logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय पर प्रशासन की कड़ी निगरानी मुरैना, 25 अगस्त 2026/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी है। औषधि निरीक्षकों द्वारा विशेष रूप से नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय की रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुरैना शहर स्थित मेसर्स न्यू गणेश मेडिकल स्टोर द्वारा बड़ी मात्रा में टर्मिन इंजेक्शन का क्रय किए जाने के संबंध में प्रोपराइटर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। प्रस्तुत जवाब संतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला मुरैना द्वारा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यूनिवर्सल फार्मेसी, प्रेमी नर्सिंग होम, मुरैना का लाइसेंस 5 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। पोरसा नगर स्थित मेसर्स अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर टर्मिन इंजेक्शन के अवैध विक्रय के आरोपों की जांच के दौरान औषधि निरीक्षकों के दल द्वारा नियमानुसार औषधियां जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत टर्मिन इंजेक्शन के क्रय-विक्रय की विस्तृत जांच जारी है। इस संबंध में श्री दाऊजी मेडिकल एजेंसी, मुरैना; मेसर्स सुरेन्द्र मेडिकल स्टोर, कैलारस; एन.एस. फार्मा, मुरैना; न्यू गोयल मेडिकल स्टोर, कैलारस; सुरेश मेडिकल स्टोर, सबलगढ़; नितिन मेडिकल स्टोर, जौरा तथा तोमर मेडिकल स्टोर, अम्बाह को क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों द्वारा संबंधित इंजेक्शन का क्रय-विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई है। अन्य संबंधित मेडिकल स्टोरों को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। मेसर्स बांके बिहारी मेडिकल स्टोर, जौरा रोड पर नियमानुसार फार्मासिस्ट की उपस्थिति नहीं होने तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर प्रोपराइटर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर मेसर्स श्री लोचनदास मेडिकल स्टोर, पोरसा के प्रोपराइटर को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 24 अगस्त 2026 को जिला अस्पताल के पास स्थित मेसर्स अनिल मेडिकल एजेंसी एवं दीनबंधु मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। अनिल मेडिकल एजेंसी को मौके पर संधारित कोडीन सिरप के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दीनबंधु मेडिकल स्टोर को उनके द्वारा क्रय-विक्रय किए गए 6 टर्मिन इंजेक्शन से संबंधित समस्त बीजक दो दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण प्रतिवेदन नियमानुसार औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी, मुरैना को प्रेषित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ औषधियों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए शासकीय औषधि प्रयोगशाला, भोपाल भेजने की प्रक्रिया जारी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश औषधि निरीक्षकों द्वारा जिले के अन्य मेडिकल स्टोरों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि विक्रय लाइसेंस की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करने, पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के बिना शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं करने, फार्मासिस्ट अथवा सक्षम व्यक्ति की उपस्थिति में ही मेडिकल स्टोर का संचालन करने तथा सभी औषधियों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों, जैसे मेफेनटरमीन इंजेक्शन, कोडीन सिरप, नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों तथा अल्प्राजोलम, मिडाजोलम आदि टैबलेट का क्रय-विक्रय निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप ही करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला मुरैना द्वारा आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

2 days ago
user_Mahaveer Jain
Mahaveer Jain
Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 days ago
c57e5294-9576-4be9-8f57-af0f32486c5b

