पीलीभीत: सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, ग्राहक बनकर आए युवक ने सोने की चेन पर किया हाथ साफ पीलीभीत जनपद में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। बुधवार को शहर के सबसे व्यस्ततम 'रंगीलाल चौराहे' पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक शातिर युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुआ और नजर बचाकर सोने की कीमती चेन लेकर फरार हो गया। गहने देखने के बहाने पहुँचा था शातिर मिली जानकारी के अनुसार, रंगीलाल चौराहे पर स्थित 'चंद्र ज्वैलर्स' में बुधवार को सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान में आया और दुकानदार से सोने के जेवर दिखाने को कहा। जब दुकानदार उसे गहनों के डिजाइन दिखा रहा था, तभी युवक ने अपनी चालाकी दिखाई। जैसे ही दुकानदार की नजर दूसरी ओर हुई, युवक ने मौका पाकर एक सोने की चेन पार कर दी और बड़ी ही सहजता से दुकान से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गहनों का मिलान किया, तो एक चेन कम मिली। जब तक दुकानदार को चोरी का एहसास हुआ, आरोपी युवक इलाके से रफूचक्कर हो चुका था। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें संदिग्ध युवक की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। व्यापारियों में भारी आक्रोश इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना है कि शहर के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाए। पुलिस का पक्ष: "मामला हमारे संज्ञान में है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।" — कोतवाली पुलिस, पीलीभीत

- शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास भवन में हुई अंतरविभागीय बैठक में आगामी 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' और 10 से 30 अप्रैल तक के 'दस्तक अभियान' की रूपरेखा तय की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान शुरू होने से पहले ही गांवों और नगर निकायों में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए तालाबों में जला मोबिल ऑयल डालने और गांवों में रोस्टर के अनुसार फागिंग कराने के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे तत्काल 80 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्र और डीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर: फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार2
- शाहजहांपुर, 19 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यो एवं योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- शाहजहांपुर /उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के निर्वाचन में संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार कनौजिया तथा महामंत्री पद पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं महामंत्री ज्ञान प्रकाश सक्सेना ने भी पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को नई दिशा देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by Asha Rani3
- शाहजहाँपुर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार2