दिल्ली: बुराड़ी के रहने वाले परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी 10 वर्षीय बच्ची के दिमाग ने लगभग काम करना बंद कर दिया। छोटी-छोटी बात भी उसे याद नहीं। खुद चलना-फिरना भी मुश्किल। हालत खराब होती गई। जांच में पता चला कि लिवर फेल हो चुका है। शरीर में विषाक्त पदार्थों के संक्रमण की वजह से दिमाग में सूजन आ गई है। आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। उसकी यह हालत मोमोज जैसे फास्ट फूड ने की। माता-पिता दोनों वर्किंग हैं। दिनभर काम के चलते जब घर पर नहीं होते तो बच्ची दादा से पैसे लेकर बाहर से मोमोज वगैरह लेकर आती और चाव से खाती। प्लाज्माफेरेसिस से जान बचने के बाद अब उसने मोमोज से तौबा कर ली है। माता सावित्री माथुर बताती हैं कि उनके पति किशोर मोबाइल का काम करते हैं। घर चलाने के लिए वे भी मुखर्जी नगर में केयरटेकर की जॉब करती हैं। उनकी दो बच्चियां हैं। बड़ी बेटी तान्या 10 वर्ष की है तो वहीं छोटी बेटी गौरी आठ वर्ष की है। बच्चों के घर का बना खाना ही देते हैं। पति और मैं काम के सिलसिले में दिनभर बाहर ही रहते हैं। स्कूल से आने के बाद तान्या दादा से पैसे लेकर कभी मोमोज तो कभी चिप्स लाती थी। शुरुआत में वह चीजें भूलने लगी। थकान रहती। बाद में उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। पास के अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद पता चला की पीलिया काफी बढ़ा हुआ है। हालत इतनी खराब थी कि लगा कि अब बेटी को खो देंगे। यथार्थ हॉस्पिटल मॉडल टाउन में भर्ती कराया। पहले चिकित्सकों ने लिवर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया, पर प्लाज्माफेरेसिस से बच्ची ठीक हो गई। बाल रोग विभाग के डॉ. शैलेश शर्मा के मुताबिक दिल्ली के करीब 35 प्रतिशत बच्चों में फैटी लिवर के लक्षण मिल रहे हैं। फास्ट फूड, स्क्रीन टाइम और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। अब कम उम्र में भी गंभीर लिवर फेल्योर के केस सामने आ रहे हैं, जैसा इस मामले में देखने को मिला। पहले चिकित्सकों ने लिवर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया, पर प्लाज्माफेरेसिस से बच्ची ठीक हो गई। बाल रोग विभाग के डॉ. शैलेश शर्मा के मुताबिक दिल्ली के करीब 35 प्रतिशत बच्चों में फैटी लिवर के लक्षण मिल रहे हैं।

- आज लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास न होने को लेकर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा की सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा नारी शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक अधिनियम का विरोध करके विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है नारी सम्मान और अधिकारों की बात करने वाले आज इस सशक्तिकरण के खिलाफ खड़े नजर आए विरोध सिर्फ एक विधेयक का नहीं बल्कि देश की नारी शक्ति के सपनों और उनके अधिकारों का विरोध है भारत की महिलाएं अब सब देख रही है समझ रही है और याद भी रखेंगी कि कौन उनके साथ खड़ा था और कौन उनके खिलाफ नारी शक्ति का यह अपमान देश कभी नहीं भूलेगा1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार द्वारा किए गए कई बड़े सुधारों का विपक्ष ने विरोध किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया, जीएसटी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण, ट्रिपल तलाक कानून, अनुच्छेद 370 हटाने और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA), SIR, वक्फ सुधारों और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर देश को गुमराह करने का काम किया। कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- महाराष्ट्र में मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल यहां एक युवक रेलवे के ओवरहेड वायर पोल पर चढ़ गया, युवक को उतारने के लिए RPF जवानों और अन्य कर्मचारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी! #Maharashtra #ViralVideo #IndianRailways #ABPNews1
- *डिबाई के दानपुर ब्लॉक में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया* रिपोर्टर शफीकुर्रहमान कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। संचालन प्रमोद मीणा ने किया इस अवसर पर दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में नरौरा से आईं सीमा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। जनसभा में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।1
- दिल्ली की डीटीसी बस में जब्कत्रो का आतंक मामला है करोल बाग का देखा पूरी रिपोर्ट1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- ब्रेकिंग न्यूज इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा से सामने आ रही है, जहां पैमाईश करने पहुंची प्रशासनिक टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि खुर्जा के शिकारपुर पहासू वाई प्वाइंट पर स्थित एक विवादित भूमि की पैमाईश के लिए। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान एक पक्ष ने टीम की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जांच टीम ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर एकतरफा कार्यवाही की है। उनका कहना है कि यह जमीन उनके पुरखों की है, जिसका कुछ हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका है। जबकि बाकी जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। गौरतलब है कि मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचने के बाद पहले ही निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। इसके बावजूद आज पैमाईश के दौरान विवाद और गहरा गया। पीड़ित नौशाद ने साफ तौर पर कहा है। कि वह इस पैमाईश से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी खतौनी में दर्ज जमीन को कब्जामुक्त कर उन्हें सौंपा जाए। वहीं, इस पूरे मामले पर एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय का कहना है। कि दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और किसे मिलता है न्याय। *मौहम्मद इरफ़ान*1