Shuru
Apke Nagar Ki App…
भुतेशवर महादेव मंदिर में आज टिन शेड उद्घाटन समारोह में जय भोले शंकर बाबा के दर्शन किया। लाईव ब्यूरो प्रमुख असलम खिलजी सम्पादकीय आपणो खवासपुरा मो 8107602282..
Aslam Khilji
भुतेशवर महादेव मंदिर में आज टिन शेड उद्घाटन समारोह में जय भोले शंकर बाबा के दर्शन किया। लाईव ब्यूरो प्रमुख असलम खिलजी सम्पादकीय आपणो खवासपुरा मो 8107602282..
More news from राजस्थान and nearby areas
- रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा वार्ड संख्या 77 से कांग्रेस उम्मीदवार आईदान राम सारण के कार्यालय का उदघाटन किया गया वार्ड सं 77 से कांग्रेस पार्षद आईदान राम सारण के कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा वार्ड सं 77 से कांग्रेस पार्षद आईदान राम सारण के कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया जिसमें काफी कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे जिसमें मुझे अतिथि राजेंद्र सोलंकी और काफी गणमान्य अतिथि मौजूद रहे | कार्यालय उद्घाटन के समय काफी कांग्रेस समर्थक और ग्रामीण उपस्थित रहे राजेंद्र सोलंकी और आईदान राम सारण ने समर्थकों को अपने पक्ष में मतदान करने का आहवान किया गया ।1
- जोधपुर में आज शाम 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, VIP विजिट को लेकर बदली यातायात व्यवस्था जोधपुर। शहर में 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित VVIP विजिट को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम 5 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। प्रस्तावित रूट में जालोरी गेट चौराहा, भीतरी शहर, घंटाघर चौराहा और नई सड़क चौराहा शामिल हैं।1
- जोधपुर -अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज का आयोजन आज 6 सितम्बर को हो रहा है सभी बाहर से पघारने वाले समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन जोघपुर संभाग के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों तथा गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज द्वारा एवं महिला शक्ति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों बाहर से पघारने का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया जा रहा है। अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महासभा एवंम 2 युवाम का महाअधिवेशन प्रातः 11 बजे आरम्भ शुरू होगा जिसकी अध्यक्षता अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी की अध्यक्षता में होगा। स्थान -मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर ऑटोडेरियम पीली टंकी के पास भगत की कोठी जोघपुर (राजस्थान) पत्रकार महेश पंचारिया की तरफ से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिक युवा शक्ति, महिला शक्ति का जोघपुर संभाग में होने वाले महाअधिवेशन एवं युवाम 2 के महासंगम में पघारने पर आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूं । मोबाइल नंबर +918769232384 वाट्स ऐप नंबर। शुरू ऐप शोषल मिडिया न्युज एंकर एवं राजस्थान यात्रा समाचार पत्र संवाददाता।3
- रियांबड़ी में नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार शाम मतदान के लिए तैयार की गई ईवीएम मशीनों को रियांबड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया। यह कार्रवाई प्रत्याशियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। मशीनों को शाम 7:51 बजे स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार और नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। नगर पालिका चुनाव के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। प्रशासन ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पादू कला थाना, जसनगर थाना और थांवला थाना पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास पुलिस बल लगातार निगरानी रखेगा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया और तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। नगर पालिका रियांबड़ी में कुल 20 वार्डों में चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में प्रचार में जुटे हुए हैं। ईवीएम मशीनों के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखे जाने के बाद अब प्रशासन की नजर आगामी मतदान प्रक्रिया पर है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय नियमों के अनुसार पूरी की जा रही हैं। रियांबड़ी में नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार शाम मतदान के लिए तैयार की गई ईवीएम मशीनों को रियांबड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया। यह कार्रवाई प्रत्याशियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। मशीनों को शाम 7:51 बजे स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार और नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। नगर पालिका चुनाव के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। प्रशासन ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पादू कला थाना, जसनगर थाना और थांवला थाना पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास पुलिस बल लगातार निगरानी रखेगा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया और तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। नगर पालिका रियांबड़ी में कुल 20 वार्डों में चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में प्रचार में जुटे हुए हैं। ईवीएम मशीनों के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखे जाने के बाद अब प्रशासन की नजर आगामी मतदान प्रक्रिया पर है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय नियमों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।1
- रियांबड़ी में राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी के चुनाव कार्यालयों का भव्य उद्घाटन, नगर पालिका चुनाव में मजबूती से उतरने का दावा नागौर :रियांबड़ी। नगर पालिका चुनाव 2026 के मद्देनज़र राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी (आरएलपी) ने रियांबड़ी में अपने चुनाव अभियान को गति देते हुए विभिन्न वार्डों में चुनाव कार्यालयों का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का संकल्प दोहराया।4
- रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा शिक्षक संघ, 151 किलो मिल्क शेक वितरित रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा शिक्षक संघ, 151 किलो मिल्क शेक वितरित जैतारण में जोधपुर बाईपास पुलिया के पास किया सेवा कार्य, श्रद्धालुओं ने की सराहना जैतारण । राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण, जिला ब्यावर की ओर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा के लिए सराहनीय पहल की गई। प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के जवरीलाल प्रजापत के नेतृत्व में संघ की टीम ने जोधपुर बाईपास पुलिया के पास पैदल यात्रियों को 151 किलो मिल्क शेक (दूध) वितरित किया। रामदेवरा की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर में मिल्क शेक ग्रहण किया और संघ के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यात्रियों की सेवा में सक्रिय रूप से सहयोग किया। सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, मंडल अजमेर प्रभारी प्रकाश बडिसर, महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दगदी, व्याख्याता महाराम प्रजापत, शांकर लाल घांची, चन्द्रप्रकाश गुर्जर, मंगलाराम माली, महेन्द्रसिंह चौहान, बाबूलाल प्रजापति, श्यामलाल मुण्डेल, ओमाराम धानिया, महेन्द्रकुमार डाबी, दुर्गाराम गुर्जर, सत्यनारायण कच्छावा, हरलाल रोज, धनराज मीणा एवं हरिराम प्रजापत सहित संघ के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पैदल यात्रियों की सेवा करना मानवता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। संघ की ओर से किया गया यह सेवा कार्य इसी भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।1
- रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त भादवा की बड़ी बीज पर भंडारा का होगा समापन बिराटिया कला ग्राम पंचायत क्षेत्र बिराटिया कला में एनएच-25 जोधपुर हाईवे के समीप रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा रामदेव भंडारा शुरू किया गया है। भंडारे में समाजसेवी रामेश्वर बागड़ी सहित राकेश पालड़िया, पुखराज सांखला, अमरलाल पालड़िया, सरवन पालड़िया एवं अन्य भक्तों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। भंडारा स्थल पर रूणेचा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते के साथ भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को रोककर भंडारे में व्यवस्थाओं में जुटे भक्त श्रद्धा भाव से चाय, नाश्ता एवं भोजन करवाकर सेवा कर रहे हैं। भंडारा स्थल पर दिन-रात बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं सुबह-शाम आरती के दौरान भंडारे में सेवा करने वाले भक्तों एवं यात्रियों की मौजूदगी में लोकदेवता बाबा रामदेव की आरती की जाती है। आरती के बाद नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालु बाबा के चरणों में शीश झुकाते हैं। भक्तों का कहना है कि रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना बाबा की भक्ति का ही एक माध्यम है। भंडारे में आने वाले यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी भक्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं।1
- मोकलवास चौहानों की ढाणी बच्चों के लिए स्कूल जाने का कोई रास्ता नहीं है मोकलवास चौहान की ढाणी बच्चे स्कूल जा रहे हैं लेकिन कोई रास्ता नहीं है2
- अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक) पाली ०६, सितंबर। जोधपुर में आज सुबह से दिन भर , श्री ओम प्रकाश जौशी की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संत श्री रामप्रसाद जी महाराज, रामद्वारा बड़ा खैडापा, जोधपुर,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री औम प्रकाश जौशी, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जौशी,अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली (राजस्थान), राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री नंदकिशोर शर्मा "नेक"संरक्षक/पूर्व प्रधानमंत्री श्री सीतारामजी जौशी, उपाध्यक्ष गौरधन जौशी,महेश कुमार शर्मा, एडवोकेट,कोटा, तथा प्रधानमंत्री श्री प्रदुम्न जौशी, छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली (राजस्थान), परमेश्वर जौशी,ललित सांखी, समाज सेवी, रवि शंकर शर्मा, जयपुर,रवि शर्मा, खिलचीपुर, श्रीकांत शर्मा, हेमेंद्र जाजडा,महेश जाजडा, महेंद्र कुमार उपाध्याय,गौरधन जौशी, सुनिल जौशी,पारसमल सांखी,राकेश जौशी, दिनेश जौशी, नंदकिशोर शर्मा,हजारो की तादाद में समाज बंधुओं की, माताओं बहिनों की उपस्थिति रही। समारोह का विधिवत उद्घाटन जोधपुर रामद्वारा बड़ा खैडापा अंतरराष्ट्रीय संत श्री राम प्रसाद जी महाराज द्वारा किया गया। जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रामेश्वर दाधीच, महासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश जौशी, उधोगपति जै एम जौशी, सत्य प्रकाश जौशी,अरुण प्रकाश जौशी, सीताराम जौशी, नंदकिशोर शर्मा, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जौशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,राजेश त्रिवेदी, शैक्षणिक न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,आदि ने समारोह को संबोधित किया गया। परमेश्वर जौशी ने हाथ खड़े कर के महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी में विश्वास व्यक्त करते हाथ खड़े कर के अनुमोदन करवाया गया। महासभा के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश जौशी ने कहां आज से पहले महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है तो,उसका हम खंडन करते हैं,और इस सत्र में तो मेरे बड़े भाई श्री ओम प्रकाश जौशी अध्यक्ष हैं,और भविष्य में भी यही रहेंगे,तो भी हम साथ हैं।इस पर औम प्रकाश जौशी ने सबके सामने बोला आगे हम नहीं रहेंगे। लेकिन सभी ने कहां आप ही बने रहेंगे।इस सत्र में पांच साल तक अध्यक्ष औम प्रकाश जौशी ही रहेंगे। उसके बाद महासभा के संविधान अनुसार चुनाव संपन्न करवाये जायेंगे।उसके बाद जो भी अध्यक्ष र्निवाचित होगा,वो सबको मान्य रहेगा। सभी मंचासीन अतिथियों का माला, दुपट्टा, मोमेंटो भेटकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।अंत में महा प्रसादी के बाद समारोह का समापन व हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जय महर्षि गौतम (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)4