logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुशासन तिहर 2026: जिले में कवर्धा से जन समस्या निवारण शिविर का हुआ शुभारंभ *डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहा विकास– सांसद श्री संतोष पाण्डेय* *शिविर में 85 आवेदन हुए प्राप्त, हितग्राहियों को मिला त्वरित लाभ* *शिविर में हितग्रहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित* कवर्धा, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन से जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर में ट्रायसाइकिल, राशनकार्ड सहित साक्षी राजपूत को सक्षम योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 80 हजार का चेक प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में 85 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, वार्डों के पार्षदगण सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जन समस्या निवारण शिविर के दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्ति का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तभी संभव है, जब वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासी मुख्यधारा से जुड़ें। इसी उद्देश्य से नक्सल मुक्ति और पुनर्वास अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। सांसद श्री पाण्डेय ने बताया कि अब इन वनांचल क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क, शिक्षा संस्थान, एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरी की दर से की जा रही है, जिससे वनवासियों और आदिवासियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। सांसद ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबरी पर नहीं लाया जाएगा, तब तक सुशासन की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास, भोजन, कपड़ा, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से जारी है। सांसद श्री पाण्डेय ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर गैस कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत डायलिसिस, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं रखें तथा आवेदन दें। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। सभी को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए, ताकि समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता तक पहुंच रहा है। यह अभियान शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के जरिए जनता के छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। शासन ने जनसेवा का जो संकल्प लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता और कृतज्ञता के साथ निभाया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि गांव, शहर और वार्ड स्तर तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। शिविरों में आवेदन लेने से लेकर उनके निराकरण तक की पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम बनाई गई है। आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनाना जैसे कार्य तत्काल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित उच्च कार्यालयों को भेजा जा रहा है, जहां उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान करना ही शासन का लक्ष्य है। सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जा रहा हैं। *जिले के इन स्थानों में किया जाएगा शिविर का आयोजन* सुशासन तिहार के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार आगामी 04 मई को झलमला (बोड़ला), 05 मई को चारभांठा, 06 मई को अमनिया, 07 मई को बम्हनी, चिल्फी, 08 मई सामुदायिक भवन पंडरिया, 11 मई को उसरवाही, 12 मई को बिरनपुर, 13 मई को रणवीरपुर, 14 मई को घुटुरकुण्डी, 15 मई को तरेगांव जंगल, 18 मई को मक्के, 19 मई को सहसपुर लोहारा, 20 मई को खैरझिटी पुराना, 21 मई को इंदौरी, 22 मई को खडौदाकला, 25 मई को गांगपुर, 26 मई को सेन्हाभठा, पंडरिया, 28 मई को जेवडनखुर्द, 29 मई को मिनमिनिया मैदान, सर्व मांगलिक भवन वार्ड 07 बोड़ला, 01 जून को सिंघनपुरी जंगल, 02 जून को अंधियारखोर, 03 जून को खैरबनाकला, 04 जून को नगर पंचायत पाण्डातराई, 05 जून को सर्व मांगलिक भवन बोड़ला, 08 जून को दामापुर, 09 जून को गेगड़ा और 10 जून को सर्व मांगलिक भवन वार्ड 15 पिपरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

3 hrs ago
user_अभिनव पहल
अभिनव पहल
Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
3 hrs ago
76b9b599-e08b-4c31-89cc-b815bad6b480

सुशासन तिहर 2026: जिले में कवर्धा से जन समस्या निवारण शिविर का हुआ शुभारंभ *डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहा विकास– सांसद श्री संतोष पाण्डेय* *शिविर में 85 आवेदन हुए प्राप्त, हितग्राहियों को मिला त्वरित लाभ* *शिविर में हितग्रहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित* कवर्धा, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन से जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर में ट्रायसाइकिल, राशनकार्ड सहित साक्षी राजपूत को सक्षम योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 80 हजार का चेक प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में 85 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, वार्डों के पार्षदगण सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

f2ae0120-b938-40c4-9e6f-6e2cecff50f7

जन समस्या निवारण शिविर के दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्ति का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तभी संभव है, जब वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासी मुख्यधारा से जुड़ें। इसी उद्देश्य से नक्सल मुक्ति और पुनर्वास अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। सांसद श्री पाण्डेय ने बताया कि अब इन वनांचल क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क, शिक्षा संस्थान, एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरी की दर से की जा रही है, जिससे वनवासियों और आदिवासियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। सांसद ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबरी पर नहीं लाया जाएगा, तब तक सुशासन की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास, भोजन, कपड़ा, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में स्वच्छ

5809a277-968b-4ee0-9f90-6655af0d9554

पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से जारी है। सांसद श्री पाण्डेय ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर गैस कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत डायलिसिस, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं रखें तथा आवेदन दें। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। सभी को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए, ताकि समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता तक पहुंच रहा है। यह अभियान शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के जरिए जनता के छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। शासन ने जनसेवा का जो संकल्प लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता और कृतज्ञता के साथ निभाया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि गांव, शहर और वार्ड स्तर तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। शिविरों में आवेदन लेने से लेकर उनके निराकरण तक की पूरी प्रक्रिया सरल और