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पोरसा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बरगद चौराहा पर गूंजे सरकार विरोधी नारे पोरसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को पोरसा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत बाबूजी की कोठी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में ब्लॉक कार्यालय से बरगद चौराहा पहुंचे। यहां केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली, खाद्य तेल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आम लोगों को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पार्टी जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
    1
    पोरसा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बरगद चौराहा पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
पोरसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को पोरसा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत बाबूजी की कोठी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में ब्लॉक कार्यालय से बरगद चौराहा पहुंचे। यहां केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली, खाद्य तेल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आम लोगों को राहत देने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पार्टी जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर स्टीमर संचालन न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चम्बल नदी में लगाई छलांग स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मध्य प्रदेश की सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.
    3
    रक्षाबंधन पर स्टीमर संचालन न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चम्बल नदी में लगाई छलांग
स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मध्य प्रदेश की सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 2 साल से नरकीय जीवन जी रहे खजूरी रोड के आठ नंबर गली के रहवासी, जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद पर सवाल छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में, गर्भवती महिलाओं को निकलने में सुविधा , नालियों का बदबूदार पानी बीमारियां फैलने का डर, अंबाह। अंबाह शहर खजूरी रोड रहवासी क्षेत्र में गली नंबर 8 में स्थानीय लोगों के लिए 2 साल से वहां पर जमा बदबूदार और सड़ता हुआ पानी अब उनकी सेहत तक को खतरा हो सकता है। स्थानी निवासियों का कहना है कि पिछले 2 साल से जिम्मेदारों से बार-बार कहने पर भी पानी निकासी और निकलने के लिए कोई सुधार का प्रयास नहीं किया गया,जिसमें बदबूदार पानी सड रहा है , छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं समय कई की बारिश में गिरने से घायल हो जाते हैं,गर्भवती महिलाएं निकालने में असुरक्षित महसूस करती हैं और बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष तो निकलते ही नहीं है हम स्थानीय लोग अब नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है वहीं अंबाह के जिम्मेदार रिश्वतखोरी व दलाली में,नगर पालिका विकास का ढींगरा फोड़ती है 2 साल से नरकीय जीवन जी रहे खजूरी रोड के आठ नंबर गली के रहवासी, जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद पर सवाल छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में, गर्भवती महिलाओं को निकलने में सुविधा , नालियों का बदबूदार पानी बीमारियां फैलने का डर, अंबाह। अंबाह शहर खजूरी रोड रहवासी क्षेत्र में गली नंबर 8 में स्थानीय लोगों के लिए 2 साल से वहां पर जमा बदबूदार और सड़ता हुआ पानी अब उनकी सेहत तक को खतरा हो सकता है। स्थानी निवासियों का कहना है कि पिछले 2 साल से जिम्मेदारों से बार-बार कहने पर भी पानी निकासी और निकलने के लिए कोई सुधार का प्रयास नहीं किया गया,जिसमें बदबूदार पानी सड रहा है , छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं समय कई की बारिश में गिरने से घायल हो जाते हैं,गर्भवती महिलाएं निकालने में असुरक्षित महसूस करती हैं और बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष तो निकलते ही नहीं है हम स्थानीय लोग अब नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है वहीं अंबाह के जिम्मेदार रिश्वतखोरी व दलाली में,नगर पालिका विकास का ढींगरा फोड़ती है
    1
    2 साल से नरकीय जीवन जी रहे खजूरी रोड के आठ नंबर गली के रहवासी, जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद पर सवाल 

छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में, गर्भवती महिलाओं को निकलने में सुविधा , नालियों का बदबूदार पानी बीमारियां फैलने का डर,

अंबाह।
 अंबाह शहर खजूरी रोड रहवासी क्षेत्र में गली नंबर 8 में स्थानीय लोगों के लिए 2 साल से वहां पर जमा बदबूदार और सड़ता हुआ पानी अब उनकी सेहत तक को खतरा हो सकता है।
स्थानी निवासियों का कहना है कि पिछले 2 साल से जिम्मेदारों से बार-बार कहने पर भी पानी निकासी और निकलने के लिए कोई सुधार का प्रयास नहीं किया गया,जिसमें बदबूदार पानी सड रहा है , छोटे-छोटे बच्चे  स्कूल जाते हैं  समय कई की बारिश में गिरने से घायल हो जाते हैं,गर्भवती महिलाएं निकालने में असुरक्षित महसूस करती हैं  और बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष तो निकलते ही नहीं है हम स्थानीय लोग अब  नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है वहीं 
अंबाह के जिम्मेदार रिश्वतखोरी व दलाली में,नगर पालिका विकास का ढींगरा फोड़ती है

