उत्तराखंड पिछले 12 वर्षों से माँ गंगा के धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करता आ रहा है कि माँ गंगा में किसी भी तरह के वस्त्र, पूजा, श्रृंगार सामग्री न बहाएँ.इनसे माँ गंगा में प्रदूषण ही बढ़ता है। संगठन का कहना है माँ गंगा आपके द्वारा माँ गंगा की धारा में प्रवाहित किये वस्त्रों , पूजा व श्रृंगार सामग्री से खुश नहीं अपितु व्यथित ही होती हैं. इन वस्त्रों से माँ का श्रृंगार खूबसूरत होने के बजाय बदरंग ही होता है। श्रद्धालू द्वारा जो वस्तुएं, पूजा, श्रृंगार व वस्त्र धोती कुर्ता साड़ी भेंट करना चाहते हैं तो माँ गंगा के मुख्य मंदिर गंगोत्री मंदिर में ही चढाएं या फिर किसी जरूरत मंद लोगों को भेंट करें। गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों व लोगो से अपील की कि माँ गँगा में किसी भी तरह को पूजा श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र यानी साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें.गँगा विचार मंच ने गंगोत्री मन्दिर समिति से भी गुजारिश करते हुए कहा कि मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं से अपील कि श्रद्धालु वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेँट करें। गँगा विचार मंच व जिला गँगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष व इस वर्ष जनजागरण व जागरूकता के लिए गंगोत्री में इस तरह के बैनर लगाए गए. साथ ही वाल पेंटिंग की हैं जिसमे ये सूचना दी गईं कि माँ गंगा के प्रवाह में किसी भी तरह के वस्त्र आदि न प्रवाहित करें। गंगा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवाया है.गंगा विचार मंच ने पहल है की आने वाले समय में प्रधानमंत्री के मन की बात में इस विषय को जगह मिले. हमारी कोशिश अवस्य रंग लाएगी। Byte - लोकेंद्र सिंह बिष्ट,प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच। Byte - जयानंद सेमवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगोत्री।
    4
    गंगोत्री धाम मे जहां अत्यधिक मात्रा मे श्रद्धालू पहुंच रहे है. वहीं आस्था के नाम पर श्रद्धालू माँ गंगा को दूषित करते दिख रहे है. आपको बताते चले कि माँ गंगा के धाम गंगोत्री में जहां श्रधालु महिलाएं माँ गँगा में बड़ी संख्या में वस्त्र आदि प्रवाहित कर माँ गंगा को उसके ही उदगम में प्रदूषित करने का कार्य कर रहे हैं।
आज गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक अपनी  समस्त टीम, 
नगर पंचायत गंगोत्री की समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारी, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी , साधु संतों आदि ने गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया और 100 बोरे प्रवाहित वस्त्रों को एकत्रित किया।
गंगोत्री धाम में आजकल एक दिन मे हजारों श्रधालु पहुंच रहे हैं.जिनमे से नब्बे फीसदी लोग माँ गंगा में पवित्र स्नान करते हैं. श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा  को वस्त्र आदि भेंट करते हैं।
आस्था को देखते हुए महिला तीर्थयात्रियों द्वारा बड़ी संख्या में माँ गंगा में श्रृंगार धोती, साड़ी , कंघी, शीशा व वस्त्र धोती साड़ी माँ गँगा में भेंट (प्रवाहित) की जा रही हैं. जो कि ये माँ गंगा के साथ - साथ उसमे रह रहे जीवो के लिए बहुत बड़ा खतरा है.श्रद्धालू ये वस्त्र आस्था के नाम पर जो ये वस्त्र गंगा मे प्रवाहित कर रहे है उसके जगह इन्हे किसी को दान देना बेहतर होता.
गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कई श्रद्धालु पुराने कपड़े भी विसर्जित करते नज़र आये.
गँगा विचार मंच उत्तराखंड पिछले 12 वर्षों से माँ गंगा के धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करता आ रहा है कि माँ गंगा में किसी भी तरह  के वस्त्र, पूजा, श्रृंगार सामग्री न बहाएँ.इनसे माँ गंगा में प्रदूषण ही बढ़ता है।  
संगठन का कहना है माँ गंगा आपके द्वारा माँ गंगा की धारा  में प्रवाहित किये वस्त्रों , पूजा व श्रृंगार सामग्री से खुश नहीं अपितु व्यथित ही होती हैं. इन वस्त्रों से माँ का श्रृंगार खूबसूरत होने के बजाय बदरंग ही होता है। श्रद्धालू द्वारा जो वस्तुएं, पूजा, श्रृंगार व वस्त्र धोती कुर्ता साड़ी भेंट करना चाहते हैं तो माँ गंगा के मुख्य मंदिर गंगोत्री मंदिर में ही चढाएं या फिर किसी जरूरत मंद लोगों को भेंट करें। 
गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों व लोगो से अपील की कि माँ गँगा में किसी भी तरह को पूजा श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र यानी साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें.गँगा विचार मंच ने गंगोत्री मन्दिर समिति से भी गुजारिश करते हुए कहा कि मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं से अपील कि श्रद्धालु वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेँट करें।
गँगा विचार मंच व जिला गँगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष व इस वर्ष जनजागरण व जागरूकता के लिए गंगोत्री में इस तरह के बैनर लगाए गए. साथ ही वाल पेंटिंग की हैं जिसमे ये सूचना दी गईं कि माँ गंगा के प्रवाह में किसी भी तरह के वस्त्र आदि न प्रवाहित करें।
गंगा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवाया है.गंगा विचार मंच ने पहल है की आने वाले समय में प्रधानमंत्री  के मन की बात में इस विषय को जगह मिले. हमारी कोशिश अवस्य रंग लाएगी।
Byte - लोकेंद्र सिंह 
बिष्ट,प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच।
Byte - जयानंद सेमवाल,
अधिशासी अधिकारी 
नगर पंचायत गंगोत्री।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Rajkumar freelance reporter
    1
    Post by Rajkumar freelance reporter
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • 🚨 केदारनाथ में युवक की मौत की खबर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुखद घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केदारनाथ यात्रा के दौरान एक युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर राहत और बचाव से जुड़े लोग मौजूद हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। यह दृश्य काफी गंभीर और भावुक करने वाला है। बताया जा रहा है कि यह घटना यात्रा के दौरान हुई, हालांकि इसके पीछे की सटीक वजह और पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    🚨 केदारनाथ में युवक की मौत की खबर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुखद घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केदारनाथ यात्रा के दौरान एक युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर राहत और बचाव से जुड़े लोग मौजूद हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। यह दृश्य काफी गंभीर और भावुक करने वाला है।
बताया जा रहा है कि यह घटना यात्रा के दौरान हुई, हालांकि इसके पीछे की सटीक वजह और पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.