सुगम बनाई गई है। आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनाना जैसे कार्य तत्काल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित उच्च कार्यालयों को भेजा जा रहा है, जहां उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान करना ही शासन का लक्ष्य है। सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जा रहा हैं। *जिले के इन स्थानों में किया जाएगा शिविर का आयोजन* सुशासन तिहार के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार आगामी 04 मई को झलमला (बोड़ला), 05 मई को चारभांठा, 06 मई को अमनिया, 07 मई को बम्हनी, चिल्फी, 08 मई सामुदायिक भवन पंडरिया, 11 मई को उसरवाही, 12 मई को बिरनपुर, 13 मई को रणवीरपुर, 14 मई को घुटुरकुण्डी, 15 मई को तरेगांव जंगल, 18 मई को मक्के, 19 मई को सहसपुर लोहारा, 20 मई को खैरझिटी पुराना, 21 मई को इंदौरी, 22 मई को खडौदाकला, 25 मई को गांगपुर, 26 मई को सेन्हाभठा, पंडरिया, 28 मई को जेवडनखुर्द, 29 मई को मिनमिनिया मैदान, सर्व मांगलिक भवन वार्ड 07 बोड़ला, 01 जून को सिंघनपुरी जंगल, 02 जून को अंधियारखोर, 03 जून को खैरबनाकला, 04 जून को नगर पंचायत पाण्डातराई, 05 जून को सर्व मांगलिक भवन बोड़ला, 08 जून को दामापुर, 09 जून को गेगड़ा और 10 जून को सर्व मांगलिक भवन वार्ड 15 पिपरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल नवापारा राजिम ‌ नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए। यह हादसा गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    2
    तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल
गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल
नवापारा राजिम 
‌   नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए।
यह हादसा  गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है।
सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    31 min ago
  • 11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
    1
    11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    39 min ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी के दौरान दूल्हन ने एक ऐसी हरकत की जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हा सपनों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। बैंड-बाजों के साथ बारात का स्वागत हुआ और दूल्हा जयमाला के मंच पर दुल्हन का इंतजार करने लगा। दुल्हन भी पूरी तरह सजी-धजी हाथ में वरमाला लेकर मंच तक पहुंची, लेकिन अगले ही पल ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन मंच से ही कूदकर भाग गई और अपने ब्यॉयफ्रेंड के गले में वरमाला पहना दी।। इससे बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी के दौरान दूल्हन ने एक ऐसी हरकत की जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हा सपनों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। बैंड-बाजों के साथ बारात का स्वागत हुआ और दूल्हा जयमाला के मंच पर दुल्हन का इंतजार करने लगा। दुल्हन भी पूरी तरह सजी-धजी हाथ में वरमाला लेकर मंच तक पहुंची, लेकिन अगले ही पल ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन मंच से ही कूदकर भाग गई और अपने ब्यॉयफ्रेंड के गले में वरमाला पहना दी।। इससे बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया।
    user_News4u36
    News4u36
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    54 min ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    3
    कवर्धा।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम  धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई।
मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया।
तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • welcome to new bolo 😱🤣💯 army 🤣 the baithkar Chala Gaya photo mein sabka
    1
    welcome to new bolo 😱🤣💯 army 🤣 the baithkar Chala Gaya photo mein sabka
    user_Kartikgiri
    Kartikgiri
    Doctor Raipur, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • भड़कट्टा में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान में पेड़ गिरा, युवक की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के भड़कट्टा में तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के बीच एक विशाल पेड़ गिरने से एक युवक उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह फंस गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक की दर्दनाक चीखें और मौके का भयावह मंजर लोगों को झकझोर रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि खराब मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और तूफान के दौरान घरों में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों व जर्जर इमारतों से दूर रहें। “जान है तो जहान है” — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
    1
    भड़कट्टा में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान में पेड़ गिरा, युवक की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के भड़कट्टा में तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के बीच एक विशाल पेड़ गिरने से एक युवक उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह फंस गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक की दर्दनाक चीखें और मौके का भयावह मंजर लोगों को झकझोर रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि खराब मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और तूफान के दौरान घरों में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों व जर्जर इमारतों से दूर रहें।
“जान है तो जहान है” — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठते काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही फैक्ट्री से तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे बुझाने में कठिनाई हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। (सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़)
    1
    सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठते काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही फैक्ट्री से तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे बुझाने में कठिनाई हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
(सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़)
    user_सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    Raipur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल नवापारा राजिम. नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए। यह हादसा गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    2
    तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल
गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल
नवापारा राजिम.
नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए।
यह हादसा  गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है।
सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.