    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • -वीडियो पूरा देखें प्लीज - चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता, पुलिस और आमजन ने सुरक्षित बाहर निकाला अंबाह/महुआ। स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर द्वारा चंबल नदी में छलांग लगाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के प्रमुख बिंदु स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर चंबल नदी में कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाह थाना, पोरसा थाना एवं नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस एवं आमजन ने नदी में उतरकर शेर सिंह तोमर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस और आमजन करीब 100 मीटर नदी के अंदर तक पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शेर सिंह तोमर को सुरक्षित पकड़कर नदी से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस द्वारा मामले की स्थिति और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना चंबल नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों और आमजन की तत्परता से शेर सिंह तोमर को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नोट: घटना से संबंधित अन्य तथ्यों और आधिकारिक पुलिस जानकारी की पुष्टि होने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है। संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर मध्य भारत एक्सप्रेस / दैनिक शौर्य टाईम्स
    1
    -वीडियो पूरा देखें प्लीज -
चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता, पुलिस और आमजन ने सुरक्षित बाहर निकाला
अंबाह/महुआ। स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर द्वारा चंबल नदी में छलांग लगाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना के प्रमुख बिंदु
स्टीमर संचालन की मांग को लेकर महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह तोमर चंबल नदी में कूद गए।
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाह थाना, पोरसा थाना एवं नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस एवं आमजन ने नदी में उतरकर शेर सिंह तोमर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस और आमजन करीब 100 मीटर नदी के अंदर तक पहुंचे।
काफी मशक्कत के बाद शेर सिंह तोमर को सुरक्षित पकड़कर नदी से बाहर निकाला गया।
घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
पुलिस द्वारा मामले की स्थिति और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
चंबल नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों और आमजन की तत्परता से शेर सिंह तोमर को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नोट: घटना से संबंधित अन्य तथ्यों और आधिकारिक पुलिस जानकारी की पुष्टि होने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।
संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर
मध्य भारत एक्सप्रेस / दैनिक शौर्य टाईम्स
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस अम्बाह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। डीजे और बैंड की धुनों के साथ निकले जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। समाजजनों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही केले, आइसक्रीम और बिस्कुट का वितरण कर लोगों की सेवा की गई। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिक मौजूद रहे। डीजे और बैंड की धुनों से पूरा नगर उत्साह और उल्लास के माहौल में नजर आया। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए किला बस्ती क्षेत्र पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
    1
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस
अम्बाह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। डीजे और बैंड की धुनों के साथ निकले जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई।
जुलूस के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। समाजजनों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही केले, आइसक्रीम और बिस्कुट का वितरण कर लोगों की सेवा की गई।
जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिक मौजूद रहे। डीजे और बैंड की धुनों से पूरा नगर उत्साह और उल्लास के माहौल में नजर आया। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए किला बस्ती क्षेत्र पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 52वीं लव-कुश जयंती पर अम्बाह में भव्य रैली अम्बाह। 52वीं लव-कुश जयंती के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को अम्बाह में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान भगवान लव-कुश के आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
    1
    52वीं लव-कुश जयंती पर अम्बाह में भव्य रैली

अम्बाह। 52वीं लव-कुश जयंती के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को अम्बाह में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान भगवान लव-कुश के आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
    user_Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा गुरुवार को लगभग 1 बजे प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण लगाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक केशव देसाई तथा जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने भी आंदोलन में सहभागिता की।
    1
    बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन
देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा गुरुवार को लगभग 1 बजे प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण लगाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक केशव देसाई तथा जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने भी आंदोलन में सहभागिता की।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • चंबल में कूदकर कांग्रेस नेता ने जताया विरोध, स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने पर मुरैना। पिनाहट-उसेद चंबल घाट पर स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने का विरोध अब नदी तक पहुंच गया। रक्षाबंधन से पहले आवागमन की सुविधा बहाल नहीं होने से नाराज महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेर तोमर ने गुरुवार को चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता के नदी में कूदते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्हें बचाने के लिए तत्काल नदी की ओर दौड़ लगाई गई। स्टीमर नहीं चला तो नदी में उतर गए नेताजी बताया जा रहा है कि पिनाहट-उसेद घाट पर स्टीमर सेवा बंद होने से चंबल के दोनों ओर रहने वाले ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस दौरान घाट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने को लेकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इसी दौरान शेर तोमर ने अचानक चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता के नदी में उतरते ही वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दिखाई तत्परता, सुरक्षित निकाला घटना की सूचना और स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी तुरंत नदी किनारे पहुंचे और कांग्रेस नेता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता के नदी में उतरने और पुलिस द्वारा उन्हें बाहर निकालने की कवायद दिखाई दे रही है। रक्षाबंधन से पहले बढ़ी चिंता पिनाहट-उसेद घाट पर स्टीमर सेवा स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का साधन है। खासकर त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग चंबल पार करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले सेवा शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
    2
    चंबल में कूदकर कांग्रेस नेता ने जताया विरोध, स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने पर 
मुरैना। पिनाहट-उसेद चंबल घाट पर स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने का विरोध अब नदी तक पहुंच गया। रक्षाबंधन से पहले आवागमन की सुविधा बहाल नहीं होने से नाराज महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेर तोमर ने गुरुवार को चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता के नदी में कूदते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्हें बचाने के लिए तत्काल नदी की ओर दौड़ लगाई गई।
स्टीमर नहीं चला तो नदी में उतर गए नेताजी
बताया जा रहा है कि पिनाहट-उसेद घाट पर स्टीमर सेवा बंद होने से चंबल के दोनों ओर रहने वाले ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस दौरान घाट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने को लेकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इसी दौरान शेर तोमर ने अचानक चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता के नदी में उतरते ही वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने दिखाई तत्परता, सुरक्षित निकाला
घटना की सूचना और स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी तुरंत नदी किनारे पहुंचे और कांग्रेस नेता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता के नदी में उतरने और पुलिस द्वारा उन्हें बाहर निकालने की कवायद दिखाई दे रही है।
रक्षाबंधन से पहले बढ़ी चिंता
पिनाहट-उसेद घाट पर स्टीमर सेवा स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का साधन है। खासकर त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग चंबल पार करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले सेवा शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.