मंदिर परिसर व आंगनवाड़ी के पास लगा ट्रांसफार्मर बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग नवरात्रि व शतचंडी यज्ञ के बड़े आयोजन से पहले सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, दुर्घटना की आशंका मोहगांव : विद्युत वितरण केंद्र गोपालगंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहगांव (सड़क) में मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। यहां माता मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों सहित ग्रामीणों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर के बिल्कुल नजदीक ट्रांसफार्मर स्थापित है तथा उसके ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यहां खेलते बच्चों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से नवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, जिससे स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ सहित नवरात्रि के दौरान भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग को लिखित शिकायत देकर ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया तो भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मंदिर परिसर व आंगनवाड़ी के पास लगा ट्रांसफार्मर बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग नवरात्रि व शतचंडी यज्ञ के बड़े आयोजन से पहले सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, दुर्घटना की आशंका मोहगांव : विद्युत वितरण केंद्र गोपालगंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहगांव (सड़क) में मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। यहां माता मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों सहित ग्रामीणों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर के बिल्कुल नजदीक ट्रांसफार्मर स्थापित है तथा उसके ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यहां खेलते बच्चों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा
को लेकर खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से नवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, जिससे स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ सहित नवरात्रि के दौरान भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग को लिखित शिकायत देकर ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया तो भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
- *राजस्व विभाग ने फर्जी तरीका से भूदानधारी को बना दिया भूमि स्वामी* *पटवारी तहसीलदार ने फर्जी वसीयत तैयार कर बना दिया भूमि स्वामी* *भूमि दान की भूमि को भूमि स्वामी बनाकर फर्जी तरीका से कर दी गई बिक्री* तहसील कुरई के राजस्व निरीक्षक मंडल सुकतरा अंतर्गत हल्का सागर की ग्राम सिमरिया खसरा नंबर 260 रकबा नंबर 185 सेक्टर भूमि राजस्व रिकॉर्ड में भूमि विक्रेता गण विनोद,आकाश, अनीता पुत्र अजमेर के नाम से दर्ज है। पूर्व में भूदान धारी गंगाराम जमुना गंगा बाई पुत्र पुत्र का नाम दर्ज था इसमें से गंगाराम एवं जमुना बाई की संतान थी जो जिनकी मृत्यु हो चुकी है एवं खातेदार गंगाबाई की इकलौती संतान आवेदन करता दशमी ऊइके आत्मज विष्णु गोंड जो वर्तमान में जीवित संतान है भूमि विक्रेता करने अपना नाम भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में गोपनीय एवं फर्जी तरीका से नाम दर्ज करवा कर सभी एक राय होकर भूमि को श्वेता सरयम पति ना मालूम निवासी सर्राहिरी तहसील खुरई वालों को जिला उप पंजीयन कार्यालय में जाकर बैनामा रजिस्ट्री के माध्यम से तीन 11.2025 को कर दिए गया है रजिस्ट्री क्रमांक एमपी 55/जी आर/85 220 25 ए 10 0 9 88 314 है जो यह भूमि की बिक्री पूर्णता है फर्जी तरीका से किया गया है यह है की माता गंगाबाई का देहांत हो चुका है जिसमें विधान अनुसार भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में गंगाबाई के स्थान पर बर शन पुत्री दशमी वीक के नाम से नामांतरण किया जाना था जो ऐसा नहीं हुआ और अपहरण करता की गोपनील रूप में विक्रेता करने संपूर्ण भूमि को विक्रय कर दिए जिसमें पूर्णतया भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में बैनामा के आधार पर नामांतरण किया जाना न्याय क्षेत्र नहीं है देवठान से विपरीत होने से करता द्वारा प्रस्तुत नामांतरण आवेदन को रोक का जाकर नामांतरण कार्रवाई को रोका