logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार को जागीर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल के बीच शुरू हो गईं। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन और शिक्षा विभाग की सतर्कता के चलते सभी केंद्रों पर अनुशासन और सख्ती का माहौल रहा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे निर्धारित समय पर शुरू हुई। समय से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए। जिसके चलते सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभिभावकों और विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा भी निर्धारित समय पर संपन्न हुई। क्षेत्र के चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर, सूरजमुखी इंटर कॉलेज मंगलपुर तथा चौधरी मोहब्बत सिंह इंटर कॉलेज नखतपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों और कर्मचारियों की टीम द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की गहन जांच की गई। बिना पहचान पत्र के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और आंतरिक उड़नदस्तों की सक्रियता भी देखी गई। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा को लेकर अधिकांश छात्र-छात्राएं संतुष्ट नजर आए। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान और पाठ्यक्रम आधारित बताया। हाईस्कूल के छात्र अंकित पाल ने कहा कि हिंदी का पेपर बहुत अच्छा रहा और सभी प्रश्न सरल थे। हालांकि कुछ विद्यार्थियों के चेहरे पर हल्की चिंता भी देखी गई। परीक्षा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने का दावा किया है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। आने वाले दिनों में भी इसी तरह सख्ती और निगरानी के बीच परीक्षाएं कराए जाने की बात कही गई है।

1 hr ago
user_Hariom Chauhan
Hariom Chauhan
सिटी स्टार मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
f656c0fe-6999-4a0c-8672-7abe0ae89f98

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Devendra Kumar
    4
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार को किया पुलिस ने गिरफ्तार
    1
    कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार को किया पुलिस ने गिरफ्तार
    user_अजय राजपूत
    अजय राजपूत
    Video Creator मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर अमित कौशिक यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन ​मैनपुरी। जनपद में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है। ​ ​महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है। फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। ​ ​ प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं। वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा
    1
    रिपोर्टर अमित कौशिक
यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन
​मैनपुरी। जनपद में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है।
​
​महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है।
फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है।
​
​ प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मैनपुरी पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 18.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा *दुर्घटनाओं की रोकथाम व सघन चेकिंग की गई हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ईशान नदी व कुरावली मोड पर,* यातायात पुलिस द्वारा *चालान किये गये वह यातायात की जानकारी दी गई जिसमें बिना हेलमेट व तीन सवार चालान 100 व अन्य धाराओं में 201 कुल चालान 301 चालान किए गए व बस वाहन से एवं नकद समन शुल्क 5,000₹ 3,65,000 ₹ कुल जुर्माना किया गया।*
    1
    मैनपुरी पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 18.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस  उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह  व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा *दुर्घटनाओं की रोकथाम व सघन चेकिंग की गई हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ईशान नदी व कुरावली मोड पर,* यातायात पुलिस द्वारा *चालान किये गये वह यातायात की  जानकारी दी गई जिसमें बिना हेलमेट व तीन सवार चालान 100 व अन्य धाराओं में 201 कुल चालान 301 चालान किए गए व  बस वाहन से  एवं नकद समन शुल्क 5,000₹ 3,65,000 ₹ कुल जुर्माना किया गया।*
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भोगांव (मैनपुरी): नगर के मोहल्ला रसूलाबाद में आज उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। मोहल्ला निवासी तस्लीम कुरैशी और बादशाह कुरैशी उमराह की मुकद्दस यात्रा के लिए सऊदी अरब मदीना की मुकद्दस धरती पर पहुंचकर अपने देश और नगर की खुशहाली व अमन-चैन के लिए विशेष दुआ करेंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नसरीन बनो, अकबर कुरैशी, आफताब कुरैशी, हाफिज तौहीद कुरैशी, अल्ताफ कुरैशी, मोह आकिब, नूरुल हयात, अंजार राईन सहित परिवार के सदस्य और मोहल्ले के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें नम आंखों और मुस्कुराहट के साथ विदा किया।
    1
    भोगांव (मैनपुरी): नगर के मोहल्ला रसूलाबाद में आज उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। मोहल्ला निवासी तस्लीम कुरैशी और बादशाह कुरैशी उमराह की मुकद्दस यात्रा के लिए सऊदी अरब मदीना की मुकद्दस धरती पर पहुंचकर अपने देश और नगर की खुशहाली व अमन-चैन के लिए विशेष दुआ करेंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नसरीन बनो, अकबर कुरैशी, आफताब कुरैशी, हाफिज तौहीद कुरैशी, अल्ताफ कुरैशी, मोह आकिब, नूरुल हयात, अंजार राईन सहित परिवार के सदस्य और मोहल्ले के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें नम आंखों और मुस्कुराहट के साथ विदा किया।
    user_Mohd shami
    Mohd shami
    Local News Reporter Mainpuri, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन ​मैनपुरी। जनपद में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है। ​ ​महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है। फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। ​ ​ प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं। वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
"यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन
​मैनपुरी। जनपद में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है।
​
​महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है।
फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है।
​
​ प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे सरकार की तरफ से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन में हुई बढ़ोतरी (Pension Hike) और नई घोषणाओं के बारे में। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बढ़ी हुई पेंशन कब से मिलेगी और किन लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। ❗इस वीडियो में आपको मिलेगा: ✅ पेंशन राशि में बढ़ोतरी की पूरी जानकारी। ✅ वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए पात्रता। ✅ बढ़ी हुई पेंशन बैंक खाते में कब तक आएगी? ✅ अगर पेंशन नहीं आ रही तो क्या करें (दस्तावेज़ अपडेट)। ✅ आधार और बैंक खाता लिंक करने की जानकारी। सरकार की यह पहल गरीब और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद के लिए है। अपनी पात्रता जांचें और समय पर आवेदन करें। Queries Solved: Pension kab aayegi Old age pension increase news Vidhwa pension yojana new update Divyang pension kab badhegi Sarkari pension yojana list kaise dekhe #PensionScheme #SarkariYojana #PensionNews #VidhwaPension #DivyangPension #OldAgePension #GovtSchemes #PensionHike
    1
    आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे सरकार की तरफ से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन में हुई बढ़ोतरी (Pension Hike) और नई घोषणाओं के बारे में। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बढ़ी हुई पेंशन कब से मिलेगी और किन लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें।
❗इस वीडियो में आपको मिलेगा:
✅ पेंशन राशि में बढ़ोतरी की पूरी जानकारी।
✅ वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए पात्रता।
✅ बढ़ी हुई पेंशन बैंक खाते में कब तक आएगी?
✅ अगर पेंशन नहीं आ रही तो क्या करें (दस्तावेज़ अपडेट)।
✅ आधार और बैंक खाता लिंक करने की जानकारी।
सरकार की यह पहल गरीब और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद के लिए है। अपनी पात्रता जांचें और समय पर आवेदन करें।
Queries Solved:
Pension kab aayegi
Old age pension increase news
Vidhwa pension yojana new update
Divyang pension kab badhegi
Sarkari pension yojana list kaise dekhe
#PensionScheme #SarkariYojana #PensionNews #VidhwaPension #DivyangPension #OldAgePension #GovtSchemes #PensionHike
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    4
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.