Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। फ़िलहाल रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
Jitendra Kumar
मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। फ़िलहाल रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
More news from Kota and nearby areas
- कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच झड़प, बैरिकेड्स पर चढ़ने पर वाटर कैनन से खदेड़ा, बोले- सरकार ने छात्रों पर गोलियां चलाईं, शर्म करो कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड्स पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने पानी की तेज बौछारें (वाटर कैनन) छोड़कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल अचानक मंच छोड़कर चले गए।1
- छात्रों की गूंज" अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्रों के अधिकारों की बुलंद की आवाज़ कोटा, 1 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आह्वान पर व एआईसीसी प्रभारी एवं विधायक जिग्नेश मेवानी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज के निर्देश पर "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत शनिवार को कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा विशाल रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों के साथ रैली में भाग लेते हुए छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को मजबूती से उठाया।2
- नवनेरा बैराज के गेट खोले, 2000 क्यूसेक पानी की निकासी काली सिंध नदी का जलस्तर बढने के कारण नवनेरा बांध के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।1
- न्याय की पुकार: पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, सम्मान और निष्पक्ष जांच की मांग – समाजसेवी हिम्मत सिंह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के उपरांत उनकी धर्मपत्नी 65 वर्षीय उर्मिला सिंह एवं उनके पुत्र शक्ति सिंह के साथ हुई कथित अभद्रता एवं मारपीट की घटना को लेकर सर्व राजपूत समाज एवं विभिन्न संगठनों के सात एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण जांच की मांग की। हिम्मत सिंह ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का केंद्र होता है। ऐसे समय में जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खो चुका हो, तब उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा डॉक्टरों और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला सिंह और इकलौते पुत्र शक्ति सिंह गहरे शोक में हैं। ऐसे समय में उनके साथ कथित मारपीट होना और बाद में उन्हीं पर मुकदमे दर्ज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। हिम्मत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए । उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और विश्वास बना रहना समाजहित में अत्यंत आवश्यक है जिसे पर पुलिस अधीक्षक ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया । इस अवसर पर सुमेर सिंह, करनी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, संदीप सिंह गौड़, हितेन्द्र शर्मा, प्रणव मेहता, मुकेश खींची, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह, अभिषेक सिंह, शंकर सामरिया, सूरत सिंह, पंकज सोनी, मुकेश माहेश्वरी, महेंद्र जैन, श्याम सुंदर शर्मा, अमर धामोनिया सहित रामपुरा व्यापार संघ एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के समर्थन में उपस्थित रहे।1
- “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। बच्चे शिक्षक मांग रहे है मदन दिलावर जी. .!! न्याय करो अन्यथा छोड़ दो कुर्सी।।1
- विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, अधिकारी परिणाम दिखाएं: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, व्यवस्थाओं में सुधार करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कोटा/ सांगोद, 1 अगस्त। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए बजट और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों को परिणामोन्मुखी (रिजल्ट ओरिएंटेड) दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। बैठक के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों, विशेषकर आपदा प्रबंधन, चिकित्सा कर्मियों और शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मियों की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से वार्ता की और जल्द से जल्द जनहित में इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों भवनों का समय रहते सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। *जर्जर भवनों का निस्तारण और आंगनबाड़ियों का मेंटेनेंस* ऊर्जा मंत्री ने स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सर्वे के डेटा का मिलान करने को कहा। साथ ही, भवन-विहीन और जर्जर भवनों वाले स्कूलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी व स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने के निर्देश दिए। *वृक्षारोपण: 70% पौधे जीवित रखना अनिवार्य, कागजी खानापूर्ति पर रोक* विभिन्न स्थानों पर आयोजित 'पौधारोपण अभियान' की समीक्षा करते हुए मंत्री नागर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को पूर्व में तय लक्ष्य, लगाए गए कुल पौधों और वर्तमान में जीवित पौधों का सटीक डेटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाने से ज्यादा जोर उसे पेड़ बनाने पर होना चाहिए।" उन्होंने लक्ष्य दिया कि कम से कम 70% पौधे हर हाल में जीवित रहने चाहिए। इसके लिए बच्चों और ग्रामीणों में वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने और व्यापक प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। कोटा.अधिकारियों को सख्त हिदायत* बैठक में आगामी बारिश और मौसम से जुड़ी आपदा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नागर ने अधिकारियों को ताकीद की कि भविष्य में किसी भी समीक्षा बैठक में वे पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट योजना के साथ ही उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक सनाढ्य, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, एसडीओ दीपक महावर, डीईओ सेकेंडरी रामचरण मीणा, एडीपीसी नवल किशोर महावर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।4
- कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कारियों व पुलिस में झड़प कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों व प्रदर्शन कारियों में जमकर झड़प हुई: बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश में पुलिस ने वाटर कैनन चलाई: वहीं प्रदर्शन में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर देखने में आई: बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग जगह इकट्ठा हो कर रैली में शामिल हुए: प्रह्लाद गुंजल के आह्वान पर कार्यकर्ता उम्मेद स्टेडियम जबकि शहर कांग्रेस और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता लाडपुरा पंचायत समिति कार्यालय के बाहर से रैली में शामिल हुए: प्रह्लाद गुंजल के अचानक कार्यक्रम छोड़ कर जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है...1