जगेता नजीब में विकास कार्य को गति, हाईवे संपर्क मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण सहारनपुर नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगेता नजीब में गांव को हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान अब्दुल मुत्तलिब की ओर से कराए जा रहे इस विकास कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सीसी सड़क बनने से संपर्क मार्ग की स्थिति में सुधार होगा। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए गांव से हाईवे तक आने-जाने का महत्वपूर्ण रास्ता है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम प्रधान अब्दुल मुत्तलिब ने कहा,अभी जितनी सड़क पास हुई है, उतने हिस्से में निर्माण कराया जा रहा है। गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेरा प्रयास है कि जल्द से जल्द बाकी सड़क भी पास हो जाए और पूरी सड़क बनकर तैयार हो सके। इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। रिपोर्ट कलीम अहमद रिपोर्ट कलीम अहमद
जगेता नजीब में विकास कार्य को गति, हाईवे संपर्क मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण सहारनपुर नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगेता नजीब में गांव को हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान अब्दुल मुत्तलिब की ओर से कराए जा रहे इस विकास कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सीसी सड़क बनने से संपर्क मार्ग की स्थिति में सुधार होगा। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए गांव से हाईवे तक आने-जाने का महत्वपूर्ण रास्ता है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम प्रधान अब्दुल मुत्तलिब ने कहा,अभी जितनी सड़क पास हुई है, उतने हिस्से में निर्माण कराया जा रहा है। गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेरा प्रयास है कि जल्द से जल्द बाकी सड़क भी पास हो जाए और पूरी सड़क बनकर तैयार हो सके। इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। रिपोर्ट कलीम अहमद रिपोर्ट कलीम अहमद
- सहारनपुर में "ऑपरेशन क्लीन" के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने की 42 वाहनों की नीलामी, 8.20 लाख से अधिक का राजस्व मिलेगा सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने लंबे समय से थाने में खड़े सीजशुदा व माल मुकदमाती कुल 42 वाहनों की पारदर्शी तरीके से नीलामी संपन्न कराई। इस नीलामी से सरकारी राजकोष में कुल 8,20,100 रुपये का राजस्व जमा कराया जाएगा। यह नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सुश्री सारिका चौधरी (IPS) के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर की पुलिस चौकी मानकमऊ प्रांगण परिसर में आयोजित की गई। 45 बोलीदाताओं के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा आरटीओ कार्यालय द्वारा इन 42 वाहनों की प्रारंभिक मूल्यांकन धनराशि 1,72,500 रुपये निर्धारित की गई थी। नीलामी में कुल 45 बोलीदाताओं ने भाग लिया और प्रतिस्पर्धी बोली लगाई। इसमें उच्चतम बोलीदाता नौशाद पुत्र कालू (निवासी मोहल्ला शेखजादगान, थाना नानौता, जनपद सहारनपुर) ने 6,95,000 रुपये की उच्चतम बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की। राजस्व का ब्योरा: उच्चतम बोली राशि: ₹6,95,000/- 18% जीएसटी: ₹1,25,100/- कुल प्राप्त राजस्व: ₹8,20,100/- नीलाम किए गए वाहनों का विवरण: चार पहिया वाहन: 03 तीन पहिया वाहन: 03 दो पहिया वाहन: 36 कुल वाहन: 42 नीलामी समिति/निरीक्षण टीम: नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया उप जिला मजिस्ट्रेट सदर श्री सुबोध कुमार, सीओ सिटी फर्स्ट सुश्री सारिका चौधरी (IPS), संभागीय परिवहन निरीक्षक श्री रोहित सिंह, थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार त्यागी और हेड मोहर्रिर सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई।1
- *हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेंटी द्वारा चंडीगढ़ मे आज कार्यक्रम किया गया आयोजित *1
- सहारनपुर में घर से चोरी करने वाले दो अरेस्ट, MCB और बिजली के सामान सहित चोरी का माल बरामद सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस शुक्रवार दोपहर तीन बजे खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 15 कन्सील्ड, चार MCB, वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात स्विच बोर्ड, दो बल्ब होल्डर और अलग-अलग साइज के बिजली के तार के बंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चकहरेटी निवासी टिंकू पुत्र रामदास ने 24 सितंबर को थाना जनकपुरी में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि अज्ञात चोर उसके मकान से छह स्विच बोर्ड, पांच MCB, 15 कन्सील्ड लाइट, पानी की टंकी का अलार्म और करीब चार बंडल तार चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास घेराबंदी की। यहां से अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र शिवकुमार और अजय पुत्र विनोद, दोनों निवासी चकहरेटी, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सफेद कन्सील्ड बरामद किए। इनमें 11 HALONIX और चार HAVELLS कंपनी के हैं। इसके अलावा तीन HAVELLS और एक HALONIX की MCB, CAMRON कंपनी का वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात काले स्विच बोर्ड और दो बल्ब होल्डर बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस को 1 MM और 1.5 MM के लाल, सफेद, काले और पीले रंग के बिजली के तांबे के तार के बंडल भी मिले। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। एसपीसिटी व्योम बिंदल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना जनकपुरी, कोतवाली देहात में मुकदमें दर्ज है। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें समय से कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- शामली: कैराना यमुना नदी में डूबे दो चचेरे भाई,एक को बचाया दूसरे की तलाश जारी।1
- भारत: किसान की फसल पर फिर मंडराया खतरा, देश भर में लगातार हो रही बारिश भारत: किसान की फसल पर फिर मंडराया खतरा, देश भर में लगातार हो रही बारिश1
- कुरुक्षेत्र में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए सेवा सेतु अभियान कैंप शुरू कुरुक्षेत्र नगर परिषद कार्यालय में सेवा सेतु अभियान कैंप का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने किया। उन्होंने कैंप का निरीक्षण कर योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।सुभाष सुधा ने कहा कि कैंप के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक दिया जा रहा है। साथ ही शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।1
- गंगोह पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद गंगोह (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वाहन चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। क्या था पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 17 अगस्त 2026 को बुढनपुर निवासी अमजद पुत्र लियाकत ने थाना गंगोह में लिखित तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 11 BK 7796) चोरी कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर लखनौती मार्ग से हुई गिरफ्तारी एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में शनिवार (26 सितंबर 2026) को पुलिस टीम चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बुढ्ढखेडा से लखनौती जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर अभियुक्त प्रशान्त शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा (निवासी मीर कोटला, थाना गंगोह) को धर दबोचा। मुकदमे में बढ़ी धारा, वैधानिक कार्रवाई जारी पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उप-निरीक्षक आजाद सिंह (थाना गंगोह) हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार (थाना गंगोह) कांस्टेबल सौरव कुमार (थाना गंगोह)1
- शामली: ऊन क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों मे दहशत का माहौल।1
- कुरुक्षेत्र में उधार पेट्रोल देने से मना करना पेट्रोल पंप के सेल्समैन और मालिक को भारी पड़ गया। दो युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और करीब 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कुरुक्षेत्र में उधार पेट्रोल देने से मना करना पेट्रोल पंप के सेल्समैन और मालिक को भारी पड़ गया। दो युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और करीब 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।1