जाए। सम्माननीय न्यायालय से दसमी उइके ने नामांतरण में रोक लगाने की मांग की है। इनका कहनाहै *मुझे अभी 2 दिन ही हुए हैं यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है आपके बताएं अनुसार मामला संज्ञान में आया है इस मामला को विस्तार से जांच की जाएगी तहसीलदार आर आर परतेती* इनका कहना है यह मामला पुराना है एवं यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है इस संबंध में हम नहीं बता पाएंगे इनका कहना है मामला मेरे संज्ञान में आया है लेकिन मुझे अभी एक ही साल हुए हैं पूर्व पटवारी ने गलती से भूमि दानधारी की जगह भूमि स्वामी भूल बस जानकारी दे दी गई है इससे खसरा में भूदान धारी की जगह भूमि स्वामी हो गया है। इस मामला में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। *रतन शाह उईके राजस्व निरीक्षक मंडल सूकतरा* अजय बघेल पटवारी हल्का नंबर सागर1
- *पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, गुंडी-कैन लेकर कलेक्टर दरबार पहुंचे सिल्लोर के लोग* कुरई - गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन कुरई ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इसी समस्या से परेशान होकर ग्राम पंचायत सिल्लोर के ग्रामीण मंगलवार को सिवनी पहुंचकर कलेक्टर के दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुंडी और पानी के खाली कैन हाथ में लेकर प्रशासन को अपनी परेशानी बताई और जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर पानी के स्रोत सूख चुके हैं, वहीं कुछ स्थानों पर पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा कई स्थानों पर टंकी निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण गांव में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सिल्लोर सहित पूरे कुरई ब्लॉक में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए और टैंकरों के माध्यम से भी पानी उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि “पानी हमारी मूलभूत जरूरत है, इसके लिए भी अगर हमें दर-दर भटकना पड़े तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा।2
- रमजान के मुबारक महीने में आम आदमी पार्टी के युवा नेता, समाजसेवी प्रशांत भाऊ मेश्राम ने मंगलवार की शाम 07 बजे कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरी में इफ्तार पार्टी का आयोजन करवाया। इस दौरान पंचायत सरपंच अब्दुल खलील खान सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग इस पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पाटी में कई रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए।1
- कलेक्ट्रेट में गूंजी खाली बर्तनों की खनक गुंडी-बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं1
- Post by BRMG SEONI1
- वारासिवनी। एक महिला द्वारा वारासिवनी बस स्टैंड में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को बस से उतार कर उस के जेवरात लेकर फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी अनुसार ग्राम बिटोडी निवासी 75 वर्षीय महिला हीरा बाई पति ज्ञानीराम माहुरकर बालाघाट से इलाज करवा कर बस से वापस गांव लौट रही थी। बस में उसके बगल की सीट पर एक अन्य महिला भी बैठी हुई थी। जब बस वारासिवनी बस स्टैंड में रुकी, तो बगल में बैठी हुई महिला ने वृद्ध महिला को उतार कर अपने साथ पुलिस कालोनी की गली में ले गई और उसकी दवाई की पर्ची लेकर लगभग एक लाख रुपए की दवाई होगी, कहकर उसके गले का मंगल सूत्र, कान के जेवरात उतार लिए और थैले में रख उसे वापस बस में बैठाल कर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से महिला की तलाश में जुट गई है।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- भारत सरकार के उपक्रम मायॅल लिमिटेड तिरोड़ी ने सीएसआर यानी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की राशि से ग्राम पंचायत तिरोड़ी को दो बड़ी बहुप्रतिक्षित सौगात भेंट की है। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे नवनिर्मित सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक गौरव सिंह पारधी के विशेष आतिथ्य में तिरोड़ी मायॅल प्रबंधक मनीष ढोके ने सरपंच फौजिया खान को एंबुलेंस की चाबी सौंपी। इसके पहले विधायक, मायॅल प्रबंधक, सरपंच, जनपद सदस्य और गांव के अन्य गणमान्य जनों की मौजूदगी में विधि-विधान से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।1