आम आदमी पार्टी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन झांसी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आपको बता दें कि झांसी के कचहरी चौराहे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने सदियों से शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि पूरे समाज को बराबरी दिलाने का आंदोलन था, जिसे आज आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा सबसे ज्यादा खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की कोशिश हो रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब ने स्पष्ट रूप से चेताया था कि अगर सामाजिक और आर्थिक बराबरी नहीं आई, तो राजनीतिक लोकतंत्र भी कमजोर पड़ जाएगा। आज वही खतरा देश के सामने खड़ा है, जहां एक तरफ संविधान की बात की जाती है और दूसरी तरफ उसके मूल सिद्धांतों को ही कमजोर किया जा रहा है। यह दोहरी नीति देश के लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है। महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी अधूरी है और जब तक दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनका पूरा हक और सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर कर लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है। जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है और संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, इंजीनियर राजकुमार राय, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला सचिव बैजनाथ, जिला सचिव आजाद चौधरी, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ भवजीत सरना, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महिला ज़िलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, रिजवान खान, बाबूलाल कुशवाहा, गौरव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन झांसी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आपको बता दें कि झांसी के कचहरी चौराहे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने सदियों से शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि पूरे समाज को बराबरी दिलाने का आंदोलन था, जिसे आज आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा सबसे ज्यादा खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की कोशिश हो रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा
साहेब ने स्पष्ट रूप से चेताया था कि अगर सामाजिक और आर्थिक बराबरी नहीं आई, तो राजनीतिक लोकतंत्र भी कमजोर पड़ जाएगा। आज वही खतरा देश के सामने खड़ा है, जहां एक तरफ संविधान की बात की जाती है और दूसरी तरफ उसके मूल सिद्धांतों को ही कमजोर किया जा रहा है। यह दोहरी नीति देश के लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है। महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी अधूरी है और जब तक दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनका पूरा हक और सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर कर लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है। जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है और संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, इंजीनियर राजकुमार राय, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला सचिव बैजनाथ, जिला सचिव आजाद चौधरी, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ भवजीत सरना, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महिला ज़िलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, रिजवान खान, बाबूलाल कुशवाहा, गौरव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- झांसी। प्रशासन ओर उत्तर प्रदेश सरकार कह रही झांसी में गैस की कमी नहीं, फिर यह जमुना गैस एजेंसी पर ग्राहक के साथ किस बात को लेकर हुई मारपीट, गैस एजेंसी में कोई राशन लेने तो जाएगा नहीं गया तो गैस नहीं मिलने पर पूछताछ करने ही। घर में जिसके चूल्हा नहीं जलता उसे गुस्सा तो आता ही है। इन गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी पर कौन रोक लगाएगा क्योंकि जिला पूर्ति अधिकारी का फोन नहीं उठता। रक्सा में स्थिति त्रिमूर्ति गैस एजेंसी संचालक ओर हॉकर्स मिलकर गैस की काला बाजारी कर रहे ओर ग्राहकों के मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मेसेज आने के बाद भी नहीं भेज रहे लेकिन ब्लेक जमकर कर रहे है।1
- बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में ये सभी आरोपी मारपीट और शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे... कुछ मामलों में आपसी विवाद तो कुछ में शराब के नशे में हंगामा करने की बात सामने आई है... सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है...1
- बरुआसागर में गरजा ‘जय भीम’: जाहिद अली के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक रैली अंबेडकर जयंती पर बरुआसागर हुआ नीला: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जाहिद अली रहे अगुवाई में समानता और अधिकार की गूंज: जाहिद अली की रैली ने बरुआसागर में बनाया माहौल खासल **बरुआसागर अंबेडकर जयंती के अवसर पर बरुआसागर में जाहिद अली के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और “जय भीम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जाहिद अली ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।1
- झाँसी। झांसी महानगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी मंदिर से चोर तांबे का कलश चुरा ले गया। आपको बता दें कि मंदिर से तांबे का कलश चोरी करने से पहले चोर ने भगवान को प्रणाम कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की पूरी हरकत कैद हो गई।1
- Post by Mohammad Irshad1
- दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह के उपलक्ष में झांसी में कचहरी चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर जन अधिकार पार्टी झांसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नें गगन चुंभी नारों के साथ माल्यार्पण किया और बधाईया दी। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels1
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की खूबसूरती उसकी मिली-जुली संस्कृति में है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिलकर मनाते हैं। उन्होंने इसे भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।1
- झाँसी जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का अचानक रात में (अमित कुमार घोष ) अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण यूपी सरकार ने किया निरीक्षण वा संबंधित अधिकारीयो को निर्देशित किया1